नो कुकिंग ब्रेकफास्ट! रात में भिगोएं और सुबह खाएं, इतनी आसान है ये रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Bina Cooking wala Healthy Nashta: सुबह नाश्ता बनाने का समय नहीं मिलता? तो यह नो कुकिंग वाला आसान और पौष्टिक नाश्ता जरूर ट्राई करें। इसे रात में तैयार करें और सुबह ताजे फलों के साथ स्वाद लेकर खाएं।

No Cooking Healthy Breakfast Ideas
सुबह की भागदौड़ में नाश्ता बनाने का समय नहीं मिलता तो ये 'नो कुकिंग ब्रेकफास्ट' रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।

क्या आपकी सुबह भी इतनी बिजी होती है कि नाश्ता बनाने का समय ही नहीं मिलता? ऐसे में अक्सर लोग खाली पेट घर से निकल जाते हैं या फिर कुछ हल्का-फुल्का खाकर काम चला लेते हैं। लेकिन दिन की अच्छी शुरुआत के लिए पेट भरने वाला और पौष्टिक नाश्ता बहुत जरूरी है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो यह आसान नाश्ता आपके बहुत काम आ सकता है।

इसे बनाने के लिए सुबह एक मिनट भी रसोई में खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस रात में थोड़ी-सी तैयारी करें और सुबह कुछ ही मिनटों में स्वादिष्ट, पेट भरने वाला और पोषण से भरपूर नाश्ता तैयार मिलेगा।

इस नाश्ते के लिए क्या-क्या चाहिए?

एक गिलास दूध

दो बड़े चम्मच चिया बीज

थोड़ा-सा मखाना

बादाम

काजू

किशमिश

कटा हुआ छुहारा

कुछ धागे केसर

अपनी पसंद के ताजे सीजनल फल

कैसे बनाएं?

सबसे पहले एक कटोरे में दूध डालें। अब इसमें चिया बीज, मखाना, बादाम, काजू, किशमिश, छुहारा और केसर डालकर अच्छी तरह मिला लें। इसे ढककर पूरी रात के लिए फ्रिज में रख दें। सुबह इसमें अपनी पसंद के कटे हुए फल डालें और स्वाद लेकर खाएं।

इस नाश्ते को खाने के फायदे

  1. लंबे समय तक पेट भरा रहता है: चिया सीड्स और ड्राई फ्रूट्स में अच्छी मात्रा में फाइबर और गुड फैट्स होते हैं, जिससे जल्दी भूख नहीं लगती।
  2. दिनभर एनर्जी बनाए रखने के लिए: दूध, मखाना और सूखे मेवे शरीर को लंबे समय तक एनर्जी देने में मदद करते हैं। इसलिए यह सुबह के लिए अच्छा ऑप्शन है।
  3. जल्दी और बिना मेहनत के तैयार: सुबह अलग से कुछ बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। रात की थोड़ी-सी तैयारी आपका काफी समय बचा सकती है।
  4. पोषक तत्वों से भरपूर: इस नाश्ते में कई तरह के विटामिन, मिनरल्स और शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो संतुलित आहार का हिस्सा बन सकते हैं।
  5. हर दिन नया स्वाद: आप अपनी पसंद के अनुसार इसमें आम, केला, सेब, अनार, पपीता या कोई भी सीजनल फल मिला सकते हैं। इससे स्वाद भी बदलता रहेगा और पोषण भी मिलेगा।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर दूध से परेशानी होती है, तो अपनी जरूरत के अनुसार दूसरा विकल्प चुन सकते हैं।
  • सूखे मेवे अपनी पसंद और जरूरत के हिसाब से कम या ज्यादा डालें।
  • अगर वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो मात्रा का ध्यान रखें।
  • हमेशा ताजे और साफ फलों का ही इस्तेमाल करें।

दिन की अच्छी शुरुआत के लिए! अगर आप सुबह का समय बचाना चाहते हैं और साथ ही पौष्टिक नाश्ता भी करना चाहते हैं, तो यह 'नो कुकिंग' वाला नाश्ता एक अच्छा विकल्प हो सकता है। रात में सिर्फ पांच मिनट की तैयारी आपको सुबह स्वादिष्ट, पेट भरने वाला और पोषण से भरपूर नाश्ता दे सकती है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।