फटाफट नोट कर लें चिकन पुलाव की रेसिपी, रायता के साथ टेस्ट होगा डबल

Jan 04, 2026 07:29 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Chicken Pulav Recipe: लंच के मील में कुछ ईजी और क्विक बनाने का मन है तो इस आसान सी रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं। रायता, चटपटी चटनी, सब्जी या फिर दाल के साथ सर्व करें और इस कंफर्ट फूड को बनाने की बिल्कुल आसान सी रेसिपी नोट कर लें। 

फटाफट नोट कर लें चिकन पुलाव की रेसिपी, रायता के साथ टेस्ट होगा डबल

लंच में कुछ क्विक, ईजी और टेस्टी बनाने का मन हो। जो प्रोटीन पैक्ड हो और आपकी ज्यादा मेहनत भी ना लगी हो। ऐसी ही डिश है है चिकन पुलाव। जो चिकन लवर्स को जरूर पसंद आएगी। बगैर ज्यादा मसाले और मेहनत के ये झटपट तैयार हो जाती है। बस इसे रायते या फिर किसी भी करारी चटनी के साथ सर्व करें। अगर इसे मेन कोर्स मील में शामिल कर लिया तो भी इसका स्वाद दाल और सब्जी के साथ डबल होगा। तो नोट कर लें चिकन पुलाव बनाने की आसान सी रेसिपी।

चिकन पुलाव बनाने की सामग्री

एक कप चावल

एक कप मिन्स्ड चिकन

लहसुन आठ से दस

4-5 हरी मिर्च

दो प्याज बड़े आकार की

नमक स्वादानुसार

चिकन पुलाव बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले चिकन को धोकर बारीक काट लें।
  • चावल को भी अच्छी तरह से धोएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • लहसुन और हरी मिर्च को अच्छी तरह से कूटकर पीस लें।
  • प्याज को छीलें और बड़े लच्छेदार काट लें।
  • कड़ाही में तेल गर्म करें और गर्म होते ही प्याज डाल दें।
  • इस प्याज को तब तक भूने जब तक कि ये बिल्कुल गोल्डन ब्राउन ना हो जाए।
  • प्याज के गोल्डन ब्राउन होते ही इसमे बारीक किए हुए चिकन को डाल दें। साथ ही उसमे हरी मिर्च और लहसुन का पेस्ट भी मिला दें।
  • दोनों को अच्छी तरह से भून लें। चिकन जब भुनकर कलर चेंज कर ले तो इसमे पानी तीन कप डालकर ढंककर पकने दें।
  • जब चिकन पक जाए तो इसमे भीगे हुए चावल डाल दें और साथ ही नमक स्वादानुसार डालकर ढंककर पकाएं। जब तक कि चावल पककर अच्छी तरह से बिखरने ना लगे।
  • साथ ही कड़ाही का एक्स्ट्रा सारा पानी सोख ना ले।
  • सबसे आखिर में इसके ऊपर बारीक कटी हरी धनिया डालें।
  • गर्मागर्म सर्व करने के लिए साथ में रायता. चटनी, अचार या फिर किसी मजेदार सी सब्जी के साथ सर्व करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;