बाजार जैसे कुरकुरे नाचोस चिप्स आधे घंटे में हो जाएंगे तैयार, नोट कर लें बिना तेल-मैदा वाली रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बाजार वाले नाचोस चिप्स तो आपने खूब खाए होंगे लेकिन क्या कभी घर पर बनाकर इन्हें खाया है। आज हम आपको मार्केट जैसे नाचोस चिप्स घर पर बनाने की सिंपल रेसिपी बताने जा रहे हैं।

crispy nachos chips

बाजार में कई तरह के चिप्स आपको खाने के लिए मिल जाएंगे और इसी में से एक मिलता है नाचोस। नाचोस चिप्स बच्चों से लेकर बड़ों तक को काफी पसंद होता है। इसका चटपटा स्वाद और क्रंची टेक्सचर काफी टेस्टी लगता है लेकिन बाजार वाले नाचोस ज्यादा खरीदकर खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में क्यों ना आप घर पर ही बाजार जैसे नाचोस बना लें। नाचोस बनाना कोई रॉकेट साइंस नहीं है, बस आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी और सिर्फ आधे घंटे में क्रिस्पी-स्पाइसी चिप्स बनकर रेडी हो जाएंगे। कविता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर नाचोस चिप्स बनाने की सिंपल रेसिपी शेयर की है। चलिए आपको उनकी रेसिपी बताते हैं।

नाचोस चिप्स बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स

काली मिर्च

1 कप आटा

1 कप सूजी

1 चम्मच लाल मिर्च

नमक स्वादानुसार

2-3 टमाटर

तलने के लिए तेल

सीजनिंग (तलने के बाद)

चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – ½ छोटा चम्मच

नमक – स्वादानुसार

टमाटर की प्यूरी और आटा बनाएं

सबसे पहले टमाटर को धोकर काट लें और मिक्सर में रखें। इसमें काली मिर्च डालकर अच्छे से पीस लें। टमाटर की प्यूरी को बनाकर साइड में रख दीजिए। अब आपको नाप के अनुसार आटा, सूजी, नमक स्वादानुसार और लाल मिर्च लेनी है। इस आटे में पिसी हुई प्यूरी को डालकर गूंथ लें। आटा गूंथने के लिए आप थोड़ा पानी भी ले सकते हैं। ध्यान दें कि आटा थोड़ा सख्त ही गूंथना है, ढीला आटा होगा तो चिप्स क्रंची नहीं होंगे।

चिप्स बनाने का तरीका

अब आटे की लोई पर थोड़ा-सा परथन (सूखा आटा) लगाकर उसे गोल और पतला बेल लें। इसके बाद कांटे (फोर्क) से आटे पर हल्के-हल्के छेद कर दें। फिर चाकू की मदद से इसे लंबी पट्टियों में काटें और उन पट्टियों को तिरछा काटकर ट्रिएंगल शेप के नाचोस तैयार कर लें।

तलना है या फिर बेक

अब आप कड़ाही में तेल गरम करके इन्हें सीधा तल सकते हैं और आपके चिप्स बनकर तैयार हो जाएंगे। अगर तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो माइक्रोवेव या एयरफ्रायर में इन्हें बेक करें। इसके लिए ओवन को 180°C पर पहले से गरम करें। नाचोस पर हल्का तेल ब्रश करें और फिर 12-15 मिनट तक बेक करें। बीच में एक बार पलट दें ताकि दोनों तरफ से समान रूप से कुरकुरे बनें।

सिजनिंग कैसे डालें

जब चिप्स हल्के ठंडे हो जाए तब आप इनके ऊपर लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और चाट मसाला डाल दीजिए। चिप्स को हाथों से अच्छे से मिक्स करें, जिससे मसाला सभी में लग जाए। अब इन्हें आप मेयोनीज या चीज डिप के साथ सर्व करें। आप आसान तरीके से घर पर मार्केट जैसे नाचोस बनाकर खाएं और खिलाएं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।