Summer Special: मेहमान पूछेंगे रेसिपी! लीची से बनाएं ऐसी ड्रिंक कि सब रह जाएं हैरान
Litchi Cooler Recipe: जब बाजार में मीठी और रसदार लीची दिखने लगे, तो समझ लीजिए गर्मियों का सबसे स्वादिष्ट मौसम आ गया है। इस बार लीची को सिर्फ खाइए नहीं, बल्कि उससे बनी यह ठंडी और ताजगी भरी ड्रिंक भी जरूर ट्राई करें।

बाजार में लीची का मौसम कुछ ही हफ्तों के लिए आता है, इसलिए इसका मजा भी भरपूर लेना चाहिए। इस बार सिर्फ लीची खाने की बजाय उससे एक ऐसी ड्रिंक बनाकर देखें जिससे ताजगी और ठंडक दोनों मिलें। यह ड्रिंक उन दिनों के लिए बिल्कुल परफेक्ट है जब गर्मी सिर चढ़कर बोल रही हो और मन कुछ ठंडा, मीठा और अलग पीने का कर रहा हो।
खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किसी अलग सामग्री या ज्यादा मेहनत की जरूरत नहीं पड़ती। कुछ लीची, थोड़ा पुदीना, नींबू और कुछ मिनट का समय... बस इतना ही। तैयार होने के बाद इसका स्वाद किसी महंगे कैफे में मिलने वाली ड्रिंक जैसा लगता है। गर्मियों में यह ना सिर्फ ताजगी देती है, बल्कि मौसम के सबसे पसंदीदा फल का मजा भी नए अंदाज में दिलाती है।
लीची की ठंडी ड्रिंक बनाने के लिए सामग्री
पांच से छह लीची
चार से पांच पुदीने की पत्तियां
आधा नींबू
एक चौथाई छोटा चम्मच नमक
आधा छोटा चम्मच चीनी
जरूरत अनुसार सोडा वाला पानी
जरूरत अनुसार बर्फ
सजावट के लिए नींबू के टुकड़े और पुदीने की पत्तियां
स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
- सबसे पहले लीची तैयार करें: लीची का छिलका हटाकर उसके बीज निकाल लें। अब गूदे को एक बर्तन में रख लें ताकि आगे की प्रक्रिया आसान हो जाए।
- स्वाद का आधार तैयार करें: मिक्सर में लीची का गूदा, पुदीने की पत्तियां, नमक, चीनी और नींबू का रस डालें। इसे अच्छी तरह पीस लें ताकि एक मुलायम मिश्रण तैयार हो जाए।
- गिलास में बर्फ डालें: अब एक बड़ा गिलास लें और उसमें बर्फ के टुकड़े डाल दें। ठंडी ड्रिंक का असली मजा तभी आता है जब वह अच्छी तरह ठंडी हो।
- तैयार मिश्रण डालें: पीसा हुआ लीची वाला मिश्रण गिलास में डालें। अगर आपको ड्रिंक ज्यादा मुलायम पसंद है, तो मिश्रण को छान भी सकते हैं।
- ऊपर से सोडा वाला पानी मिलाएं: अब गिलास में धीरे-धीरे सोडा वाला पानी डालें। इससे ड्रिंक में हल्का झाग और ताजगी भरा स्वाद आएगा।
- सजाकर करें परोसें: ऊपर से नींबू का एक टुकड़ा और कुछ पुदीने की पत्तियां डालकर सजाएं। इससे ड्रिंक देखने में भी आकर्षक लगेगी और स्वाद भी बढ़ जाएगा।
स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये सिंपल टिप्स
- ज्यादा ठंडक के लिए बर्फ थोड़ी अधिक डाल सकते हैं।
- हल्का मीठा पसंद हो तो चीनी की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
- पुदीने की पत्तियां ताजी हों तो स्वाद और बेहतर आता है।
-ड्रिंक बनाने के तुरंत बाद परोसें ताकि झाग और ताजगी बनी रहे।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


