Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीone pot meal recipe how to make kadhi chawal in pressure cooker
सर्दियों में फटाफट बन जाएगा वन पॉट मील, प्रेशर कुकर में कढ़ी-चावल बनाने की नोट कर लें रेसिपी

सर्दियों में फटाफट बन जाएगा वन पॉट मील, प्रेशर कुकर में कढ़ी-चावल बनाने की नोट कर लें रेसिपी

संक्षेप:

Instant One Pot Meal Kadhi Chawal Recipe: कढ़ी चावल खाना पसंद है। लेकिन कई बार बनाने का दिल नहीं करता। ऐसे में ये वन पॉट मील की रेसिपी जरूर पसंद आएगी। जिसमे आप प्रेशर कुकर में एक साथ कढ़ी और चावल को बनाकर तैयार कर सकती हैं।  

Dec 06, 2025 05:07 pm ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

ठंड के महीने में कई बार खाना बनाने का मन नहीं होता या लंच में कुछ फटाफट बनाने का दिल करता है। जिससे बहुत सारे बर्तन भी ना गंदे हों और एक बार में खाना भी बनकर तैयार हो जाए। अगर आप प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करती हैं तो ये वन पॉट मील की रेसिपी जरूर पसंद आएगी। जैसे कि ये कढ़ी चावल की रेसिपी। अगर आपको लंच में कढ़ी चावल खाना पसंद करते हैं तो बस इसे बनाने के लिए ढेर सारी मेहनत और समय बर्बाद करने की जरूरत नही है। प्रेशर कुकर में कुछ ही मिनटों में कढ़ी चावल बनकर रेडी हो जाएगा। नोट कर लें बनाने का आसान तरीका।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वन पॉट में कढ़ी चावल बनाने की सामग्री

दो चम्मच बेसन

चार चम्मच दही

हल्दी पाउडर

लाल मिर्च पाउडर

नमक स्वादानुसार

हींग

एक कप चावल

चार कप पानी

अदरक-लहसुन का पेस्ट

गरम मसाला

जीरा

राई

तेजपत्ता

सूखी लाल मिर्च

देसी घी

प्रेशर कुकर में कढ़ी-चावल बनाने की रेसिपी

-सबसे पहले किसी बाउल में दो चम्मच बेसन लें और उस पर दही डालकर फेंट लें। इस घोल में कढ़ी बनाने के जितना पानी डालें और बेसन दही के घोल को पतला कर लें।

-अब इस घोल में हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, अदरक लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर मिक्स करें।

-चावल को धोकर भिगो दें।

-प्रेशर कुकर में दो चम्मच देसी घी डालें और गर्म करें।

-जब घी गर्म हो जाए तो इसमे हींग, जीरा और राई का तड़का लगाएं।

-साथ ही सूखी लाल मिर्च और तेज पत्ता डालें।

-तड़का लाल होने के साथ ही हल्दी और लाल मिर्च डाल दें।

-फिर बेसन के तैयार घोल को डालकर चलाएं।

-जब एक उबाल आए तो धोए हुए भीगे चावल डालकर मिक्स करें और ढक्कन बंद कर दें।

-दो से तीन सीटी में पकाएं और बस तैयार है इंस्टेंट वन पॉट मील कढ़ी-चावल।

-गर्मागर्म देसी घी डालकर सर्व करें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।