पराठा-चावल दोनों के साथ टेस्टी लगेगा ये गार्लिक पनीर मसाला, पति-बच्चे सबका लंचबॉक्स झट से होगा रेडी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुबह की भागदौड़ में पति-बच्चे हर किसी को टेस्टी लंचबॉक्स चाहिए होता है। लेकिन जल्दीबाजी में क्या बनाएं कि सबको पसंद आ जाए तो इसका जवाब है ये गार्लिक पनीर मसाला, जो पराठे और चावल दोनों के साथ टेस्टी लगता है। नोट कर लें रेसिपी….

paneer lunchbox recipe
एक गार्लिक पनीर मसाले से बनाए दो वैराइटी के लंच बॉक्स

हर रोज पति और बच्चों के लंचबॉक्स में क्या दिया जाए जो सब चाव से खाएं और हेल्दी भी हो? इस सवाल के जवाब से घबराती हैं तो इस आसान सी रेसिपी को नोट कर लें। जिसकी मदद से आप एक साथ दो तरह के लंचबॉक्स को टाइम पर रेडी कर लेंगी और बच्चे-बड़े सब आराम से खाने को चट कर जाएंगे। रात को अगर थोड़ी सी तैयारी कर ली तो सुबह पनीर गार्लिक मसाला तैयार करें। ये पराठे और चावल दोनों के साथ जाता है और इसका स्वाद भी लाजवाब लगता है। फूड्स एंड फ्लेवर बाई शिल्पी ने इस आसान सी रेसिपी को फेसबुक पर शेयर किया है। आप भी जरूर ट्राई करें।

गार्लिक पनीर मसाला की सामग्री

दो उबले आलू

गेहूं का आटा

पके हुए चावल

250 ग्राम पनीर

थोड़ी सी पत्तागोभी

गाजर

प्याज

स्प्रिंग अनियन

धनिया पाउडर

कश्मीरी लाल मिर्च

15-20 कली लहसुन

तेल

स्वादानुसार नमक

गार्लिक पनीर मसाला बनाने की रेसिपी

बच्चे लंच में चावल नहीं खाना चाहते या फिर हसबैंड को पराठे चाहिए होते हैं। ये रेसिपी दोनों तरह की डिमांड को आराम से पूरा करेगी।

  • सबसे पहले सॉफ्ट पराठे के लिए आटा गूंथकर रेडी कर लीजिए।
  • आटा गूंथने के लिए एक उबले आलू को घिस कर आटे में हाथ से मसल लें। फिर थोड़ा सा पानी डालकर आटा गूंथकर साइड में रख लें।
  • अब एक या दो प्याज को बारीक काट लें।
  • साथ में गाजर और पत्तागोभी को भी घिस लें।
  • मिक्सी के जार में पंद्रह से बीस लहसुन की कलियों को लें और साथ में कश्मीरी लाल मिर्च डालकर पेस्ट बना लें।
  • कश्मीरी लाल मिर्च तीखी नहीं होती इसलिए आप इनका यूज अच्छे कलर के लिए करें। तीखापन चाहती हैं तो लाल मिर्च या हरी मिर्च का यूज अलग से करें।
  • चावलों को आप पहले से ही पकाकर रख लें या गैस की एक तरफ पका कर ठंडा कर लें।
  • पैन में तेल डालें और उसमे बारीक कटे प्याज को डालकर भून लें। जब ये प्याज अच्छी तरह से भुनकर गोल्डन होने लगें तभी लहसुन के पेस्ट को डाल दें। धीमी आंच पर भूनें और फिर गाजर और पत्तागोभी घिसा हुआ डाल दें।
  • गैस की आंच को तेज रखें, जिससे ये सॉफ्ट ना हो क्योंकि सब्जियों को पूरा पकाने की जरूरत नहीं है।
  • बस अब इनमे कटे हुए पनीर के चौकोर टुकड़ों को डाल दें।
  • अब इसमे मसालों को मिलाएं। धनिया पाउडर एक चम्मच, गरम मसाला और नमक स्वादानुसार डालें। इसी स्टेज पर तीखे के लिए आप लाल मिर्च भी डाल सकती हैं। थोड़ा सा हल्दी पाउडर भी डाल दें।
  • अच्छी तरह से भुनें और तैयार मसाले को दो भाग में बांट लें।
  • एक भाग पराठों का रोल्स बनाने के लिए रख लें और पैन में जो बचा हुआ पनीर का मसाला है उसमे पके हुए चावलों को डालकर चलाएं।

  • ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और स्प्रिंग अनियन डाल दें और मिक्स कर दें।
  • बस तैयार है टेस्टी गार्लिक पनीर पुलाव। इसे आप लंच बॉक्स में रेडी करें।
  • वहीं दूसरी तरफ गूंथे हुए आटे से एक चौकोर या गोल पतला पराठा बेल लें।
  • इस पराठे को सुनहरा सेंके और प्लेट में रखकर रैप तैयार करें।
  • पराठे का रोल या रैप बनाने के लिए थोड़ा सा मेयोनीज और सॉस पराठे पर लगाएं। ऊपर से पनीर वाला तैयार मसाला रखें और ऊपर से चीज को घिसकर डाल दें। पराठे को रोल करें और बटर पेपर में रैप कर दें।
  • बस तैयार है गार्लिक पनीर रोल्स। बच्चे इसे खूब पसंद करते हैं।

  • तो सुबह की जल्दीबाजी में टेस्टी और हेल्दी लंच बच्चे और बड़े दोनों के लिए एक साथ रेडी हो जाएगा और बहुत सारा झंझट भी नहीं करना पड़ेगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीपराठा-चावल दोनों के साथ टेस्टी लगेगा ये गार्लिक पनीर मसाला, टिफिन झटपट होगा रेडी