आटे में ये 2 चीजें मिलाकर बनाएं पराठा, नहीं होगी प्रोटीन की कमी! नोट कर लें रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Protein Rich Paratha Recipe: नॉर्मल गेहूं के आटे में आप ये दो चीजें मिला दें, तो प्रोटीन रिच पराठा बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये पराठा नॉर्मल पराठे से काफी ज्यादा टेस्टी भी लगता है और इसमें प्रोटीन की मात्रा भी काफी अच्छी-खासी होती है।

Protein Paratha
प्रोटीन पराठा

अक्सर लोगों को लगता है कि महंगे-महंगे सप्लीमेंट्स या पाउडर ले कर ही प्रोटीन की जरूरत को पूरा किया जा सकता है। जबकि ये बात पूरी सही नहीं है, क्योंकि अगर अपने रोजाना के खानपान में ही थोड़े बदलाव कर लें, तो डाइट से ही प्रोटीन की कमी पूरी हो सकती है। उदाहरण के लिए अगर आप सुबह के नाश्ते या लंच में पराठे खाते हैं, तो आटे में प्रोटीन से भरपूर चीजें मिला सकते हैं। इससे ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ेगा, बल्कि अच्छी-खासी मात्रा में आपको प्रोटीन भी मिल जाएगा। ऐसे ही प्रोटीन रिच पराठे की रेसिपी आज हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। ये प्रोटीन पराठा किसी तरह के फैंसी इंग्रीडिएंट्स से नहीं बना है। बस दो चीजें एड करनी है और प्रोटीन रिच पराठा बनकर तैयार हो जाएगा। आइए रेसिपी जान लेते हैं।

प्रोटीन पराठा बनाने के लिए सामग्री

नॉर्मल पराठे को प्रोटीन रिच पराठा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- गेहूं का आटा (2 कप), पनीर (100 ग्राम), अदरक का टुकड़ा, हरी मिर्च, पकी हुई दाल (1 कटोरी), स्वादानुसार नमक, जीरा, अजवाइन, चिली फ्लेक्स, कटा हुआ हरा धनिया पत्ता और देसी घी।

रोज के आटे में ये 2 चीजें मिलाकर बनाएं प्रोटीन रिच पराठा

प्रोटीन रिच पराठा बनाने के लिए नॉर्मल आटा गूंथते समय उसमें आपको दो चीजें एड करनी हैं। ये दो चीजें हैं, पकी हुई दाल और थोड़ा सा पनीर। सबसे पहले ताजे पनीर को छोटे टुकड़ों में काट लें और मिक्सर में डालें। इसके साथ ही थोड़ा सा अदरक और अपने टेस्ट के हिसाब से हरी मिर्च एड करें। मिक्सर में इन्हें पीस लें, ध्यान रहे आपको पानी जरा सा भी नहीं एड करना है। ये एक दरदरा सा मिक्सचर बन जाएगा।

अब एक बड़ी परात में गेहूं का आटा लें। इसके पिसा हुआ पनीर एड करें। साथ में थोड़ा सा साबुत जीरा और हाथों से मसलकर अजवाइन भी डालें। इसके बाद आपको कोई भी पकी हुई दाल आटे में मिक्स करनी है। रात की दाल बच गई हो या फिर उबली हुई दाल रखी हो, उसे आप पराठे के आटे में मिला सकते हैं। इसके साथ ही स्वादानुसार नमक, चिली फ्लेक्स या लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा ताजा हरा धनिया आटे में एड करें।

आटे में थोड़ा सा भी पानी मिलाने की जरूरत नहीं है। आप सिर्फ दाल की मदद से ही आटा अच्छी तरह गूंथ सकते हैं। आटा थोड़ा सॉफ्ट ही रखें, जैसे आप नॉर्मल पराठे के लिए रखते हैं। अब इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें। फिर हल्का सा सूखा आटा लगाकर पराठा बेल लें। इसे तवे पर दोनों तरफ से सेंक लें, फिर हल्का सा देसी घी लगाकर गोल्डन होने तक सेंके। प्रोटीन रिच पराठा बनकर तैयार है।

काम की टिप- ये प्रोटीन रिच पराठे दो से तीन दिनों तक भी खराब नहीं होते हैं। इसलिए आप इन्हें सफर में भी बनाकर ले जा सकते हैं। बिना सब्जी के भी ये खाने में काफी स्वाद लगते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीआटे में ये 2 चीजें मिलाकर बनाएं पराठा, नहीं होगी प्रोटीन की कमी! नोट करें रेसिपी