Jaljeera Recipe: किचन के 2 मसालों से बना लें चटपटा जलजीरा, तपती गर्मी में भी होगा ठंडक का एहसास

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

तपती गर्मी में रिफ्रेशिंग और चिल्ड ड्रिंक मिल जाए तो मजा ही आ जाता है। ऐसे में क्यों ना आप जलजीरा बनाकर पिएं। जलजीरा सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इसे बनाने में भी कोई झंझट नहीं है। तो चलिए इसकी रेसिपी बताते हैं।

Jaljeera Recipe: किचन के 2 मसालों से बना लें चटपटा जलजीरा, तपती गर्मी में भी होगा ठंडक का एहसास

Jaljeera Recipe: तेज गर्मी में बाहर से घर आते ही लगता है कुछ ठंडा-ठंडा पीने को मिल जाए, जो टेस्टी भी हो और ताजगी से भरपूर भी। पहले लोग ऐसी चीजें पीते थे, जो ताजगी के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद हो। इसमें से एक रिफ्रेशिंग ड्रिंक है जलजीरा, जो आपने भी जरूर पिया होगा। वैसे तो जलजीरा का मसाला अब बाजार में भी बिकने लगा है लेकिन घर का बना जलजीरा का स्वाद ही कुछ और होता है। जलजीरा बनाने में ना कोई मेहनत है, ना झंझट और ना ही ज्यादा सामान लगेगा। अगर आप भी इस गर्मी ठंडक का एहसास करना चाहते हैं और पेट का ख्याल भी रखना है, तो जलजीरा की ये रेसिपी फटाफटा नोट कर लें।

जलजीरा बनाने के लिए सामग्री-

2 बड़े चम्मच भुना हुआ जीरा

1 छोटा चम्मच काला नमक

1 बड़ा चम्मच अमचूर पाउडर

2 बड़े चम्मच ताजी पुदीने की पत्तियां

½ छोटा चम्मच ताजी धनिया पत्तियां

2 बड़े चम्मच नींबू का रस

बर्फ के कुछ टुकड़े

½ लीटर सोडा

बनाने की विधि-

जलजीरा बनाने के लिए आपको किचन के सिर्फ 2 सबसे जरूरी मसाले चाहिए और वो है जीरा और अमचूर पाउडर। सबसे पहले जीरा को आप तवे पर रोस्ट कर लीजिए और फिर मिक्स में डालकर हल्का दरदरा पीस लीजिए या महीन भी कर सकते हैं। मिक्सर के अलावा ओखली या सिल-बट्टे पर भी पीस सकते हैं। अब पिसे हुए जीरा पाउडर में काला नमक, अमचूर पाउडर मिक्स करें। दूसरी तरफ ताजी पुदीना-हरी धनिया की पत्तियों को थोड़े पानी के साथ मिक्सी में ग्राइंड कर लें। धनिया-पुदीने के पेस्ट को ग्लास में निकाल लें और इसी में जलजीरा वाला पाउडर 2 चम्मच डालें। इसमें 1 या 2 बड़े नींबू का रस निचोड़कर फिर चलाएं और ठंडा करने के लिए बर्फ के कुछ टुकड़े डाल दें। अब आप इस जलजीरा में सोडा भी डाल सकते हैं और ठंडा पानी भी मिला सकते हैं, ये ऑप्शन आपको चुनना है। दोनों ही तरीकों में टेस्ट अच्छा मिलेगा। बस इस चिल्ड जलजीरा को पिएं और सभी को पिलाएं।

सर्व करने के लिए खास टिप्स-

अगर मेहमानों के आगे जलजीरा सर्व कर रहे हैं, तो खीरे के पतले स्लाइस काटकर ग्लास के किनारे लगा दें या फिर नींबू का पतला टुकड़ा भी सेट कर सकते हैं। इसके अलावा जलजीरा में ऊपर से चाट मसाला या फिर बूंदी भी डाल सकते हैं, इससे भी ये देखने में अच्छा लगेगा और स्वाद भी मस्त होगा।

जलजीरा पीने के फायदे

जलजीरा बनाने का तरीका तो आपने जान लिया है लेकिन अब इसके कुछ फायदे भी जान लीजिए। ऐसे ही लोग इसे गर्मी में पीना पसंद नहीं करते हैं। इसके फायदे भी जबरदस्त हैं-

- जीरा, काला नमक और पुदीना गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या कम करते हैं।

- गर्मियों में जलजीरा शरीर को ठंडा रखकर लू से बचाने में सहायक होता है।

- इसमें पानी, नमक और मसाले होते हैं, जो शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखते हैं।

- पुदीना और नींबू शरीर से टॉक्सिन्स निकालने में मदद करते हैं, जिससे शरीर तरोताजा महसूस करता है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।