Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीprotein rich breakfast paneer ka paratha making new easy recipe
फटने के डर से नहीं बनातीं पनीर का पराठा तो नोट कर लें ये बिल्कुल आसान सी रेसिपी

फटने के डर से नहीं बनातीं पनीर का पराठा तो नोट कर लें ये बिल्कुल आसान सी रेसिपी

संक्षेप:

Paneer Paratha Recipe: पनीर का पराठा खाने में जितना टेस्टी होता है, हेल्थ के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। प्रोटीन रिच होने की वजह से ये हर किसी का फेवरेट बन जाता है। लेकिन ज्यादातर लोग पनीर का पराठा बनाने से बचते हैं क्योंकि ये बहुत जल्दी फट जाता है। तो जान लें पराठा बनाने की ये न्यू रेसिपी।

Nov 22, 2025 06:18 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पनीर का पराठा टेस्ट में लाजवाब होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर आप प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट लेते हैं तो वेजिटेरियन लोगों के लिए ये बेस्ट सोर्स हो सकता है। जो टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी है। लेकिन पनीर का पराठा बनाने में काफी मुश्किल होती है। अक्सर पराठा फट जाता है और सारी पनीर बाहर आ जाती है। इस तरह के झंझट से बचने के लिए ज्यादातर लोग पनीर का पराठा बनाना अवॉएड करते हैं। लेकिन अगर आप बिना फटे सारे पराठे बनाकर तैयार करना चाहती हैं तो पनीर का पराठा बनाने की ये खास ट्रिक वाली रेसिपी को नोट कर लें।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पनीर का पराठा बनाने की सामग्री

सौ ग्राम पनीर

हरी मिर्च

बारीक कटा प्याज

बारीक कटी हरी धनिया

जीरा

नमक स्वादानुसार

अजवाइन

लाल मिर्च पाउडर

पानी

घी या तेल

गेहूं का आटा

पनीर का पराठा बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले पनीर को कद्दूकस में घिसकर रख लें।
  • अब इसमे सारे मसाले मिलाएं। जैसे जीरा, अजवाइन, बारीक कटी हरी मिर्च, हरी धनिया।
  • साथ ही बारीक कटा प्याज भी इसमे डाल दें।
  • साथ में गेहूं का आटा डालकर घोल तैयार करें।
  • ध्यान रहे कि गेंहू के आटे की मात्रा पनीर के अनुसार हो, जिससे कि केवल पनीर या आटा का टेस्ट ना आए।
  • सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और नमक डालें।
  • पानी डालकर चीले के जैसा बैटर तैयार कर लें।
  • अब तवे को गर्म करें और बैटर को फैलाएं। साइड से तेल डालकर दो मिनट के लिए ढंक दें।
  • धीमी फ्लेम पर इसे पक जान दें। एक बार पकने के बाद ये तवा छोड़ देगा और इसे पलटकर दबा-दबाकर सेंके। जिससे कि ये पूरा अंदर तक सिंक जाए।
  • बस तैयार है गर्मागर्म पनीर का पराठा, बिना फटने के झंझट के तैयार इस पराठे को ब्रेकफास्ट में सर्व करें और गर्मागर्म खाएं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।