ना ओवन, ना माइक्रोवेव! साधारण कढ़ाई में बनाएं स्पंजी केक, जानिए कैसे मिलेगा बेकरी जैसा सॉफ्ट टेक्सचर
हर पार्टी-फंक्शन में सबसे पहले केक ही कटता है और कई बार बच्चे भी केक खाने की फरमाइश करते हैं। हर बार बाजार से महंगा केक खरीदकर नहीं लाया जा सकता है। ऐसे में आप कढ़ाई में स्पंजी केक बनाकर तैयार कर सकती हैं, जो मुंह में जाते ही घुल जाएगा।

बर्थडे, एनिवर्सरी, पार्टी में सबसे पहला ख्याल आता है केक का। बिना केक के आजकल हर पार्टी-फंक्शन अधूरा ही माना जाता है और कई बार बच्चे ऐसे ही केक खाने की जिद करते हैं। अब ऐसे में हर बार बाजार से महंगा केक मंगवाकर खिलाना सभी के बजट में नहीं होता लेकिन कढ़ाई तो सभी के घरों में होती है। कढ़ाई में केक बनाकर खा सकते हैं और खिला भी सकते हैं। कढ़ाई वाला केक इतना सॉफ्ट बनेगा कि मुंह में जाते ही उसकी मिठास घुल जाएगी और इसमें आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी बस बैटर परफेक्ट तरीके से बनाना पड़ेगा। तो चलिए प्रिया की रसोई से मिला कढ़ाई केक वाला ये तरीका आपको बताते हैं।
कढ़ाई वाला केक बनाने के लिए सामग्री
मैदा – 1 कप
पिसी हुई चीनी – 1/2 कप
बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – 1/2 छोटा चम्मच
तेल – 1/4 कप
दही – 1/2 कप
पानी – 1/2 कप
वैनिला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
कढ़ाई प्रीहीट करें
सबसे पहला स्टेप है कि आपको कढ़ाई को प्रीहीट कर लेना है, जैसे ओवन करते हैं। इससे केक स्पंजी बनेगा। अब कढ़ाई में 2 कप नमक डाल दें और उसके ऊपर स्टैंड रखें। अब कढ़ाई पर ढक्कन लगाकर रखें और 15 मिनट तक गर्म होने दें। ढक्कन ना हो तो प्लेट से कवर कर लें।
केक का बैटर रेडी करें
एक बाउल में मैदा, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और चीनी के पाउडर को छानकर रख लें। दूसरे बाउल में दही, तेल, पानी और वैनिला एसेंस डालकर हैंड व्हिस्कर से मिलाएं। इसे इतना मिला दें कि स्मूद टेक्सचर बनकर रेडी हो जाए। अब मैदी-चीनी पाउडर वाले मिक्सचर को गीले बैटर में मिलाएं। इसे भी अच्छे से मिलाना है, जिससे थिक बैटर बनकर तैयार हो जाए।
टिन वाला डिब्बा
अब किसी स्टील या एल्युमिनियम के बर्तन को केक टिन की तरह इस्तेमाल करें। उसमें थोड़ा तेल या बटर लगाकर ग्रीस करें और फिर बटर पेपर लगा दें। आप इस पर हल्का मैदा पाउडर छिड़क दें। अब अपने केक वाले बैटर को इस बाउल में डालकर सेट करें। इस डिब्बे को कढ़ाई वाले स्टैंड पर रखें और करीब 35-40 मिनट तक बेक करें। टाइम पूरा होने पर टूथपिक डालकर चेक करें अगर स्टिक साफ बाहर निकल रही है, तो केक रेडी है वरना 10 मिनट और बेक कर लें। फिर दोबारा चेक करेंगे, तब आपका केक बन जाएगा।
सही रेशियो और टाइमिंग का ध्यान रखेंगे तो आपका कढ़ाई वाला केक बिल्कुल सॉफ्ट और स्पंजी बनेगा। ये केक ऐसा होगा कि मुंह में जाते ही घुल जाएगा और बच्चे बार-बार इसे खाने के लिए मांगेंगे। आप वनिला एसेंस की जगह चॉकलेट या अन्य फ्लेवर का केक भी ऐसे ही बना सकते हैं।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


