ना पैसे खर्च, ना ज्यादा मेहनत! 10 मिनट में बन जाएंगी ये 5 टेस्टी रेसिपीज, नोट कर लें तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दाल-चावल, रोटी-सब्जी बनाने और बाहर से ऑर्डर करने का मन नहीं है, तो कुछ सिंपल लेकिन हेल्दी डिशेस सिर्फ 10 मिनट में बना लें। चलिए आपको 10 मिनट में बनने वाली 5 चीजों की आसान रेसिपी बताते हैं। 

5 Easy quick food recipes

गर्मियों के मौसम में ऐसा कई बार होता है कि दाल-चावल, रोटी-सब्जी बनाने और बाहर जाकर खाने का मन नहीं होता और पैसे खर्च करके ऑर्डर भी नहीं करना है। ऑर्डर करने पर अपने स्वाद के हिसाब से चीजें आए, हर बार ये जरूरी भी नहीं होता। ऐसे में क्या ऑप्शन हो सकते हैं, जो हमारे मूड को मैच करें। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो हम आपके लिए सबसे आसान और सिर्फ 10 मिनट में बनने वाली 5 इंस्टेंट रेसिपीज लेकर आए हैं। इसमें ना आपके पैसे खर्च होंगे और ना ही मेहनत लगेगी, बस आपको 10 मिनट का समय लगेगा और आपकी डिश बनकर तैयार हो जाएगी।

10 मिनट में क्या-क्या बना सकते हैं?

1- चटपटी खिचड़ी या तहरी

आपके घर में दाल-चावल होगा ही अगर कुछ हैवी खाने की इच्छा नहीं है, तो फटाफट खिचड़ी डाल दीजिए। दाल-चावल, हल्दी-नमक और पानी डालकर कुकर में 2-3 सीटी लगा दें। जीरा वाला तड़का दें और अचार-दही के साथ खाएं। खिचड़ी नहीं खानी है, तो तहरी बना लें। गोभी, टमाटर, प्याज, आलू काट लें और चावल को धो लें। कुकर में तेल डालकर सभी सब्जियों को भून लें और फिर गरम मसाला, हल्दी, नमक, चावल और पानी डालकर 2-3 सीटी लगा दें। तहरी बनकर तैयार हो जाएगी, इसे भी दही, अचार या चटनी के साथ खाएं।

2- हेल्दी-टेस्टी नमकीन दलिया

हेल्दी-टेस्टी नमकीन दलिया

खाना ही खाने का मन नहीं है, तो नमकीन दलिया ट्राई करें। नमकीन दलिया न सिर्फ आपका पेट भरेगी बल्कि ये सबसे हेल्दी ऑप्शन भी है। इसके लिए आपको 5 मिनट दलिया भिगोकर रखनी है और तब तक प्याज, टमाटर, आलू, गोभी, हरी धनिया काट लें। कुकर में तेल डालकर सभी चीजों को भूनें और ऊपर से दलिया डालें। फिर स्वादानुसार नमक और लाल मिर्च डालकर 3-4 सीटी लगा दें।

3- हाई प्रोटीन बेसन चीला

बेसन का चीला हाई प्रोटीन और हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगेगा। इसके लिए आपको 1 कप बेसन घोलना है और उसमें अजवायन, नमक, हल्दी, लाल मिर्च डालकर मिक्स करें। पैन पर 1 चम्मच तेल डालें और चीला बना लें।

4- अंडे का फंडा बनाएं भुर्जी

Egg bhurji recipe

अंडा खाते हैं और घर पर अंडा रखा है, तो फटाफट भुर्जी बना लें। साथ में 2 रोटी सेंककर भी खा सकते हैं या फिर ब्रेड के साथ खाएं। भुर्जी बनाने के लिए कड़ाही में तेल डालें और उसमें डाल दें जीरा। फिर बारीक कटे प्याज को लाल होने दें, इसके बाद डाल दें कटे हुए टमाटर और स्वादानुसार नमक। आप प्याज के साथ हरी मिर्च डाल सकते हैं या फिर नमक के साथ लाल मिर्च डाल दीजिए। जब टमाटर थोड़ा गल जाए, तब आप इसमें अंडे को फोड़कर डाल दीजिए और चलाते रहिए। बस आपकी अंडा भुर्जी बनकर रेडी हो जाएगी, ऊपर से हरी धनिया काटकर डालेंगे तो स्वाद दोगुना हो जाएगा।

5- पनीर भुर्जी भी है लिस्ट में

अगर अंडा नहीं खाते हैं और पनीर घर पर रखा है, तो पनीर भुर्जी भी आप इसी स्टाइल में बना सकते हैं। कड़ाही में तेल डालकर उसमें जीरे का तड़का दें। फिर प्याज को लाल होने दें और टमाटर ऐड करें। नमक-लाल मिर्च बढ़ा देंगे स्वाद और हरी धनिया से भी आएगा फ्लेवर, इसके बाद पनीर के टुकड़ों को इसमें डालकर कलछी से थोड़ा फोड़ते हुए चलाएं। बस आपकी पनीर भुर्जी बनकर हो जाएगी तैयार।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।