ना ओवन, ना तंदूर! साधारण तवे पर बना लें फूले-फूले कुलचे, हलवाई की बताई ट्रिक से बनाएं बैटर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

छोले-कुलचे खाना हर किसी को पसंद होता है और ज्यादातर लोग बाजार में लगे ठेलों पर खा ही लेते हैं। लेकिन कई लोगों को बाहर के ऑयली कुलचे पसंद नहीं आते, तो आप इन्हें घर पर भी बना सकते हैं। इसके लिए तंदूर-ओवन की जरूरत नहीं पड़ेगी। तवे पर मुलायम कुलचे बन सकते हैं, चलिए बताते हैं कैसे?

ना ओवन, ना तंदूर! साधारण तवे पर बना लें फूले-फूले कुलचे, हलवाई की बताई ट्रिक से बनाएं बैटर

छोले-कुलचे खाना काफी लोगों को पसंद होता है लेकिन बाजार वाले कुलचों से अलग से ही तेल टपक रहा होता है। ऐसे में कई लोग छोला-कुलचा घर पर ही बनाने लगे हैं, जिससे बाहर वाले ऑयली फूड से बच सकें। छोला बनाना तो काफी आसान है और सभी को उसकी रेसिपी मालूम है लेकिन कुलचे बनाने में थोड़ी मेहनत लगती है। वैसे तो ओवन या फिर तंदूर में कुलचे बनते हैं लेकिन अगर आपके पास दोनों ही नहीं है, तो तवा भी सही ऑप्शन है। अब आप सोच रही होंगी कि तवा पर बने कुलचे सॉफ्ट नहीं बनेंगे और चीमड़ हो जाएंगे, तो ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। दिल्ली के करोलबाग से छोले-कुलचे काफी फेमस है और वही के हलवाई से हमने पूछा कि आखिर मुलायम कुलचे घर पर कैसे बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि सारा खेल आपके बैटर का होता है। अगर बैटर सही है, तो आप तवे पर भी मुलायम कुलचे बना सकती हैं। तो चलिए आपको तवे पर कुलचे बनाने की ट्रिक बताते हैं।

कुलचे बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए

मैदा – 2 कप, नमक – 1 छोटा चम्मच, पिघला हुआ मक्खन – 4 बड़े चम्मच, बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच, बेकिंग सोडा – 1 छोटा चम्मच, दही – 4 बड़े चम्मच, पानी जरूरत अनुसार।

टॉपिंग के लिए

कलौंजी – एक चुटकी, हरा धनिया (कटा हुआ) – थोड़ा सामक्खन – लगाने के लिए, मेथी के पत्ते – 1 बड़ा चम्मच, धनिया के दाने – 1 छोटा चम्मच।

स्टफिंग के लिए

उबले और मैश किए हुए आलू – 1 कप, हरी मिर्च (बारीक कटी) – 2 छोटे चम्मच, अदरक (बारीक कटी) – 2 छोटे चम्मच, भुना जीरा – 1 छोटा चम्मच, दरदरा कुटा धनिया – 1 बड़ा चम्मच, नमक – स्वादानुसार, लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच।

बैटर कैसे रेडी करें

सबसे पहले आपको बड़े बाउल में मैदा, दही, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, नमक, पिघला मक्खन मिला देना है। ध्यान रखें कि बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर दोनों हों। अक्सर लोग कोई एक ही चीज डालते हैं, जिससे कुलचे नहीं फूलते। अब थोड़ा-थोड़ा पानी लेते हुए नरम आटा गूंथ लें। अब इस आटे को करीब 1 घंटे तक कवर करके फूलने के लिए छोड़ दें।

स्टफिंग तैयार करें

जब तक आपका आटा फूल रहा है, तब तक आप स्टफिंग रेडी कर लीजिए। इसके लिए आपको सभी चीजों को मिलाकर रख लेना है।

कुलचे बेलना शुरू करें

कुलचे के आटे से लोई बनाकर रख लें और फिर थोड़ा बेलकर उसमें स्टफिंग वाला बैटर भरें। फिर उसे बंद करके कुलचे वाले शेप में हल्के हाथों से बेल लें। ऊपर से हरी धनिया, कलौंजी, मेथी के पत्ते डाल दीजिए।

तवा करें तैयार

तवा पहले से गैस पर रख दें और हल्का गरम करें। फिर कुलचे के निचले हिस्से पर हल्का सा पानी लगाएं और तवा पर डाल दें। अब पानी के छींटे दें और तवा को किसी ढक्कन से कवर करके कुलचे पकने दें। एक साइड पक जाए, तब दूसरी साइड से भी पका लें। बस फिर कुलचों पर मक्खन लगाकर गरम-गरम छोले के साथ सर्व करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।