पंजाबी रसोई में इस तरह बनाया जाता है सरसों का साग, नोट करें टेस्टी हेल्दी Recipe
Sarson Ka Saag Recipe: शरीर में गर्माहट लाने वाला सरसों का साग न सिर्फ पौष्टिक होता है, बल्कि ये मक्के की रोटी के साथ काफी टेस्टी भी लगता है। अगर आप भी पंजाबी रेस्त्रां जैसा सरसों का साग घर पर बनाकर ख

Sarson Ka Saag Recipe: सर्दियां शुरू होते ही पंजाबी रसोई सरसों के साग की खूशबू से महकने लगती है। ज्यादातर पंजाबी परिवारों में बनाया जाने वाला सरसों का साग आज देशभर में पसंद किया जाता है। सरसों का साग न सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी होता है बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। ठंड के मौसम में शरीर में गर्माहट लाने वाला पौष्टिक सरसों का साग मक्के की रोटी के साथ खाने में काफी टेस्टी लगता है। अगर आप भी पंजाबी रेस्त्रां जैसा सरसों का साग घर पर बनाकर खाना चाहते हैं तो फॉलो करें ये रेसिपी।
सरसों का साग बनाने के लिए सामग्री-
- 500 ग्राम सरसों
- 150 ग्राम पालक
- 100 बथुआ
- 250 ग्राम टमाटर
- 1 प्याज
- 3-4 कली लहसुन
- 2-3 हरी मिर्च
- 2 इंच का टुकड़ा अदरक
- 2 चम्मच सरसों का तेल
- 2 चम्मच घी
- 1/4 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-नमक स्वादानुसार
- 2 इंच का टुकड़ा गुड़
- 2-3 चुटकी हींग
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 कप मक्के का आटा
सरसों का साग बनाने का तरीका-
सरसों का साग बनाने के लिए सबसे पहले पालक, सरसो और बथुआ को अच्छी तरह पानी से धोने के बाद थोड़ी देर छलनी में रहने दें ताकि उससे पानी निकल जाएं। इसके बाद पत्तों को ऊपर की डंडी से पकड़कर हाथ में जितना आए उतना इकट्ठा करके चाकू से काट लें। जब सारा साग कट जाए तो उसे कुकर में डालकर 1 कप पानी डालकर गैस पर रख दें। जब कुकर में एक सीटी आ जाए तो गैस बंद करके कुकर की सीटी निकालकर थोड़ी देर ऐसा ही रहने दें ताकि कुकर का सारा प्रेशर निकल जाए।
सरसों के साग का तड़का-
सरसों के साग में तड़का लगाने के लिए आप सबसे पहले मिक्सी में प्याज, लहसुन, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक डालकर बारीक पीस लें। अब एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें। इस तेल में मक्के का आटा ब्राउन होने तक भूनें और फिर उसे एक कटोरी में अलग निकाल लें। अब एक पैन में तेल गर्म करके उसमें हींग, जीरा डालकर हल्दी पाउडर, प्याज, लहसुन,टमाटर, अदरक और हरी मिर्ची का पेस्ट भी डाल दें।
इन मसालों को तब तक भुनें जब तक तेल अलग ना हो जाए।
कुकर की स्टीम निकलने के बाद ब्लैंडर की मदद से साग को अच्छे से घोंट लें। ऐसा करते समय साग में थोड़ा सा गुड़ डालकर इसे पैन में डाल दें। साग के ऊपर भुना हुआ मक्के का आटा डालकर स्वाद अनुसार नमक मिलाकर धीमी आंच पर 5-6 मिनट के लिए पकने दें। जब आपको साग से खुशबू आनी शुरू हो जाए तो गैस बंद करके उसके ऊपर देसी घी डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। आपका टेस्टी सरसों का साग बनकर तैयार है।
