उबालने का झंझट खत्म! 3-4 सीटी में कुकर में बनाएं परफेक्ट पास्ता-मैकरोनी, बड़े काम की है ये ट्रिक
आजतक हम सभी लोग कढ़ाही में पास्ता या मैकरोनी बनाते आए हैं, लेकिन अब कुकर में भी इसे आसानी से बना सकते हैं। आज हम आपको कुकर में पास्ता बनाने का सिंपल तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे मिनटों में पास्ता बनकर तैयार हो जाएगा।

पास्ता-मैकरोनी आजकल का फेवरेट ब्रेकफास्ट और बच्चों का लंच बन चुका है। बच्चे पास्ता और मैकरोनी खाना ज्यादा पसंद करते हैं और अक्सर मम्मी से यही बनाने की जिद करते हैं। पास्ता-मैकरोनी को बनाने के लिए अब तक हम उसे उबालकर फिर ठंडा करते थे, जिससे चिपके नहीं। फिर कढ़ाही में मसाला तैयार करते हुए उसे बनाते हैं। इस पूरे तरीके में करीब आधे घंटे से ज्यादा का समय लग जाता है। लेकिन अगर कभी आपको जल्दी में पास्ता-मैकरोनी बनाना हो तो क्या करें? तब आप कुकर वाला तरीका चुनिए- जी हां, अब आप सिर्फ 10 मिनट में पास्ता बनाकर बच्चे को खिला सकती हैं। इसमें उबालने का झंझट नहीं होगा और न ही पका या नहीं पका इसकी चिंता। तो चलिए बस छोटी सी ट्रिक के साथ हम आपको कुकर में पास्ता बनाने का तरीका बताते हैं। इसे जानने के बाद आप कढ़ाही में पास्ता नहीं बनाएंगी।
क्या-क्या चाहिए
कुकर में पास्ता बनाने के लिए आपको चाहिए- 4 कप पास्ता, 4-5 हरी मिर्च, 3 मीडियम साइज प्याज, 4-5 टमाटर, हरी धनिया, 2 सैशे मैजिक मसाला, आधा चम्मच हल्दी, नमक स्वादानुसार, 2 चम्मच सरसों का तेल, 2 कप पानी।
कुकर में कैसे बनाएं
सबसे पहले कुकर में 2-3 चम्मच तेल डालें इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, प्याज डालकर लाल होने दें। अब आपको इसमें टमाटर डालना है और 1 मिनट तक भूनना है। फिर इसमें हल्दी, नमक, मैजिक मसाला डालकर अच्छे से चलाएं। टमाटर जब गलने लगे, तब तक चलाते रहें। इसके बाद पास्ता या मैकरोनी- जो भी आप बना रही हो वो डालकर टमाटर-मसाले के साथ मिक्स करना है। अब अंदाज से कम ज्यादा पानी देख लें और डालें। पानी इतना होना चाहिए कि पास्ता गल जाए। आखिर में आपको इसे बनाने की मैजिक ट्रिक फॉलो करनी है और वो है चुटकीभर खाने वाला सोडा। सोडा डालकर कुकर में ढक्कन लगाकर 3-4 सीटी लगाएं। बस आपका कुकर स्टाइल पास्ता बनकर तैयार हो जाएगा।
गार्निश एंड सर्व
कुकर खोलकर पास्ता चेक करें, अगर हल्का टाइट लग रहा हो तो जरा सा पानी डालकर फिर से 2 सीटी लगाएं। अगर सब सही हो, तो बारीक कटी हरी धनिया के साथ गार्निश करें। बच्चों को टिफिन में दें और पति को नाश्ते में खिलाएं। कढ़ाही वाली स्टाइल ही कुकर में फॉलो करनी है, बस इसमें आपका पास्ता उबालना नहीं पड़ेगा।
खास सलाह- अगर आप कुकर वाला तरीका फॉलो नहीं करना चाहते हैं, तो कढ़ाही में ही इस तरीके से बनाएं। कढ़ाही में बनाने से पहले पास्ता को पानी में सरसों का तेल डालकर उबालें। उबलने के बाद उसे ठंडे पानी में डाल दें, ऐसा करने से पास्ता चिपकेंगे नहीं और सॉफ्ट रहेंगे।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


