बनाएं प्याज की सूखी चटनी, दाल-रोटी से लेकर पकौड़ों का स्वाद बढ़ा देगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Dry Onion Chutney: प्याज की सूखी चटनी को बनाकर फ्रिज में स्टोर कर लें। ये दाल-चावल से लेकर किसी भी स्नैक्स के स्वाद को बढ़ाने में मदद करेगी। हर बार जब आप किचन में जाएंगी तो ढेर सारे मसालों की जरूरत नहीं होगी। बस इस ड्राई चटनी से ही भरपूर चटपटा फ्लेवर मिलेगा।

शाम की चाय के साथ पकौड़ी या ब्रेड रोल बनाने हो या फिर रोजमर्रा का वहीं बोरिंग खाना जैसे दाल-रोटी हो, इन सबका टेस्ट बढ़ा सकती है ये ड्राई प्याज की चटनी। जिसे बनाना आसान है और ये आपके हर रोज वाले खाने-पीने की चीजों का टेस्ट बढ़ाने में मदद करेगी। इसे चाहे तो चटनी की तरह खाएं या फिर मसाले की तरह डाल दें, ये दोनों ही तरह से टेस्ट बढ़ाएगी। नोट कर लें इस चटनी को बनाने की आसान सी रेसिपी।

सूखी प्याज की चटनी बनाने की सामग्री

तीन से चार प्याज

एक से दो गांठ लहसुन

आधा कप मूंगफली

एक चम्मच चना दाल

एक चम्मच बिना छिलके वाली उड़द दाल

दो चम्मच धनिया के बीज

एक चम्मच जीरा

कुछ दाना मेथी

इमली का गूदा

बिना छिलके वाले भुने चने

सूखी लाल मिर्च

नमक स्वादानुसार

ड्राई अनियन चटनी बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले पैन को गर्म करें। पैन में दो चम्मच धनिया के बीज डाल दें। इन्हें ड्राई रोस्ट करें और साथ में जीरा, मेथी भी डाल दें। एक चम्मच चने की दाल और उड़द की दाल को डालकर ड्राई रोस्ट कर लें।
  • इसी में थोड़ा सा इमली भी डाल दें।
  • तीन से चार प्याज को लच्छेदार काट लें।
  • गैस पर कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और प्याज को इसमे ब्राउन होने तक फ्राई कर लें।
  • फिर सारे प्याज के तेल को अच्छी तरह से छानकर निकाल लें। टिश्यू पेपर पर सुखा लें।
  • इसी तेल में मूंगफली को भी फ्राई कर लें। साथ ही लहसुन को भी फ्राई कर लें। साथ ही भुने चने भी थोड़े से तेल में फ्राई कर लें। इसी तेल का टेंपरेचर कम कर दें यानी गैस की फ्लेम को बंद कर दें और फिर उसमे लाल मिर्च अपने स्वाद के मुताबिक दो या चार या उससे ज्यादा डालकर फ्राई करके निकाल लें। ध्यान रहे कि मिर्च को तेल में ज्यादा देर नहीं छोड़ना है नहीं तो आंखों और नाक में लगेगी।
  • अब सारी चीजों को निकाल लें।
  • ग्राइंडर जार में पहले खड़े मसाले डालें। साथ में नमक स्वादानुसार और कश्मीरी लाल मिर्च डालकर एक बार दरदरा पीस लें।
  • अब इसमे सूखी लाल मिर्च जिसे फ्राई की हों डालें।
  • साथ में प्याज, मूंगफली और लहसुन को डालें।
  • सारी चीजों को दरदरा पीस लें। बस तैयार हो जाएंगी ड्राई अनियन चटनी। इसे रोटी-दाल के साथ खाएं या फिर किसी स्नैक्स में डालकर टेस्ट बढ़ाएं।
  • बस इसे एयर टाइट डिब्बे में भरकर फ्रिज में स्टोर कर लें। अगर आपके पास इमली ड्राई वाली नहीं है तो इमली की बजाय अमचूर पाउडर का यूज करें। इससे खटास भी भरपूर आएगी और साथ ही इमली डालने का झंझट भी खत्म हो जाएगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीबनाएं प्याज की सूखी चटनी, दाल-रोटी से लेकर पकौड़ों का स्वाद बढ़ा देगी