ना चीनी, ना क्रीम! दूध में ड्राई फ्रूट्स भिगोकर बनाएं क्रीमी चॉकलेट आइसक्रीम, मार्केट जैसी बनेगी!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Recipe: घर पर ही आप ड्राई फ्रूट्स और कुछ इंग्रेडिएंट्स से चॉकलेट आइसक्रीम बना सकती हैं, वो भी बिना चीनी वाली। ये आइसक्रीम बिल्कुल मार्केट स्टाइल क्रीमी चॉकलेट आइसक्रीम जैसी बनती है, बिना ज्यादा झंझट और इंग्रेडिएंट्स के।

ना चीनी, ना क्रीम! दूध में ड्राई फ्रूट्स भिगोकर बनाएं क्रीमी चॉकलेट आइसक्रीम, मार्केट जैसी बनेगी!

बच्चे हों या बड़े, गर्मियों में आइसक्रीम खाने की क्रेविंग सभी को होती है। इसका ठंडा-ठंडा स्वाद भरी गर्मी में सुकून का अहसास तो देता ही है। लेकिन रोज-रोज बाजार वाली आइस क्रीम खाना भी समझदारी नहीं है। इनमें खूब सारी शुगर, आर्टिफिशियल फ्लेवर, कलर और ना जाने क्या-क्या होता है, जो सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं। खासतौर से बच्चों को तो ये चीजें देना अवॉइड ही करना चाहिए। लेकिन क्या फिर आइसक्रीम खाना बंद ही कर दें? जी नहीं, बिल्कुल नहीं! घर पर ही आप ड्राई फ्रूट्स और कुछ इंग्रेडिएंट्स से चॉकलेट आइसक्रीम बना सकती हैं, वो भी बिना चीनी वाली। ये आइसक्रीम बिल्कुल मार्केट स्टाइल क्रीमी चॉकलेट आइसक्रीम जैसी बनती है, बिना ज्यादा झंझट और इंग्रेडिएंट्स के। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी देख लेते हैं।

गिल्ट फ्री चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री

बिना चीनी वाली हेल्दी और क्रीमी चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - डार्क चॉकलेट (1/4 कप), ओट्स (1/3 कप), खजूर (8-10), गर्म दूध ( डेढ़ गिलास), काजू (1/4 कप), कोको पाउडर (2 चम्मच) डार्क चॉकलेट चिप्स (ऑप्शनल), भिगोकर छीले हुए बादाम (1/4 कप)।

घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी चॉकलेट आइसक्रीम

घर पर ही हेल्दी और टेस्टी चॉकलेट आइसक्रीम बनाना बेहद सिंपल है। आपको ज्यादा इंग्रीडिएंट्स की भी जरूरत नहीं है और टाइम भी काफी कम लगता है। इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में ओट्स, काजू और कोको पाउडर बताई गई मात्रा में निकालकर रख लें। इनमें बादाम भी एड करें, जिन्हें रातभर भिगोकर उनका छिलका उतार लेना है। चॉकलेट फ्लेवर के लिए थोड़ी सी डार्क चॉकलेट को फोड़कर एड करें, ये हेल्दी भी होती है और आइसक्रीम को अच्छा टेस्ट देती है।

आइसक्रीम बिना चीनी के मीठी हो जाए इसके लिए हम खजूर का इस्तेमाल करेंगे। खजूर लें और उनके बीज निकाल लें, फिर सभी चीजों के साथ एक बर्तन में रखें। अब इन सभी चीजों को आपको गर्म दूध में भिगोकर रखना है। लगभग आधा घंटा इन्हें दूध में अच्छे से सोक होने दें, ताकि ये फूल जाएं और क्रीमी टेस्ट भी आए।

इसके बाद आपको इन सभी चीजों को दूध सहित मिक्सर ग्राइंडर में पीस लेना है। एक क्रीमी और स्मूद सा बैटर बनकर तैयार होगा। ध्यान रहे इसमें गुठलियां ना बाकी रहें। अब इस मिक्सचर को किसी एयर टाइट कंटेनर में ट्रांसफर करें। ऊपर से चाहें तो थोड़ी से चोको चिप्स भी एड कर सकती हैं, ये पूरी तरह ऑप्शनल है। अब आइसक्रीम को जमने के लिए 8-10 घंटे फ्रीजर में रख दें। रातभर के लिए छोड़ देंगी तो सुबह तक परफेक्ट आइसक्रीम बनकर रेडी हो जाएगी।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।