ना क्रीम, ना मिल्क पाउडर! दूध में 3 ब्रेड घोलकर बनाएं राजभोग आइसक्रीम, मुंह में घुल जाएगी
Rajbhog Ice Cream: गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मन है, तो ब्रेड और दूध से आप मार्केट जैसी राजभोग आइसक्रीम बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसका रिच और क्रीमी टेस्ट घर में सभी को खूब पसंद आएगा।

गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का मन तो सभी का करता है। खासकर खाने के बाद एक कटोरी आइसक्रीम और मिल जाए तो मजा आ जाता है। इसके लिए आपको हर बार बाजार से महंगी आइसक्रीम लाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि घर में रखी चीजों से भी खूब टेस्टी आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाती है। आज वाली रेसिपी कुछ ऐसी ही है।अगर आपको राजभोग आइसक्रीम खाना पसंद है, तो ये रेसिपी ट्राई करना बनता है। ब्रेड और दूध से इतनी क्रीमी और रिच फ्लेवर वाली आइसक्रीम बनेगी कि आपको खुद यकीन नहीं होगा। वैसे भी राजभोग आइसक्रीम काफी महंगी आती है, तो क्यों ना घर पर ही इसे बना लिया जाए? इस रेसिपी में ना क्रीम, ना मिल्क पाउडर और ना ही कॉर्न फ्लोर का इस्तेमाल हुआ है। सिंपल इंग्रेडिएंट्स हैं, जो आपके घर में मौजूद होंगे।
राजभोग आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री
घर पर ही क्रीमी और रिच टेस्ट वाली राजभोग आइसक्रीम बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- फुल क्रीम दूध (1 लीटर), कस्टर्ड पाउडर (2 चम्मच), ब्रेड स्लाइसेज (3), चीनी (3/4 कप), काजू (10-12), इलायची पाउडर (आधा चम्मच), केसर के धागे, ताजी मलाई (आधा कप), गार्निशिंग के लिए कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता, काजू), टूटी-फ्रूटी और गुलाब की पंखुड़ियां (ऑप्शनल)।
ब्रेड और दूध बनाएं रिच एंड क्रीमी राजभोग आइसक्रीम
घर पर रिच और क्रीमी राजभोग आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध उबलने के लिए रख दें। इसमें से दो चम्मच दूध एक कटोरी में निकाल कर रख लें, उसमें दो चम्मच कस्टर्ड पाउडर मिलाएं और एक घोल बनाकर तैयार कर लें। अब जैसे ही दूध में उबाल आ जाए, तो इसमें व्हाइट ब्रेड एड करें। साथ में कुछ साबुत काजू भी डालें और स्वादानुसार चीनी एड करें। इसके बाद जो आपने दूध और कस्टर्ड पाउडर का घोल बनाया था, उसे भी दूध में मिक्स करें। सभी चीजों को अच्छे से चलाएं और एक गाढ़ा सा मिक्सचर बनने तक पका लें।
अब दूध और ब्रेड के मिक्सचर को थोड़ी देर ठंडा होने दें। फिर इसे एक बाउल में डालें और ऊपर से क्लिंग रैप से कवर कर दें। इसे फ्रिज में एक घंटे के सेट होने छोड़ दें। अब ये सेमी फ्रोजन आइसक्रीम को एक मिक्सर में डालें, चाहें तो फ्लेवर के लिए थोड़ा सा इलायची पाउडर और रंगत के लिए केसर वाला दूध एड कर सकते हैं। फिर इसे एक बार अच्छे से ब्लेंड कर लें।
एक बार ब्लेंड करने के बाद इसमें घर की जमी हुई ताजी मलाई एड करें, इससे आइसक्रीम काफी गाढ़ी और टेस्टी बनती है। फिर दोबारा मिक्सर में पीस लें और एक गाढ़ा सा बैटर बनाकर तैयार कर लें। इसे किसी कंटेनर में डालें, ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, टूटी फ्रूटी और गुलाब की पंखुड़ियां से गार्निश करें। क्लिंग रैप से कवर करें और फ्रीजर में रात भर के लिए जमने छोड़ दें। आपकी रिच एंड क्रीमी राजभोग आइसक्रीम बनकर रेडी है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


