Ramadan 2024: इफ्तार के लिए तैयार करके रखें खजूर की बर्फी, जानिए बनाने का तरीका Ramadan 2024 Recipe How to Make dates or khajur barfi for Iftar in Hindi, रेसिपी - Hindustan
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीRamadan 2024 Recipe How to Make dates or khajur barfi for Iftar in Hindi

Ramadan 2024: इफ्तार के लिए तैयार करके रखें खजूर की बर्फी, जानिए बनाने का तरीका

Dates Barfi Recipe: सहरी और इफ्तार में लोग खजूर खाते हैं। ऐसे में आप खजूर की बर्फी खा सकते हैं। यहां जानिए बर्फी बनाने का तरीका। इन्हें आप पहले से बनाकर ही रख सकते हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 12 March 2024 01:25 PM
share Share
Follow Us on
Ramadan 2024: इफ्तार के लिए तैयार करके रखें खजूर की बर्फी, जानिए बनाने का तरीका

रमजान का महीना शुरू हो गया है। इस्लाम धर्म को फॉलो करने वाले लोग इस मुबारक महीने में अल्लाह की इबादत करते हैं। इस महीने में रोजा रखा जाता है, जिसमें पूरे दिन भूखा रहना पड़ता है। पूरे दिन रोजा रखने के बाद इफ्तारी का समय होता है, जब लोग तरह-तरह के पकवानों को खाते हैं। रोजा खोलने के लिए खजूर खाते हैं। ऐसे में यहां हम बता रहे हैं खजूर की बर्फी बनाने का तरीका, जिसे आप कुछ दिनों के लिए स्टोर भी कर सकते हैं। जानिए-

खजूर की बर्फी बनाने के लिए आपको चाहिए 
2 कप खजूर
2 कप दूध 
2 चम्मच बादाम
2 चम्मच अखरोट
2 चम्मच पिस्ता
2 चम्मच किशमिश
2 चम्मच कद्दूकस गरी
2 चम्मच चिरौंजी 
4 चम्मच देसी घी 
एक मीडियम साइज गुड़ का टुकड़ा 

कैसे बनाएं खजूर की बर्फी
खजूर की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले खजूर के बीजों को हटाकर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इसे एक रात पहले दूध में भिगो दें। अगले दिन इसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें और पेस्ट तैयार करें। अब गुड़ की चाशनी बना लें। इसके लिए थोड़ा सा पानी गुड़ के साथ मिला लें फिर हल्की आंच पर पकाएं। थोड़ी देर पकने के बाद जब चाशनी गाढ़ी हो जाए तब इसे आंच से उतार लें। अब एक पैन में घी डालकर गर्म करें, फिर इसमें खजूर का पेस्ट डालकर भून लें। जब तब सभी मेवा का बारीक काट लें। खजूर का पेस्ट भुन जाए और जब ये घी छोड़ने लगे, तो इसमें सभी बारीक कटे हुए मेवे डाल कर अच्छे से मिक्स करें। अब इसमें गुड़ की चाशनी मिला लें और थोड़ी देर पकने दें। फिर प्लेट में थोड़ा सा घी लगाएं और इस मिक्स को प्लेट में निकाल लें। इसे ठंडा हो जाने दें और फिर बर्फी के टुकड़े काट लें। इसके ऊपर कद्दूकस किया नारियल डालें। खजूर की बर्फी  तैयार है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।