व्रत के लिए बनाएं फटाफट फलाहारी आलू लच्छा नमकीन, बिल्कुल आसान है रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सावन सोमवार का व्रत करती हैं तो शाम की चाय के साथ कुछ हल्का-फुल्का स्नैक्स खाने का दिल करता है। लेकिन किचन में जाकर बनाना नहीं होता तो बस पहले से ही ये फलहारी नमकीन बनाकर रख लें, खाएं और व्रत में घरवालों को भी खिलाएं।

सावन सोमवार के दिन व्रत करती हैं तो शाम के समय कुछ रेडीमेड स्नैक्स की जरूरत पड़ जाती है। जो फलाहारी हो और घर वालों के साथ ही खुद के खाने के भी काम आए। अब अगर पहले सुछ नहीं बनाकर रखा तो व्रत वाले दिन आपका पूरा टाइम डबल ड्यूटी करने में ही निकल जाएगा। इसलिए पहले से ही इस नमकीन को बनाकर रख लें। थोड़ी सी तैयारी के साथ ही ये बनकर तैयार हो जाएगी और व्रत वाले दिन आपको अलग से मेहनत करने की या शाम के समय जल्दी से कुछ स्नैक्स बनाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस चाय बनाएं और साथ मूंगफली,काजू के साथ फ्राई इस नमकीन को सर्व करें। सारे घरवाले भी एंज्वॉय करेंगे और आपको भी अच्छा लगेगा। तो बस बनाकर रख लें फलाहारी नमकीन।

फलाहारी नमकीन की सामग्री

चार से पांच आलू

दो मुट्ठी मूंगफली

एक मुट्ठी काजू

थोड़े से किशमिश

भुना जीरा पाउडर

सेंधा नमक

तलने के लिए मूंगफली का तेल या देसी घी

फलाहारी नमकीन बनाने की रेसिपी

  • फलहारी नमकीन बनाने की रेसिपी काफी आसान है।
  • सबसे पहले आलूओं को छीलकर अच्छी तरह से धो लें। फिर इन सारे आलू को काटने का प्रोसेस जान लें, जिससे लच्छेदार आलू कटिंग हो।
  • सबसे पहले सारे आल को लंबाई में पूरा गोल आकार में पतले स्लाइस में काट लें।
  • फिर इन सबको तीन से चार पानी से धो लें।
  • फिर इन स्लाइस के चार से पांच टुकड़े हाथ में लें और फिर उसे पकड़कर पतले और लंबे साइज में काटें।
  • इसी तरह से सारे गोल स्लाइस को इकट्ठा करें और पतले लंबे लच्छों में काट लें।
  • बस अब इन सारे कटे हुए आलूओं को तीन से चार बार पानी से धो लें।
  • जब ये अच्छी तरह से धुल जाएं और इनका स्टार्च निकल जाए।
  • अब इन सारे आलू के लच्छों को अखबार पर फैला दें, पंखे के नीचे इसे फैलाएं और ऊपर से सुखे कपड़े की मदद से इन लच्छों को दबाकर सुखाते जाएं। जब इनका पानी अच्छे से सुख जाए तो ये फ्राई करने के लिए तैयार हैं।
  • उतनी देर में मूंगफली निकाल लें। साथ ही काजू को दो भाग में काट दें और साथ ही बादाम को भी दो भाग में कर लें।
  • अब कड़ाही में मूंगफली का तेल या देसी घी डालें और इसे गर्म हो जाने दें।
  • जब गैस अच्छी गर्म हो जाए तो फटाफट से थोड़ा-थोड़ा आलू का लच्छा तेल में डालकर फ्राई करें और किसी टिश्यू पेपर पर निकाल लें। जिससे एक्स्ट्रा तेल सोख लें।
  • एक बार जब सारे आलू फ्राई हो जाएं तो इसमे काजू, बादाम को फ्राई करके निकाल लें।
  • साथ ही मूंगफली को भी फ्राई कर लें।
  • किशमिश फ्राई करके सारी चीजों को किसी बड़े बर्तन में निकाल लें।
  • इसमे सेंधा नमक और भुना जीरा पाउडर डालें। तीखेपन के लिए काली मिर्च डालें और साथ ही मिठास के साथ स्वाद बढ़ाने के लिए थोड़ी सी चीनी का पाउडर भी डाल दें।
  • बस तैयार है टेस्टी फलाहारी नमकीन, इसे बनाना आसान है तो व्रत के पहले ही बनाकर रख लें

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीव्रत के लिए बनाएं फटाफट फलाहारी आलू लच्छा नमकीन, नोट कर लें रेसिपी