बिना भिगोए हरी मूंग की दाल से बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट, बच्चे-बड़े सब करेंगे पसंद

Jan 14, 2026 09:53 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Protein rich breakfast: प्रोटीन से भरपूर हेल्दी ब्रेकफास्ट बच्चों के साथ बड़ों को खिलाना है तो हरी मूंग की दाल से टेस्टी वड़े बनाकर रेडी कर सकते हैं। सबसे खास बात कि इसे बनाने के लिए दाल को पहले से भिगोकर रखने की जरूरत नहीं नोट कर लें बनाने का तरीका।

बिना भिगोए हरी मूंग की दाल से बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट, बच्चे-बड़े सब करेंगे पसंद

सुबह के नाश्ते में हर दिन कुछ नया और स्पेशल बनाना होता है। लेकिन साथ ही सेहत का भी ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि ब्रेकफास्ट में प्रोटीन की मात्रा जरूर होनी चाहिए। ऐसे में हरी मूंग वेजिटेरियन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है। लेकिन बच्चे तो स्प्राउट खाना नहीं चाहते ऐसे में बगैर तैयारी आप हरी मूंग से झटपट स्टीम किए हुए वड़े बनाकर तैयार कर सकती हैं। जिसमे आप टेस्ट ऐड कर इसे स्वादिष्ट बना लें। ये ग्रीन मूंग के वड़े बच्चों और बड़ों सबको पसंद आएंगे। नोट कर लें बनाने का तरीका।

हरी मूंग से झटपट बनाएं टेस्टी वड़ा

आधा कप छिलके वाली हरी मूंग

आधा कप सूजी

गाजर

हरी मिर्च

बारीक कटी हरी धनिया

घिसा हुआ अदरक

नींबू का रस

हल्दी पाउडर

कश्मीरी मिर्च पाउडर आधा चम्मच

एक चुटकी बेकिंग सोडा

तेल ग्रीस करने के लिए

हरी मूंग से बनाएं टेस्टी वड़े

  • मूंग से बने नाश्ते ना केवल टेस्टी होते हैं बल्कि वेजिटेरियन लोगों को प्रोटीन की भी पूर्ति करते हैं। लेकिन किसी रात अगर मूंग की दाल को भिगोना भूल गाईं तो अगले दिन इस झटपट नाश्ते को बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए दाल को भिगोने की जरूरत नहीं होगी।
  • सबसे पहले आधा कप हरी मूंग की दाल को लेकर धो लें। फिर इसे कपड़े से पोंछकर सुखा लें।
  • अब इस दाल का पाउडर बना लें। आप चाहें तो दाल के पाउडर में थोड़ा सा लहसुन भी डाल सकती हैं।
  • अब इस दाल के पाउडर में आधा कप सूजी मिलाएं और गर्म पानी डालकर गाढ़ा पेस्ट बनाकर ढंक दें।
  • इस बीच गाजर, पत्तागोभी, शिमला मिर्च को बारीक चॉप कर लें। या फिर घिस लें।
  • साथ में हरी मिर्च और हरी धनिया को भी काट लें।
  • अब इन सारे मिक्सचर में थोड़ा सा धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, कश्मीरी मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं।
  • साथ में नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और सबसे आखिरी में एक चुटकी बेकिंग सोडा डालकर मिला दें।
  • जिससे कि पेस्ट थोड़ा फूल जाए और आसानी से अंदर तक पक सके।
  • अब इडली के सांचे में तेल लगाकर ग्रीस करें।
  • अब थोड़ा-थोड़ा पेस्ट सांचे में डालें और बीच में उंगली की मदद से छेद बना दें। जिससे कि ये बड़े का शेप ले लें।
  • दस मिनट में स्टीम में ये पक जाएगा और बस ये रेडी है।
  • इसे आप चटनी और सांभर के साथ खाएं या फिर हींग, प्याज और राई का तड़का लगाकर तैयार कर लें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

शॉर्ट बायो


अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।