ना तंदूर, ना ओवन! गैस पर बन जाएगी रेस्टोरेंट जैसी स्मोकी पनीर टिक्का रेसिपी, शेफ पारुल गुप्ता ने बताईं 3 आसान ट्रिक्स

Deepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

Paneer Tikka Recipe: घर पर ओवन नहीं है, तंदूर नहीं है लेकिन पनीर टिक्का बनाकर खाने का मन है, टेंशन ना लीजिए। हम आपको पनीर टिक्का बिना तंदूर के बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। वो भी एक नहीं तीन तरीकों से आप बना सकते हैं। तो चलिए फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

ना तंदूर, ना ओवन! गैस पर बन जाएगी रेस्टोरेंट जैसी स्मोकी पनीर टिक्का रेसिपी, शेफ पारुल गुप्ता ने बताईं 3 आसान ट्रिक्स

Paneer Tikka Recipe: जब भी हम रेस्टोरेंट जाकर बैठते हैं और स्नैक्स ऑर्डर करना हो तो सबसे पहला ख्याल पनीर टिक्का खाने का आता है। पनीर टिक्का खाने में स्मोकी और टेस्टी फ्लेवर में होता है, जो हर किसी को पसंद आता है। घर पर मेहमानों को खिलाना हो तब भी हम पनीर टिक्का ऑर्डर करने के बारे में सोचते हैं। पनीर टिक्का बनाने के लिए तंदूर की जरूरत होती है लेकिन अगर हम आपसे कहें कि बिना तंदूर और ओवन के भी इसे बना सकते हैं, तो आप क्या कहेंगे। शेफ पारुल गुप्ता ने बिना ओवन, तंदूर के पनीर टिक्का बनाने के 3 आसान ट्रिक्स बताए हैं, जो आपको जरूर पता होने चाहिए। इन ट्रिक्स की मदद से हर कोई आसानी से घर पर पनीर टिक्का बनाकर खा सकता है। तो चलिए आपको पनीर टिक्का की सरल रेसिपी बताते हैं।

पनीर टिक्का बनाने के लिए जरूरी सामग्री-

250 ग्राम पनीर (चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ)

1 बड़ी शिमला मिर्च

1 बड़ा प्याज

1/2 कप गाढ़ा दही

1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला

1 छोटा चम्मच चाट मसाला

1 बड़ा चम्मच बेसन

1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

2 बड़े चम्मच तेल या मक्खन

नमक स्वादानुसार

पनीर टिक्का का सीक्रेट है मैरिनेशन

पनीर टिक्का बनाने के लिए उसे मैरिनेट करना सबसे जरूरी है। सबसे पहले दही में सभी मसाले, बेसन और नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें। इसके बाद पनीर, प्याज और शिमला मिर्च को इसमें अच्छी तरह मिलाएं। बेहतर स्वाद के लिए इसे कम से कम 20 से 30 मिनट तक मैरीनेट होने दें। मैरिनेशन जितना अच्छा होगा, पनीर टिक्का उतना ही स्वादिष्ट बनेगा। यही वजह है कि रेस्टोरेंट स्टाइल फ्लेवर के लिए यह स्टेप जरूरी है।

स्टिक में करें सेट

अब पनीर टिक्का वाली स्टिक लें और उसमें शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, पनीर को बीच-बीच में लगाते हुए सेट करें। आगे और पीछे आप आलू का टुकड़ा या गाजर का टुकड़ा काटकर लगा सकते हैं, इससे आपकी पनीर या बाकि चीजें स्टिक से बाहर नहीं निकलेंगी।

3 ट्रिक्स से बन जाएगा पनीर टिक्का

शेफ पारुल गुप्ता ने पनीर टिक्का बनाने के 3 सरल तरीके बताए हैं। इन तरीकों से आप बिना ओवन, तंदूर के आसानी से इस रेसिपी को तैयार कर सकते हैं। तो चलिए सभी स्टेप्स बताते हैं-

  • 1- सबसे पहला तरीका है कि बैंगन भूनने वाली जाली को गैस पर मीडियम आंच पर रखें और इसे तेल या घी से ग्रीस करें। फिर इसी पर पनीर टिक्का वाली स्टिक रखकर सेंक लें। इसे हाथों से पकड़कर चारों तरफ घुमाते हुए भून लें। इस तरीके से टिक्का बन जाएगा।
  • 2- दूसरा तरीका थोड़ा रिस्की है लेकिन अगर आप सावधानी से करेंगी, तो हो जाएगा। स्टिक को किसी कपड़े से पकड़ लें और गैस की आंच पर डायरेक्ट रखें। चारों तरफ घुमाते हुए पनीर को अच्छे से भून लें। इस तरीके में आप एक बार में एक ही स्टिक भून सकेंगे।
  • 3- तीसरा तरीका है कि आप नॉन-स्टिक तवा लें और उसे ग्रीस करें। फिर उस पर सभी स्टिक को रखें। पलटते हुए पनीर को सेंक लें। इस तरीके से आपकी स्टिक पर लगी सब्जियां और पनीर भून जाएंगे और स्मोकी फ्लेवर मिलेगा।

पनीर टिक्का जब बन जाए तब आप स्टिक से निकालकर प्लेट में सजाएं और हरी चटनी, प्याज के लच्छों और नींबू के साथ परोसें। घर पर बना पनीर टिक्का बाहर मिलने वाले फास्ट फूड की तुलना में ज्यादा हेल्दी माना जाता है। इसमें कम तेल का इस्तेमाल होता है और मसाले अपनी पसंद के अनुसार डाले जा सकते हैं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।