बाजार की मिठाई छोड़ें, इस राखी भाई के लिए बनाएं चॉकलेट लावा केक

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रक्षाबंधन पर भाई के लिए कुछ खास बनाना चाहती हैं तो इस बार बाजार की मिठाई छोड़कर घर पर चॉकलेट लावा केक बनाएं। इसे बनाना आसान है और काटते ही अंदर से निकलेगा गर्मागर्म चॉकलेट का मजेदार लावा।

Raksha Bandhan Special Choco Lava Cake Recipe
रक्षा बंधन की मिठाई में कुछ नया ट्राई करना है? चॉकलेट से भरा ये केक जरूर बनाएं और मिठास घोलें।

रक्षाबंधन पर भाई को राखी बांधने के बाद कुछ मीठा खिलाने की बात हो, तो हर बार बाजार की मिठाई क्यों? इस बार भाई के लिए कुछ ऐसा बनाइए, जिसे देखते ही उसके चेहरे पर मुस्कान आ जाए। चॉकलेट लावा केक एक ऐसा ही बढ़िया ऑप्शन है। बाहर से नरम केक और अंदर छिपी पिघली हुई चॉकलेट- इसे काटते ही जब गर्म चॉकलेट बाहर निकलेगी, तो इसे देखकर ही खाने का मन करेगा। खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए घंटों रसोई में खड़े होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान चीजों से यह केक घर पर ही बन जाएगा।

तो इस रक्षाबंधन भाई के लिए बनाइए यह खास चॉकलेट सरप्राइज, नोट कर लें रेसिपी।

चॉकलेट लावा केक बनाने के लिए क्या चाहिए?

आधा कप डार्क चॉकलेट

100 ग्राम मक्खन

आधा कप मैदा

एक तिहाई कप पिसी चीनी

एक तिहाई कप कोको पाउडर

एक चौथाई कप मिल्क पाउडर

आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

आधा छोटा चम्मच वनीला

तीन चौथाई कप गर्म पानी

बीच में भरने के लिए डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट केक की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

स्टेप 1: एक बर्तन में डार्क चॉकलेट और मक्खन डालें। दोनों को अच्छी तरह पिघला लें। जब मिश्रण चिकना हो जाए तो इसे एक तरफ रख दें।

स्टेप 2: एक बड़े बर्तन में मैदा, पिसी चीनी, कोको पाउडर, मिल्क पाउडर और बेकिंग पाउडर डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें।

स्टेप 3: अब इसमें धीरे-धीरे गर्म पानी डालें। वनीला डालकर सबको अच्छी तरह मिलाएं। घोल ना ज्यादा गाढ़ा हो और ना ज्यादा पतला। इसे तब तक मिलाएं, जब तक घोल एकदम चिकना ना हो जाए।

चॉको लावा केक रेसिपी

स्टेप 4: अब इसमें पिघली हुई चॉकलेट और मक्खन डालें। सबको अच्छी तरह मिला लें। चॉकलेट अच्छी तरह घुल जाए, इसका ध्यान रखें।

स्टेप 5: छोटे सांचे या कटोरी लें और उन पर थोड़ा मक्खन लगा दें। अब इनमें आधा घोल भरें। बीच में डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा रखें। ऊपर से फिर घोल डालें और चॉकलेट को ढक दें।

स्टेप 6: ओवन को पहले से 180 डिग्री पर गर्म कर लें। अब सांचों को ओवन में रखें और 12 से 13 मिनट तक पकाएं। केक को ज्यादा देर तक ना पकाएं, वरना बीच की चॉकलेट जम जाएगी और लावा बाहर नहीं निकलेगा।

चॉकलेट लावा केल

गरमागरम परोसें

लावा केक का असली मजा इसे गरमागरम खाने में है। इसे प्लेट में निकालकर ऊपर से थोड़ी आइसक्रीम, चॉकलेट सॉस या कोको पाउडर डाल सकते हैं। अगर घर में स्ट्रॉबेरी या केला है, तो उसके साथ भी परोस सकते हैं। इससे केक देखने में भी अच्छा लगेगा और स्वाद भी बढ़ जाएगा।

बिना ओवन के बना सकते हैं?

अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो आप इसे भारी तले वाले बर्तन में भी बना सकते हैं। इसके लिए बर्तन को पहले अच्छी तरह गर्म करें और अंदर नमक की एक परत डालकर उसके ऊपर स्टैंड रखें। सांचों को स्टैंड पर रखकर ढक दें और धीमी आंच पर पकाएं। कुछ देर बाद टूथपिक या चाकू से चेक करें, पक जाए तो गैस बंद कर दें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीबाजार की मिठाई छोड़ें, इस राखी भाई के लिए बनाएं चॉकलेट लावा केक