ना मिल्क पाउडर, ना कॉर्न फ्लोर! सिर्फ 3 चीजों से बनाएं गाढ़ी-मलाईदार दूध वाली आइसक्रीम, रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

3 Ingredients Doodh Wali Ice cream Recipe: दूध वाली आइसक्रीम पसंद है तो ये सिंपल सी रेसिपी ट्राई कर के देखें। सिर्फ 3 चीजों से बिल्कुल मार्केट जैसी गाढ़ी, रिच एंड क्रीमी आइसक्रीम बनकर तैयार होगी।

ना मिल्क पाउडर, ना कॉर्न फ्लोर! सिर्फ 3 चीजों से बनाएं गाढ़ी-मलाईदार दूध वाली आइसक्रीम, रेसिपी

गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मजा ही कुछ और होता है। खासकर बच्चे तो इन दिनों रोज ही आइसक्रीम खाने की जिद करते हैं। ऐसे में सबसे बढ़िया है कि आप घर पर ही आइसक्रीम बनाकर तैयार कर लें। इसमें सबसे सिंपल है दूध वाली आइसक्रीम बनाना। सिर्फ 3 चीजों से आप एकदम मार्केट में मिलने वाली गाढ़ी मलाईदार सी दूध वाली आइसक्रीम या कुल्फी बनाकर तैयार कर सकती हैं। ये सिर्फ बच्चों को ही नहीं, बड़ों को भी खूब पसंद आने वाली है। दोपहर में या खाने के बाद कुछ मीठा खाने का मन करे, तो ये दूध वाली मलाईदार आइसक्रीम आप सभी को सर्व कर सकती हैं। बहुत ही ज्यादा टेस्टी बनती है और मजेदार बात है कि इसके लिए आपको कोई मिल्क पाउडर, कंडेंस्ड मिल्क या दूध को घंटों पकाने की जरूरत नहीं नहीं है। तो चलिए फटाफट से रेसिपी जान लेते हैं।

दूध वाली आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री

मार्केट जैसी गाढ़ी और क्रीमी दूध वाली आइसक्रीम बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- घर की जमी हुई ताजा मलाई (आधा कप), चीनी (आधा कप या स्वादानुसार) और फुल क्रीम दूध (लगभग 1 कप)। आप अपने हिसाब से चीजों की मात्रा थोड़ी कम या ज्यादा कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे मलाई थोड़ी ज्यादा होगी तभी आइसक्रीम गाढ़ी और मलाईदार बनेगी।

ऐसे बनाएं दूध और मलाई वाली क्रीमी आइसक्रीम

दूध वाली आइसक्रीम घर पर बनाना काफी सिंपल है और खाने में भी ये काफी ज्यादा टेस्टी लगती है। इसके लिए सबसे पहले आपको फुल क्रीम दूध को उबलने रख देना है। दूध जितना गाढ़ा होगा, आइसक्रीम भी उतनी ही रिच एंड क्रीमी बनेगी। अब जैसे ही दूध उबल जाए इसे हल्का सा गुनगुना होने के लिए रख दें। आइसक्रीम बनाने के लिए आपको थोड़े से गर्म दूध की ही जरूरत होगी।

अब एक मिक्सर में घर की जमी हुई ताजी मलाई लें। उसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं और साथ में हल्का गर्म दूध भी एड करें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह पीस लें और एक पतला सा आइसक्रीम बेस बनाकर तैयार कर लें। इस बेस को पॉप्सिकल्स या कुल्फी मोल्ड में भरें और लगभग 6-7 घंटे या रातभर के लिए फ्रीजर में सेट होने छोड़ दें। आपकी मार्केट जैसी गाढ़ी-मलाईदार दूध वाली आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी।

स्वाद की टिप: आप चाहें तो आइसक्रीम बनाते हुए थोड़े से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम और पिस्ता भी एड कर सकती हैं। इनसे आइसक्रीम में क्रंच आ जाता है, जिससे स्वाद और भी बढ़ जाता है। वहीं इसी बहाने बच्चे ड्राई फ्रूट्स भी खा लेते हैं। इसके अलावा खुशबू और फ्लेवर के लिए हल्का सा इलायची पाउडर भी मिलाया जा सकता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।