सूजी खत्म हो गई? गेहूं के आटे से बना लें स्वादिष्ट हलवा, उंगलियां चाटते रह जाएंगे लोग, जान लें आसान रेसिपी
सूजी का हलवा आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी गेहूं के आटे का खाया है। गेहूं के आटे का हलवा भी स्वादिष्ट बनता है और अगर कभी सूजी खत्म हो जाए, तब इसे झटपट बना सकते हैं। चलिए इसकी आसान रेसिपी आज आपके साथ शेयर करते हैं।

सूजी का हलवा आपने खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी गेहूं के आटे का हलवा खाया है। गेहूं के आटे का हलवा गुरुद्वारे में कड़ा प्रसाद में दिया जाता है, जो बेहद स्वादिष्ट और रसीला लगता है। साथ ही ये सेहत के लिए भी अच्छा माना जाता है। अगर आपने घर में अचानक मेहमान आ जाए और हलवा बनाकर खिलाना हो और सूजी भी खत्म हो। तो आप फटाफट गेहूं के आटे का हलवा बना सकती हैं। इसे बनाने में घंटों वाली मेहनत नहीं लगेगी। तो चलिए आपको आसान रेसिपी बताते हैं।
क्या-क्या चाहिए
गेहूं का आटा – 1 कप
देसी घी – ½ कप
चीनी – ¾ कप (स्वादानुसार)
पानी – 2 से 2½ कप
इलायची पाउडर – ½ छोटा चम्मच
कटे हुए बादाम और काजू – 2–3 बड़े चम्मच
किशमिश – 1 बड़ा चम्मच
आटे को भून लें
सबसे पहले एक कढ़ाही को गैस पर रखें और उसमें देसी घी डालकर हल्का गर्म कर लें। अब इसमें गेहूं का आटा डालें और उसे सूजी की तरह लगातार चलाते हुए भूनना शुरू करें। आटे को धीमी आंच पर भूनना सबसे जरूरी स्टेप होता है, क्योंकि इसी से हलवे का स्वाद, खुशबू और रंग सही मिलेगा। अगर आटा अच्छी तरह नहीं भूना जाएगा तो हलवे में कच्चापन महसूस हो सकता है और उसका स्वाद भी उतना अच्छा नहीं आएगा। आटे को लगातार चलाते रहें ताकि वह नीचे से जले नहीं और हर तरफ से बराबर भुन जाए। करीब 8-10 मिनट तक भूनने के बाद आटे का रंग हल्का सुनहरा होने लगेगा और उसमें से घी और भुने हुए आटे की अच्छी खुशबू आने लगेगी। यही संकेत है कि आटा हलवा बनाने के लिए तैयार हो चुका है। जब तक आप आटे को भून रही हैं, तब तक पैन में पानी उबालें और उसमें चीनी डालकर घोल बनने दें। जैसे ही चीनी घुल जाए तब आप गैस बंद कर दें।
हलवा बना लें
अब भूने हुए आटे में काजू, किशमिश, बादाम, कटे हुए डालकर मिलाएं। अब इसी में चीनी वाला तैयार किया हुआ पानी धीरे-धीरे डालते हुए चलाते रहें। पानी डालने के बाद हलवे को लगातार चलाते रहें ताकि आटा पानी को अच्छी तरह सोख ले और मिश्रण एकदम स्मूद बन जाए। कुछ ही मिनटों में आप देखेंगे कि हलवा धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगेगा और उसका टेक्सचर मुलायम व चमकदार दिखाई देगा। अब इसमें इलायची पाउडर मिलाएं और फिर हलवा घी छोड़ने लगे तब गैस को बंद कर दें। बस फिर आपका गरम-गरम हलवा बनकर रेडी है, इस पर आप गरी वाला बुरादा डालकर गार्निश करें और सर्व करें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


