पनीर लौकी चीला खाकर दिन करें शुरू, फलाहारी ब्रेकफास्ट की आसान रेसिपी कर लें नोट

लाइव हिन्दुस्तान
share

नवरात्रि के दिनों में ब्रेकफास्ट बनाना है लेकिन लहसुन-प्याज के बगैर तो इस सात्विक चीला की रेसिपी को नोट कर लें। पनीर और लौकी के साथ मिलकर बना ये चीला टेस्टी भी है और हेल्दी भी, सीख लें कैसे बनाएं।

lauki cheela recipe
लौकी चीला रेसिपी

नवरात्रि के 9 दिनों में व्रत कर रहे हैं या नहीं लेकिन सात्विक भोजन तो हर दिन चाहिए। ऐसे में समझ नहीं आता कि बिना लहसुन-प्याज के कौन सा चटपटा सा ब्रेकफास्ट बनाकर खाएं और घरवालों को खिलाएं। आपके दिमाग में भी अगर ऐसे ही सवाल चलते रहते हैं तो उनका जवाब है ये टेस्टी, सात्विक, फलाहारी और हेल्दी लौकी पनीर चीला। जिसे बनाना भी आसान है और खाना मजेदार। तो बस फटाफट से नोट कर लें इस क्विक ब्रेकफास्ट रेसिपी को बनाने का तरीका।

लौकी पनीर चीला बनाने की सामग्री

200 ग्राम पनीर

लौकी एक मीडियम साइज की

कट्टू का आटा एक चौथाई कप

धनिया की पत्तियां एक चौथाई कप

एक से दो हरी मिर्च अच्छी तरह से कटी हुई

भुना जीरा आधा चम्मच

काली मिर्च पाउडर आधा चम्मच

सेंधा नमक स्वादानुसार

पानी जरूरत के मुताबिक

घी चीला पकाने के लिए

लौकी पनीर चीला बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले लौकी को अच्छी तरह से छीलकर धो लें। फिर कद्दूकस की मदद से इसे घिसकर रख लें।
  • साथ ही साथ पनीर को भी ग्रेटर में घिस कर रख लें।
  • अब इस मिक्सचर में कुट्टू का आटा डालकर मिक्स करें।
  • लौकी के पानी की मदद से ये गीला हो जाएगा।
  • अब इसमे काली मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार सेंधा नमक डाल दें।
  • बारीक कटी हरी मिर्च और धनिया की पत्तियों को भी काटकर डाल दें और मिक्स करें।
  • थोड़े से पानी से लौकी और पनीर के साथ कुट्टू के आटे को पेस्ट जैसा पतला बनाएं।
  • ये पेस्ट इतना गाढ़ा रहे कि चम्मच से फैलाने पर ही फैले और तवे पर खुद से फैल जाए।
  • जिससे लौकी को पकाने में दिक्कत ना हो।
  • तवे पर थोड़ा सा घी लगाकर करछूल से तैयार पेस्ट को डालकर थोड़ा सा फैलाएं।
  • ध्यान रहे कि ये पतला ना हो और मीडियम फ्लेम पर इसे ढंककर दो मिनट पकने दें।
  • जब ये चीला अच्छी तरह से एक तरफ से पक जाए तो पलट दें और दबा-दबाकर सेंक लें।
  • बस रेडी हो जाएगा लौकी और पनीर का टेस्टी, फलाहारी, सात्विक चीला।
  • इसे हरी चटनी, दही या फिर रायते के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
  • वैसे ये चीला सॉफ्ट बनता है और आप आराम से टिफिन में रखकर ऑफिस ले जा सकते हैं।
  • तो इस नवरात्रि व्रत ना भी हों तो बिना लहसुन-प्याज वाले ऐसे सात्विक फूड खाएं। नोट कर लें लौकी पनीर चीला की रेसिपी।
  • और, अगर आप कुट्टू का आटा नहीं खाते तो इसमे सिंघाड़े का आटा, साबुदाने का आटा या फिर बेसन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। बाइडिंग के लिए किसी भी चीज का इस्तेमाल करें, ये चीला टेस्टी और हेल्दी ही बनकर तैयार होगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीपनीर लौकी चीला खाकर दिन करें शुरू, फलाहारी ब्रेकफास्ट की आसान रेसिपी कर लें नोट