साबुदाना पीसकर बनाएं क्रिस्पी गोली वड़ा, नोट कर लें शिल्पी की ये रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सोमवार व्रत हैं और साबुदाना भिगोना भूल गएं तो टेंशन ना लें। साबुदाने को पीसकर बनाएं मजेदार, क्रिस्पी गोली वड़ा। फूड्स एंड फ्लेवर की शिल्पी ने बताया इसे बनाने का बिल्कुल आसान तरीका, नोट कर लें रेसिपी।

सोमवार व्रत में साबुदाना की टिक्की तो काफी घरों में बनती है। लेकिन हर बार वहीं एक जैसी टिक्की बनाकर बोर हो गई हैं तो इस बार शिल्पी की ये नई रेसिपी ट्राई करें। ना भिगोने का झंझट ना साबुदाना फुलाने की चिंता, बस इसे पीसकर पाउडर बनाएं और ये मजेदार से क्रिस्पी वड़े बनाकर तैयार करें। फूड्स एंड फ्लेवर शिल्पी ने आसान सी रेसिपी को शेयर किया है, जिसे एक बार ट्राई करना तो बनता है। ये रेसिपी उन लोगों के लिए भी बढ़िया हैं जिनके साबुदाना के वड़े अक्सर फट जाते हैं। तो चलिए बस फटाफट से नोट कर लें आसान सी सोमवार व्रत की ये रेसिपी।

साबुदाना गोली वड़ा बनाने की सामग्री

एक कप साबुदाना, दो कच्चा आलू, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च, अदरक, धनिया की पत्ती, मूंगफली के कच्चे दाने, जीरा, सेंधा नमक, देसी घी या तेल

साबुदाना गोली वड़ा बनाने की रेसिपी

इसे बनाना बिल्कुल आसान है और इसमे साबुदाने को भिगोने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बस फटाफट से नोट कर लें ये आसान सी रेसिपी। अगर आप भी आज साबुदाना भिगोना भूल गई हैं तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

  • सबसे पहले एक कप साबुदाने को लेकर गीले कपड़े पर डालें और पोंछ लें। जिससे धूल-मिट्टी ना रह जाए।
  • अब इसे मिक्सी के जार में डाल दें।
  • साथ ही दो कच्चे आलू को छीलकर धो लें और छोटे टुकड़ों में करके साबुदाने के साथ ही मिक्सी के जार में डाल दें।
  • थोड़ा सा पानी डालकर इसको पीस लें। ध्यान रहे कि पेस्ट गाढ़ा हो इसे पतला करने की गलती बिल्कुल ना करें।
  • पीसने के बाद इसे किसी बड़े कटोरे में निकाल लें। साथ में मिक्सी के जार को धोकर थोड़ा सा पानी भी मिला दें।
  • अब एक दूसरा पेस्ट तैयार करें मसाले का। इसे बनाने के लिए सूखी लाल मिर्च लें और एक से दो हरी लाल मिर्च लें। मिर्च को आप स्वादानुसार घटा-बढ़ा सकते हैं।
  • साथ ही एक इंच अदरक का टुकड़ा और साथ में फ्रेश हरी धनिया लें।
  • मूंगफली के दाने कच्चे ही लगभग आधा कप लें।
  • साथ में जीरा डालें और पीस लें। पीसते वक्त ही इसमे सेंधा नमक मिला दें।
  • सारे मसाले को पीस लें तो साबुदाने के पेस्ट में डाल दें।
  • थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • हाथों में हल्का सा घी या तेल लगाएं और थोड़ा-थोड़ा पेस्ट हाथों में लेकर हल्का सा गोल करें और कड़ाही में घी या तेल गर्म कर उसमे फ्राई करें।
  • फ्राई करते वक्त तेल को बहुत ज्यादा गर्म ना करें। मीडियम फ्लेम पर अंदर तक पकाने तक तलें और गर्मागर्म निकालकर चटनी के साथ सर्व करें।
  • तैयार है बिना साबुदाना भिगोए बनी साबुदाना गोली वड़ा। ये व्रत में चाय के साथ खाने की बेस्ट रेसिपी है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीसाबुदाना पीसकर बनाएं क्रिस्पी गोली वड़ा, नोट कर लें शिल्पी की ये रेसिपी