बिना गैस जलाएं झटपट बना लें पनीर कलाकंद, नोट कर लें रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Instant Paneer Kalakand Recipe: मीठा खाने की क्रेविंग हो रही और होममेड मिठाई खानी है तो घर में बिना किसी झंझट के बगैर गैस जलाए फटाफट से बना लें पनीर कलाकंद, नोट कर लें बनाने की बिल्कुल आसान सी रेसिपी।

बिना गैस जलाएं झटपट बना लें पनीर कलाकंद, नोट कर लें रेसिपी

मीठा खाना पसंद है और घर वाले अक्सर खाने के बाद मीठे की डिमांड करते हैं। या घर में गेस्ट आते ही रहते हैं। आप इस तरह की मिठाई को बिना गैस जलाए बनाकर रखें। झटपट बनकर तैयार हो जाती है और इसका टेस्ट भी लाजवाब लगता है। तो बस नोट कर लें मिनटों में बन जाने वाली पनीर कलाकंद की रेसिपी। जिसे बनाने के लिए आपको गैस जलाने की भी जरूरत नहीं होगी।

बिना गैस जलाए पनीर कलाकंद बनाने की सामग्री

एक कप खांड या गुड़ का पाउडर

एक कप फ्रेश मलाई

बारीक कटे बादाम और पिस्ता

एक कप फ्रेश डेसिकेटेड कोकोनट

एक कप पनीर ग्रेट किया हुआ

एक चम्मच इलायची पाउडर

एक छोटा कप मिल्क पाउडर

बिना गैस जलाए पनीर कलाकंद की रेसिपी

  • इस मिठाई को बनाने के लिए गैस जलाने की जरूरत नही है। पहले से घर में रखी चीजों को मिलाकर आप मिठाई बनाकर तैयार कर सकती हैं।
  • तो सबसे पहले किसी बाउल में एक कप खांड या गुड़ का पाउडर लें।
  • इसमे फ्रेश दूध की मलाई को लें। ध्यान रहे कि मलाई दो या तीन दिन से ज्यादा पुरानी ना हो। ज्यादा पुरानी मलाई से मिठाई का टेस्ट खराब हो जाएगा।
  • मलाई को डालकर गुड़ पाउडर या खांड में अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • फिर पनीर को कद्दूकस में घिसकर मिला दें। अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर इसमे आधा कप डेसिकेटेड कोकोनट पाउडर डाल कर मिलाएं।

  • साथ में आधा कप मिल्क पाउडर और एक चम्मच इलायची पाउडर डाल दें।
  • अब सारी चीजों को हाथ की मदद से मिलाएं। जब आप इसे हाथ से मिलाएंगी तो ये आटे की तरह गुंथ उठेगा और बिल्कुल सॉफ्ट हो जाएगा।
  • बस अब किसी छोटी प्लेट या डिब्बे को लेकर उसमे पहले बारीक कटा पिस्ता और बादाम के फैला दें।
  • फिर उसके ऊपर तैयार मिठाई के मिक्सचर को अच्छी तरह से फैलाएं। फैलाते टाइम सॉफ्ट ना लग रहा को तो थोड़ा सा घी लेकर चम्मच में फिर फैलाएं। इससे समान रूप से चारों तरफ मिठाई का मिक्सचर फैलेगा और सही शेप मिलेगा।

  • बस थोड़ी देर जब ये सेट हो जाए तो इसे चौकोर या डायमंड शेप में काट लें और निकालकर डिब्बे में करके फ्रिज में रख दें।
  • दो से तीन तक ये मिठाई आराम से फ्रिज में रखकर खाई जा सकती है।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।