ठेले वाले भैया की कचौड़ी-सब्जी पसंद है तो सीख लें घर में बनाना, वहीं टेस्ट मिलेगा

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
share

Halwai Wali Aloo Ki Sabzi: हलवाई वाली वो आलू की सब्जी कचौड़ी के साथ लाजवाब लगती है। लेकिन घर में जब भी बनाती हैं तो वो टेस्ट नहीं आ पाता तो इस खास सीक्रेट रेसिपी को सीख लें। जिसकी मदद से बनाएंगी तो हर बार वहीं मार्केट के हलवाई वाली सब्जी का टेस्ट घर में खाने को मिलेगा।

ठेले वाले भैया की कचौड़ी-सब्जी पसंद है तो सीख लें घर में बनाना, वहीं टेस्ट मिलेगा

हर शहर में किसी ना किसी रोड साइड रेस्टोरेंट या ठेले पर कचौड़ी-सब्जी का स्टॉल होता है, जो काफी फेमस होता है। जिसकी सब्जी का टेस्ट बहुत ही लाजवाब लगता है। स्पाइसी, चटपटी आलू की सब्जी के सब दीवाने होते हैं। जबकि उस सब्जी में लहसुन-प्याज या टमाटर नहीं होता और ना ही ज्यादा मसाले पड़े होते हैं। लेकिन घर में जब वो हलवाई वाली सब्जी बनाए तो वो स्वाद नहीं आता। और, आपको और घरवालों को वो सड़क के किनाने वाली कचौड़ी-सब्जी का टेस्ट लाजवाब लगता है तो नोट कर लें ये चटपटी सी सब्जी की रेसिपी। जिसे बनाना बहुत आसान है औ स्वाद भी वहीं रोडसाइट वाली सब्जी का मिलेगा।

आलू की सब्जी की सामग्री

4 उबले आलू

धनिया की पत्ती

पुदीना की पत्ती

थोड़े से भीगे, उबले काले चने

हरी मिर्च

अदरक

तेजपत्ता

आधा चम्मच सौंफ

एक चौथाई हींग

एक चौथाई चम्मच जीरा

दो चम्मच तेल

कसूरी मेथी

हल्दी

लाल मिर्च पाउडर स्वादानुसार

एक चम्मच धनिया पाउडर

कुछ दाने चीन

आलू की सब्जी बनाने की सामग्री

सबसे पहले मीडियम साइज चार से पांच आलू को उबाल लें। साथ में कुछ भीगे चने भी उबाल लें।

अब हरी धनिया, पुदीना, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी के जार में डालकर पेस्ट बना लें।

उबले आलू को छीलकर रख लें।

कड़ाही में सरसों का तेल डालकर गर्म कर लें।

जब तेल गर्म हो जाए तो सारे खड़े मसाले डाल दें।

जीरा चटकाएं, साथ में सौंफ, तेजपत्ता, हींग डालें। साथ ही हरी धनिया और पुदीने वाला पेस्ट डाल दें।

कुछ सेकेंड मसाले हो जाएं तो हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और साथ ही धनिया पाउडर डाल दें। अच्छी तरह से तेल में भुन जाएं तो उबले आलू को तेल में डाल दें। जिससे मसालों के साथ आलू अच्छी तरह से भुन जाएं।

साथ में काले चने भी डाल दें। एक मिनट तक भूनें फिर इसमे कुछ दानें चीनी के डाल दें।

इसमे थोड़ी सी कसूरी मेथी डालें।

साथ ही स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स करें।

पानी की मात्रा इतनी रखें कि कुछ देर तक इसे अच्छी तरह से सारे मसालों के साथ पक जाने दें।

बस फिर गैस की फ्लेम को बंद कर दें और ऊपर से हरी धनिया डालकर ढंक दें।

सब्जी को करीब एक से दो घंटे के लिए छोड़ दें।

बस तैयार है मजेदार आलू की सब्जी, जिसे आप घर में ही पूड़ी या करारी कचौड़ियों के साथ सर्व करें। बगैर लहसुन प्याज की ये सब्जी किसी भी मौके पर टेस्टी लगेगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।