Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीno peeling no fear of spoilage know how to make homemade garlic powder at home for months lehsun ka powder kaise banayen
न छीलने की टेंशन, न खराब होने का डर, महीनों चलेगा होममेड गार्लिक पाउडर

न छीलने की टेंशन, न खराब होने का डर, महीनों चलेगा होममेड गार्लिक पाउडर

संक्षेप:

Tips To Make Garlic Powder At Home : रोज-रोज की इस मशक्कत में ना सिर्फ काफी समय खराब होता है, साथ ही हाथों से आने वाली लहसुन की स्मेल भी सिरदर्द का कारण बनने लगती है। कई बार तो लहसुन नमी की वजह से पड़े-पड़े ही खराब होने लगती है।

Jan 03, 2026 01:31 am ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

खाने का स्वाद बढ़ाना हो या सर्दियों में सेहत का रखना हो खास ख्याल, भारतीय रसोई में लहसुन का जमकर इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन का तड़का दाल और सब्जी में स्वाद के साथ खुशबू जोड़ने का काम भी करता है। हालांकि कई लोग लहसुन छीलने और काटने के नाम से ही परेशान होने लगते हैं। रोज-रोज की इस मशक्कत में ना सिर्फ काफी समय खराब होता है, साथ ही हाथों से आने वाली लहसुन की स्मेल भी सिरदर्द का कारण बनने लगती है। कई बार तो लहसुन नमी की वजह से पड़े-पड़े ही खराब होने लगती है। अगर आपको भी लहसुन से जुड़ी ये दिक्कतें अकसर परेशान करती हैं तो आज आपको बताएंगे 'होममेड गार्लिक पाउडर' बनाने और स्टोर करने का आसान तरीका। आप इस पाउडर को महीनों तक स्टोर करके भी रख सकते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:चिकन धोते समय क्यों डाला जाता है नींबू और नमक? कमाल की है किचन टिप्स

लहसुन का पाउडर बनाने का तरीका

लहसुन का पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम लहसुन की कलियां अलग करके साफ पानी में डालकर लगभग 20 मिनट के लिए भिगोकर रख दें। ऐसा करने से लहसुन के छिलके आसानी से निकल जाएंगे। जब लहसुन के छिलके उतर जाएं तो कलियों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर एक स्टील की प्लेट में फैलाकर धूप में 2 दिन तक सूखने के लिए रख दें। ऐसा करते हुए इस बात का खास ख्याल रखें कि लहसुन पूरी तरह सूख जाना चाहिए वरना इसके पाउडर में नमी बनी रहेगी और वो जल्दी खराब हो सकता है। जब लहसुन के टुकड़े अच्छी तरह सूख जाएं, तो इन्हें मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। अब पिसे हुए लहसुन के पाउडर को छन्नी की मदद से छानकर मोटे हिस्सा अलग कर लें। आपका गर्लिक पाउडर बनकर तैयार है। आप इसे किसी साफ और सूखे एयरटाइट कांच के जार में भरकर स्टोर करके रखें।

homemade garlic powder at home

लहसुन का पाउडर स्टोर करने का सही तरीका

लहसुन पाउडर को हमेशा एयरटाइट कांच के जार में ठंडी और सूखी जगह पर स्टोर करें। लहसुन पाउडर को ऐसी जगह स्टोर करें, जहां नमी या धूप न आती हो। आप चाहें तो इसे फ्रिज में भी स्टोर करके रख सकते हैं। इसके अलावा लहसुन पाउडर हर बार इस्तेमाल करते समय सूखे चम्मच का ही यूज करें वरना पाउडर नमी की वजह से जल्दी खराब हो सकता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।