रमजान के इफ्तार में परोसे लाहौरी जायका, बनाएं पाकिस्तानी स्टाइल चिकन कड़ाही रेसिपी

Feb 17, 2026 09:21 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Pakistani Chicken Karahi : अगर आप इस रमजान अपनी सहरी या इफ्तार को यादगार बनाना चाहते हैं, तो यह जायकेदार रेसिपी लाहौर के मशहूर फूड को सीधा आपके किचन तक लेकर आएगी। आइए जानते हैं कैसे बनाई जाती है पाकिस्तानी स्टाइल चिकन कड़ाही रेसिपी। 

रमजान के इफ्तार में परोसे लाहौरी जायका, बनाएं पाकिस्तानी स्टाइल चिकन कड़ाही रेसिपी

Ramadan 2026 Iftar Special Dishes : रमजान के इफ्तार या सहरी के लिए पाकिस्तानी चिकन कड़ाही रेसिपी एक बेहतरीन डिश है। पाकिस्तानी स्टाइल में बनी यह चिकन कड़ाही अपनी ईजी रेसिपी और बेमिसाल जायके के लिए काफी मशहूर है, जिसमें न तो प्याज काटने का झंझट है और न ही चूल्हे के आगे घंटों पकाने की मेहनत। टमाटरों की खटास, अदरक की तीखी महक और लोहे की कड़ाही में भुने हुए चिकन का सोंधापन, इस रेसिपी में एक ऐसा स्वाद पैदा करते हैं जो खाने वाले को उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देता है। अगर आप इस रमजान अपनी सहरी या इफ्तार को यादगार बनाना चाहते हैं, तो यह जायकेदार रेसिपी लाहौर के मशहूर फूड को सीधा आपके किचन तक लेकर आएगी।

पाकिस्तानी स्टाइल चिकन कड़ाही बनाने के लिए सामग्री

-750 ग्राम चिकन

-4-5 बड़े टमाटर

-2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

-4-5 हरी मिर्च (लंबाई में कटी हुई)

-2 इंच बड़ा अदरक का टुकड़ा (बारीक जूलियन्स में कटा हुआ)

-½ कप दही (अच्छी तरह फेंटा हुआ)

-½ कप तेल/घी

मसाले

-1 छोटा चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च

-1 बड़ा चम्मच भुना कुटा हुआ धनिया

-1 छोटा चम्मच भुना और कुटा हुआ जीरा

-½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

-½ छोटा चम्मच गरम मसाला

-नमक स्वादानुसार

-हरा धनिया गार्निश करने के लिए

पाकिस्तानी स्टाइल चिकन कड़ाही बनाने का तरीका

पाकिस्तानी स्टाइल चिकन कड़ाही बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को भून लें। इसके लिए एक लोहे की भारी तले वाली कड़ाही में तेल या घी गरम करके उसमें चिकन और नमक डालें। चिकन को तेज आंच पर तब तक भूनें जब तक कि उसका रंग सफेद से हल्का सुनहरा न हो जाए। अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक भूनते रहें ताकि लहसुन अदरक की कच्ची महक निकल जाए।

टमाटर का जादू

चिकन के ऊपर टमाटरों को दो हिस्सों में काटकर उल्टा करके (छिलके वाला हिस्सा ऊपर) रखें। आधा कप पानी डालकर ढक्कन लगाकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकने दें। जब टमाटर नरम हो जाएं, तो चिमटे की मदद से उनके छिलके उतार लें।

मसालों की भुनाई

टमाटरों को चम्मच से मैश करें और आंच तेज कर दें। अब इसमें कुटी हुई लाल मिर्च, कुटा धनिया और जीरा डालें। इसे तब तक भूनें जब तक तेल मसालों से अलग न हो जाए।

दही का तड़का

इस स्टेज पर आंच को स्लो करके उसमें फेंटा हुआ दही डालकर लगातार चलाते रहें ताकि दही फटे नहीं। अब इसमें काली मिर्च और कटी हुई हरी मिर्च डालें।

दम और गार्निश

आखिर में चिकन में गरम मसाला, बारीक कटा अदरक और हरा धनिया डालकर 2 मिनट के लिए ढक कर धीमी आंच पर पकने के लिए छोड़ दें। आपका टेस्टी पाकिस्तानी चिकन कड़ाही बनकर तैयार है। आप इसे खमीरी रोटी या रोगनी नान के साथ परोस सकते हैं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;