ब्रेड में आलू भरकर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल चटनी सैंडविच, हफ्ते में 5 दिन यही मागेंगे घरवाले!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Chutney Sandwich Recipe: सैंडविच तो आपने कई तरह का खाया होगा लेकिन एक बार ये चटनी सैंडविच जरूर ट्राई करें। इसका देसी स्वाद घरवालों को इतना पसंद आएगा कि हफ्ते में 5 दिन इसी की डिमांड करेंगे।

Chutney Sandwich Recipe

सुबह के नाश्ते में झटपट कुछ बनाना हो या शाम की हल्की भूख हो; सैंडविच से परफेक्ट ऑप्शन शायद ही कुछ हो। ये जल्दी भी बन जाता है और पेट भी भर देता है। खासकर अगर चटनी सैंडविच की बात करें, तो उसका देसी स्वाद भला किसे पसंद नहीं आता। हरी चटनी और उबले हुए आलू की फिलिंग वाला ये चटपटा सैंडविच छोटी-मोटी भूख के लिए परफेक्ट है। घर में सभी का कुछ अलग सा खाने का मन हो तो आप फटाफट से इसे बना सकती हैं। बच्चों के टिफिन के लिए भी आप ये सैंडविच ट्राई कर सकती हैं, उन्हें बहुत ज्यादा पसंद आएगा। तो अब अगर आप भी एक जैसे नाश्ते से बोर हो गई हैं और कुछ अलग सा टेस्टी सा ट्राई करना चाहती हैं, तो ये क्लासिक चटनी सैंडविच एक बार जरूर ट्राई करें।

चटनी सैंडविच बनाने के लिए सामग्री

चटनी सैंडविच बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - ब्रेड स्लाइसेज, हरा धनिया, अदरक का टुकड़ा, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, नमक, जीरा, दही, उबले हुए आलू (2-3), कटा हुआ प्याज, जीरा पाउडर, चाट मसाला, चीज (ऑप्शनल), खीरा, टमाटर, टोमैटो केचअप और बटर।

स्ट्रीट स्टाइल चटनी सैंडविच बनाने की विधि

स्ट्रीट स्टाइल चटपटा सा चटनी सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसकी हरी चटनी तैयार कर लेनी है। ये बेसिक वाली चटनी है, जो आमतौर पर पकौड़े या स्नैक्स के साथ सर्व की जाती है। इसके लिए एक मिक्सर ग्राइंडर में थोड़ा सा ताजा हरा धनिया, अदरक का टुकड़ा, लहसुन की कलियां, हरी मिर्च, साबुत जीरा और स्वादानुसार नमक डालें। अब इसमें थोड़ी सी गाढ़ी दही एड करें और पानी मिलाकर चटनी पीस लें। चटनी आपको ज्यादा पतली नहीं रखनी है, इसकी कंसिस्टेंसी मीडियम होनी चाहिए।

अब सैंडविच के लिए आलू की फिलिंग बनाकर तैयार करें। इसके लिए उबले हुए आलू छीलकर मैश या कद्दूकस कर लें। इनमें बारीक कटी हुई प्याज, हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक, जीरा पाउडर और चाट मसाला डालकर अच्छे से मिक्स कर दें। अब अगर आप सैंडविच को चीजी ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो थोड़ा सा चीज इसमें घिसकर डाल दें। आलू की चटपटी सी फिलिंग बनकर तैयार है।

अब ब्रेड की एक स्लाइस पर थोड़ा सा बटर या घी लगाएं, फिर हरी वाली चटनी की लेयर लगाएं। इसपर आलू वाली फिलिंग रखें, साथ ही गोल कटे हुए टमाटर, प्याज और खीरे की स्लाइसेज रखें। अब दूसरा ब्रेड लें और उसपर टोमैटो केचअप लगाएं और सैंडविच को बंद कर दें। एक पैन में थोड़ा सा बटर गर्म करें, इसमें सैंडविच को क्रिस्पी होने तक सेंक लें। आपका स्ट्रीट स्टाइल टेस्टी सा चटनी सैंडविच बनकर तैयार है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीब्रेड में आलू भरकर बनाएं स्ट्रीट स्टाइल चटनी सैंडविच, नोट कर लें रेसिपी