बिना प्रोटीन पाउडर, दूध में ये 4 चीजें मिलाकर बनाएं देसी प्रोटीन शेक, पूरी होगी कमी!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

डेली प्रोटीन रिक्वायरमेंट पूरी नहीं हो पाती है? इसके लिए आपको महंगे-महंगे सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये देसी प्रोटीन शेक आसानी से घर पर मौजूद चीजों से बन जाती है। इसे आप बच्चों और बड़ों, सभी की डाइट में आराम से शामिल कर सकते हैं।

 Homemade Protein Shake
देसी प्रोटीन शेक

प्रोटीन हमारी बॉडी के लिए सबसे जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। हालांकि रोजमर्रा की प्रोटीन रिक्वायरमेंट पूरी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। इसके लिए कुछ प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन हर बार जरूरी नहीं कि आप प्रोटीन पाउडर ही लें। अगर अपनी डाइट में प्रोटीन रिच चीजें शामिल की जाएं, साथ ही ये होममेड प्रोटीन शेक भी एड कर जाए तो प्रोटीन की जरूरत पूरी करना आसान हो जाता है। खासकर अगर आप वेजिटेरियन है और प्रोटीन की डेली रिक्वायरमेंट पूरी करना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो रहा है, तो ये शेक आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। चूंकि ये पूरी तरह नेचुरल है, इसलिए बच्चों को भी ये शेक पीने के लिए दी जा सकती है।

बिना पाउडर प्रोटीन शेक बनाने के लिए सामग्री

बिना किसी प्रोटीन पाउडर या सप्लीमेंट के अगर आप प्रोटीन शेक बनाना चाहते हैं, तो उसके लिए भुना चना एक अच्छा इंग्रीडिएंट हो सकता है। एक गिलास प्रोटीन शेक के लिए करीब 2-3 चम्मच भुना चना पाउडर काफी रहेगा। इसके अलावा आपको एक केला, दूध और थोड़े से काजू-बादाम और अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स लेने है। शेक को मीठा करने के लिए आप चीनी, खजूर या फिर गुड़ के पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

घर पर ऐसे बनाएं प्रोटीन से भरपूर शेक

इस होममेड प्रोटीन शेक का हीरो इंग्रीडिएंट है, भुना चना। भुना चना प्लांट बेस्ड प्रोटीन के साथ-साथ फाइबर का भी अच्छा सोर्स है। इसके लिए थोड़े से भुने चने (बिना छिलके वाले) लें और उन्हें मिक्सर में ग्राइंड कर के एक फाइन पाउडर बना लें। अब एक गिलास दूध के लिए दो बड़े चम्मच के करीब भुना चना पाउडर लें और इसे मिक्सर में डालें। इसके साथ में एक केले को काटकर एड करें, साथ ही थोड़े से काजू-बादाम या अपने कोई भी मनपसंद ड्राई फ्रूट्स मिला सकते हैं।

अब ऊपर से ठंडा-ठंडा दूध एड करें। अगर आप वेट गेन करना चाहते हैं तो फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें, वहीं वेट लॉस आपका गोल है तो टोंड मिल्क ज्याद बेहतर रहेगा। शेक को मीठा करने के लिए आप चीनी मिला सकते हैं लेकिन अगर इसे ज्यादा हेल्दी बनाना है तो रिफाइंड शुगर स्किप करें और इसकी जगह गुड़ का पाउडर या खजूर जैसी नेचुरल स्वीटनर्स इस्तेमाल करें।

अब इन सभी चीजों को मिक्सर में ब्लेंड कर लें। अच्छी तरह ब्लेंड करें, क्योंकि कई बार केले के टुकड़े नीचे बैठे रह जाते हैं। बस आपकी गाढ़ी-गाढ़ी प्रोटीन शेक बनकर तैयार हो जाएगी। इसके ऊपर से आप कटे हुए बादाम-पिस्ता और केले की कुछ स्लाइसेज रखकर गार्निश कर सकते हैं।

क्या ये प्रोटीन शेक काफी है?

अगर आप रोजमर्रा में ज्यादा फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, तो खाने-पीने में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाकर, साथ में ये शेक शामिल कर सकते हैं। आपके लिए इतना प्रोटीन काफी रहेगा। हालांकि अगर आप जिम जाते हैं या बहुत ही फिजिकल एक्टिव रहते हैं, तो जरूरत के हिसाब से प्रोटीन पाउडर या सप्लीमेंट भी लिए जा सकते हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीबिना प्रोटीन पाउडर, दूध में ये 4 चीजें मिलाकर बनाएं देसी प्रोटीन शेक, रेसिपी