Healthy Snack: आलू छोड़िए, इस बार बनाएं रागी पापड़! जानें आसान तरीका

Feb 26, 2026 06:22 pm ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

अगर आप हेल्दी स्नैक का स्वाद लेना चाहते हैं, तो रागी पापड़ एक बेहतरीन विकल्प है। यह कुरकुरा, हल्का और पोषण से भरपूर होता है, जिसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

Healthy Snack: आलू छोड़िए, इस बार बनाएं रागी पापड़! जानें आसान तरीका

आज के समय में लोग स्वाद के साथ-साथ सेहत को भी उतनी ही अहमियत देने लगे हैं। ऐसे में पारंपरिक पापड़ का हेल्दी विकल्प बनकर सामने आता है रागी पापड़। रागी यानी फिंगर मिलेट पोषक तत्वों से भरपूर अनाज है, जिसे सदियों से भारतीय रसोई में इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसमें कैल्शियम, आयरन, फाइबर और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में होते हैं जो हड्डियों को मजबूत रखने, पाचन सुधारने और लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करते हैं। रागी पापड़ ना सिर्फ हल्का और कुरकुरा होता है, बल्कि यह डायबिटीज और वेट मैनेजमेंट करने वालों के लिए भी एक बेहतर स्नैक ऑप्शन माना जाता है। घर पर बना रागी पापड़ स्वाद के साथ शुद्धता और सेहत- तीनों का भरोसा देता है।

रागी पापड़ बनाने के लिए सामग्री

रागी आटा – 2 कप

जीरा – 1 छोटा चम्मच

काली मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – स्वादानुसार

हींग – एक चुटकी

नमक – स्वादानुसार

तेल – 1 छोटा चम्मच

पानी – आवश्यकतानुसार

रागी पापड़ बनाने की विधि

स्टेप 1: सूखी सामग्री मिलाएं

सबसे पहले एक बड़े परात या बाउल में रागी का आटा डालें। इसमें स्वादानुसार नमक, जीरा, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और एक चुटकी हींग डालकर अच्छी तरह मिला लें। मसालों को आटे में अच्छी तरह मिक्स करना जरूरी है ताकि हर पापड़ में एक जैसा स्वाद आए।

स्टेप 2: मोयन और आटा गूंथना

अब मिश्रण में 1 छोटा चम्मच तेल डालें और आटे को हथेलियों से मसलते हुए मिलाएं। इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए सख्त लेकिन स्मूद आटा गूंथें। ध्यान रखें कि आटा बहुत नरम ना हो, वरना पापड़ बेलते समय फट सकते हैं।

स्टेप 3: आटे को आराम देना

गूंथे हुए आटे को ढककर 10–15 मिनट के लिए रख दें। इससे रागी आटा नमी सोख लेता है और बेलते समय आसानी होती है।

स्टेप 4: लोइयां बनाना

अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें। लोइयां बहुत बड़ी ना रखें, इससे पापड़ एकसार और पतले बनेंगे।

स्टेप 5: पापड़ बेलना

एक साफ पॉलिथीन शीट या सिलिकॉन मैट लें। हल्का सा तेल लगाकर लोई रखें और ऊपर से दूसरी शीट रखकर बेलन की मदद से बहुत पतला गोल पापड़ बेल लें। कोशिश करें कि किनारे भी समान मोटाई के हों।

स्टेप 6: पापड़ सुखाना

बिले हुए पापड़ों को साफ सूती कपड़े या ट्रे पर रखें। तेज धूप में 1–2 दिन या हवादार छांव में 2–3 दिन, जब पापड़ पूरी तरह सख्त और सूखे हो जाएं, तभी स्टोर करें। अधपके पापड़ खराब हो सकते हैं।

स्टेप 7: स्टोरेज

पूरी तरह सूख जाने के बाद पापड़ों को एयरटाइट कंटेनर में रखें। इन्हें 1–2 महीने तक आराम से स्टोर किया जा सकता है।

स्टेप 8: तलने या सेकने का तरीका

  • तलने के लिए: मध्यम आंच पर तेल गरम करें और पापड़ हल्के ब्राउन होने तक तलें।
  • रोस्ट करने के लिए: गैस पर जाली रखकर या माइक्रोवेव में बिना तेल के सेकें।

एक्स्ट्रा टिप्स

  • पापड़ बेलते समय सूखा आटा ना डालें, इससे टेक्सचर खराब होता है।
  • पतले पापड़ ही ज्यादा कुरकुरे बनते हैं।
  • डायट फ्रेंडली ऑप्शन के लिए हमेशा रोस्टेड पापड़ चुनें।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।