चीनी नहीं, फिर भी गजब का स्वाद! ट्राई करें यह खास चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Chocolate Ice Cream without Sugar: गर्मी में ठंडी-ठंडी चॉकलेट आइसक्रीम खाने का मजा ही अलग होता है। अब सोचिए, अगर वही आइसक्रीम बिना चीनी के बने और बच्चे उसे खुशी-खुशी खाएं, तो कैसा रहेगा? यह रेसिपी खास आपके लिए ही है।

चीनी नहीं, फिर भी गजब का स्वाद! ट्राई करें यह खास चॉकलेट आइसक्रीम रेसिपी

गर्मी की छुट्टियां हों और बच्चों को आइसक्रीम ना चाहिए, ऐसा तो शायद ही कभी होता हो। लेकिन हर बार बाजार से आइसक्रीम खरीदना कई माता-पिता को परेशान करता है। वजह है उसमें मौजूद ज्यादा चीनी और दूसरी चीजें। ऐसे में अगर आपको ऐसी चॉकलेट आइसक्रीम मिल जाए, जो स्वाद में भी कमाल हो और सेहत का भी ध्यान रखे, तो कैसा रहेगा?

आज हम आपको ऐसी ही एक खास रेसिपी बता रहे हैं। इस आइसक्रीम की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें अलग से चीनी नहीं डाली जाती। मखाना, सूखे मेवे, दूध और खजूर से तैयार होने वाली यह आइसक्रीम इतनी मलाईदार और चॉकलेटी बनती है कि बच्चे इसे खाते हुए यकीन ही नहीं करेंगे कि यह एक हेल्दी ट्रीट है।

इस आइसक्रीम में क्या-क्या जाएगा?

दो कप मखाना

एक कप ओट्स

आधा कप काजू

आधा कप बादाम

एक लीटर दूध

एक कप खजूर

तीन चौथाई कप कोको

आधा कप डार्क चॉकलेट

बनाने का तरीका इतना आसान कि पहली बार में ही बन जाएगी

  • स्टेप 1: भिगोने वाली चीजें

मखाना, ओट्स, काजू और बादाम को दूध में डालकर चार घंटे या पूरी रात के लिए छोड़ दें। सुबह जब आप ढक्कन खोलेंगे, तो सारी चीजें नरम और तैयार मिलेंगी।

  • स्टेप 2: स्वाद का असली जादू

अब भीगी हुई सामग्री में खजूर, कोको और डार्क चॉकलेट डालकर अच्छी तरह पीस लें। पीसते समय ही इसकी खुशबू आपको बता देगी कि कुछ बहुत स्वादिष्ट बनने वाला है।

  • स्टेप 3: अब बारी है आइसक्रीम को सेट करने की

जब मिश्रण पूरी तरह तैयार हो जाए, तो उसे एक ढक्कन वाले बर्तन में डाल दें। अब ऊपर से कटे हुए बादाम, काजू और चॉकलेट के छोटे-छोटे टुकड़ों से सजा दें।

  • फाइनल स्टेप: थोड़ा इंतजार, फिर मिलेगा मीठा इनाम

अब बर्तन को ढककर जमने के लिए रख दें। बाद में ऊपर से थोड़ा चॉकलेट बुरादा और कटे मेवे डालकर परोसें। देखने में भी शानदार लगेगी और स्वाद भी सबको पसंद आएगा।

बन जाएगी आपके घर की स्टार डिश!

  1. अक्सर हेल्दी चीजों का नाम सुनते ही बच्चों का मुंह बन जाता है, लेकिन यहां मामला बिल्कुल उल्टा है। पहले चम्मच में चॉकलेट का गाढ़ा स्वाद, फिर खजूर की हल्की मिठास और आखिर में मेवों का मजा... यही इसकी खासियत है।
  2. यकीन मानिए, इसे खाने वाले शायद ही अंदाजा लगा पाए कि इसमें अलग से चीनी नहीं डाली गई है।
  3. अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं और आप कुछ अलग परोसना चाहते हैं, तो भी यह आइसक्रीम बढ़िया विकल्प हो सकती है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।