छोले टेस्टी बनाने हैं? मिक्सी में पीसकर बनाएं ये 1 सीक्रेट ग्रेवी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Punjabi Chole Recipe: छोले की सब्जी तो आपने खूब खाई होगी, लेकिन एक बार इस तरीके से बनाकर देखें। इतना मसालेदार और चटपटा स्वाद आएगा कि आप हर बार पूड़ी के साथ ये पंजाबी छोले ही ट्राई करेंगे।

Punjabi Chole Recipe

रोज वाली दाल-सब्जी से हटकर कुछ और खाने का मन हो या घर में मेहमान आए हों, छोले बनना जैसे फिक्स है। पूड़ी, चावल, पराठे और भटूरे, हर किसी के साथ ये खूब टेस्टी लगते हैं। आज हम थोड़े से मसालेदार ट्विस्ट के साथ पंजाबी छोले की रेसिपी आपके साथ शेयर कर रहे हैं। पंजाबी छोलों की गाढ़ी ग्रेवी और खुशबूदार मसाले ही इनकी खासियत हैं। इनका स्वाद नॉर्मल छोले से काफी ज्यादा टेस्टी लगता है। अक्सर ढाबे पर जो छोले आप खाते है, वो पंजाबी छोले ही होते हैं। इनमें सारी मेहनत सिर्फ ग्रेवी बनाने में होती है। एक बार आपने इस रेसिपी से छोले की ग्रेवी बना ली, तो बिल्कुल परफेक्ट पंजाबी छोले बनकर तैयार होंगे। ग्रेवी बनने के बाद ये फटाफट से प्रेशर कुकर में बन जाते हैं, आइए फुल रेसिपी देख लेते हैं।

पंजाबी छोले बनाने के लिए सामग्री

मसालेदार और गाढ़ी ग्रेवी वाले पंजाबी छोले बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- छोले (1 कप), जीरा (1 चम्मच), साबुत धनिया (1 चम्मच), सौंफ (1 चम्मच), लौंग (4), हरी इलायची (2), काली मिर्च (4), एक दालचीनी का टुकड़ा, जावित्री (1), चक्रफूल (1), तेजपत्ता (2), तेल (2 चम्मच), प्याज (2), लहसुन की कलियां (10-12), अदरक का टुकड़ा (1 इंच), टमाटर (3), स्वादानुसार नमक, कसूरी मेथी (1 चम्मच), हींग (1/4 चम्मच), तेल (2 चम्मच), कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (1 चम्मच), गरम मसाला (आधा चम्मच), ताजा हरा धनिया पत्ता।

इस तरह बनाने पंजाबी छोले की मसालेदार ग्रेवी

पंजाबी छोलों की खासियत ही उनकी गाढ़ी ग्रेवी होती है। इसे बनाने के लिए एक कढ़ाही में दो चम्मच तेल गर्म करें। फिर इसमें कुछ खड़े मसाले एड करें, जैसे- जीरा, साबुत धनिया, सौंफ, लौंग, हरी इलायची, साबुत काली मिर्च, दालचीनी का टुकड़ा, जावित्री, चक्रफूल और तेजपत्ता। इन्हें पहले चटकने दें, फिर मोटी कटी हुई प्याज डालकर हल्का सा फ्राई कर लें। प्याज हल्की सुनहरी हो जाए तो इसमें अदरक का टुकड़ा और साबुत लहसुन की कलियां एड करें। साथ में मोटा कटा हुआ टमाटर भी।

अब इस ग्रेवी में कुछ बेसिक मसाले एड करें। जैसे - नमक और कसूरी मेथी। सभी चीजें अच्छी तरह मिक्स करें और ढककर टमाटर के सॉफ्ट हों तक इसे पका लें। जैसे ही टमाटर नर्म हो जाएं, गैस बंद करें और ग्रेवी को ठंडा होने दें। फिर इसे मिक्सर में पीसकर एक पेस्ट तैयार कर लें। ग्रेवी का मसाला बनकर तैयार है।

ग्रेवी में ऐसे पकाएं छोले

गैस पर एक प्रेशर कुकर चढ़ाएं, उसमें दो चम्मच तेल डालें। तेल गर्म होने पर इसमें तैयार की हुई ग्रेवी एड करें। ग्रेवी को तब तक भूनें, जब तक इसका तेल अलग होना शुरू ना हो जाए। फिर इसमें चुटकी भर हींग, हल्दी पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और आधा चम्मच गरम मसाला डालकर मिक्स करें। ऊपर से बारीक कटा हुआ ताजा हरा धनिया पत्ता एड करें।

अब इसमें रात भर भिगोकर रखे हुए छोले मिलाएं। साथ में जरूरत के हिसाब से थोड़ा सा पानी भी मिलाएं। सभी चीजों को एक बार चलाकर मिक्स कर लें। फिर कुकर का ढक्कन लगाकर 5 से 6 सीटी आने तक पका लें। बिल्कुल परफेक्ट पंजाबी छोले बनकर तैयार होते हैं। इन्हें आप पूड़ी, चावल या भटूरे के साथ गरमा-गरम सर्व कर सकते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।