ना मैदा गूंथना ना बेलना, फिर भी बन जाएंगे मोमोज, नोट कर लें वायरल हो रही लेजी मोमोज की रेसिपी

Aparajita लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

New Momos Recipe:  मोमोज को घर में बनाना हो तो घंटों पहले आटे की लोई बनाकर बेलना पड़ता है। लेकिन अब बगैर आटा गूंथे और बेले मिनटों में मोमोज बनाकर तैयार कर सकती हैं। बस इस लेजी मोमोज की अमेजिंग रेसिपी को नोट कर लें।

ना मैदा गूंथना ना बेलना, फिर भी बन जाएंगे मोमोज, नोट कर लें वायरल हो रही लेजी मोमोज की रेसिपी

कोई आपसे कहे कि बगैर आटा गूंथे, बगैर मैदा के आप मोमोज बनाकर तैयार करो, तो हैरानी होगी ना? लेकिन इन दिनों ऐसी ही एक रेसिपी वायरल हो रही। जिसे लोग लेजी मोमोज यानि आलसी मोमोज नाम दे रहे। दरअसल, इस मोमोज को बनाने के लिए आपको किसी भी तरह के आटे के घोल या आटा गूंथने की जरूरत नहीं पड़ती है। केवल स्टफिंग तैयार करने के बाद आप इसे बड़े ही आसानी से मोमोज बनाकर तैयार कर सकते हैं। इस रेसिपी को नेहा दीपशिखा ने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। तो आप भी नोट कर लें ये रेसिपी।

लेजी मोमोज बनाने की सामग्री

आधा कप पत्ता गोभी

आधा कप गाजर

एक हरी मिर्च

दो कली लहसुन

आधा इंच घिसा हुआ अदरक

नमक, काली मिर्च, कुटी लाल मिर्च

पनीर डेढ़ सौ ग्राम

चावल का आटा

नो आटा नो मैदा वाले मोमोज की रेसिपी

  • सबसे पहले मोमोज की फिलिंग को तैयार करें। जैसे आप हमेशा बनाते हैं वैसे ही पत्ता गोभी को बारीक काट लें। साथ ही गाजर को भी बिल्कुल बारीक काट कर लें।
  • उसमे घिसा हुआ अदरक, क्रश किया हुआ लहसुन डालें।
  • साथ ही हरी मिर्च बारीक कटा हुआ, नमक, काली मिर्च, कुटी काली मिर्च डाल दें।
  • साथ में पनीर को क्रश करके मिला दें।
  • अब दस मिनट के लिए छोड़ दें।
  • जब पत्तागोभी और बाकी चीजों का पानी बाहर निकल आए तो किसी मलमल के कपड़े में डालकर छान लें।
  • अब इस तैयार फिलिंग के छोटे बॉल्स बनाकर तैयार कर लें। पानी अच्छी तरह से सूखा होगा तो बॉल्स बिल्कुल टाइट बनेंगे।
  • चावल के आटे को किसी प्लेट पर फैलाएं और तैयार बॉल्स को चावल के आटे से लपेटें।
  • फिर इन बॉल्स को हल्का सा पानी में डालकर निकालें जिससे ये थोड़े भीग जाएं।
  • फिर दोबारा इन बॉल्स को चावल के आटे में डाले और कोट करें।
  • फिर से पानी में डालकर निकालें और तीसरी बार भी चावल के आटे से कोट करें।
  • गीलेपन की वजह से चावल का आटा अच्छी तरह से बॉल्स से चिपक जाएगा।
  • बस गैस पर किसी गहरे बर्तन यानी भगोने वगैरह में पानी उबलने को रखें। जब पानी अच्छी तरह से खौलने लगे तो तैयार बॉल्स को पानी में डालकर करीब 6 मिनट तक पकने देना है।
  • जैसे ही ये पक जाएं तो इन्हें किसी छन्नी की मदद से बाहर निकालें। जिससे कि पानी पूरी तरह से छन जाए।
  • बस तैयार हैं आपके टेस्टी मोमोज, जिन्हें कोई लेजी इंसान भी बनाकर तैयार कर सकता है और जिसे बनाने के लिए किसी भी तरह के आटे को गूंथने और बेलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।