ना गैस जलानी, ना दूध पकाना! इस ट्रिक से 5 मिनट में बनाएं गाढ़ी लच्छेदार रबड़ी, रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गाढ़ी मलाईदार रबड़ी खाना पसंद है, लेकिन घंटों दूध उबालने का झंझट नहीं चाहिए तो ये 5 मिनट में बनने वाली इंस्टेंट रबड़ी की रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें। इसके लिए आपको गैस तक जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Instant Rabri Recipe
बिना गैस जलाए बनाएं रबड़ी

त्योहारों का सीजन है और इन दिनों मीठा खाने की खूब क्रेविंग होती है। ऐसे में घर पर घेवर, रबड़ी, लड्डू जैसी कई मिठाईयां बनती है। अब अगर इनमें से खासतौर पर रबड़ी की बात करें, तो ये खाने में तो सभी को अच्छी लगती है, लेकिन इसे बनाना बड़ा झंझट भरा लगता है। खूब सारे दूध को घंटों पकाना पड़ता है, तब जा कर थोड़ी सी रबड़ी बनती है। लेकिन क्या हो अगर आप बिना गैस जलाए ही रबड़ी बना लें? जी हां, ये सुनने में अटपटा लग सकता है लेकिन एक ट्रिक जरूर है, जिससे आप बिना दूध को घंटों पकाए रबड़ी बना सकते हैं। ये बचे हुए चावलों से बनती हैं और इतनी क्रीमी और टेस्टी होती है कि कोई बता नहीं पाएगा कि इसे आपने दूध पकाकर नहीं बनाया है। तो चलिए फटाफट से ये कमाल की रेसिपी जान लेते हैं।

इंस्टेंट रबड़ी बनाने के लिए सामग्री

बिना गैस जलाए और दूध को घंटों पकाए आप इंस्टेंट रबड़ी बना सकते हैं। इसके लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- पके हुए चावल (1 कप), मिल्क पाउडर (आधा कप), रस्क (4-5), इलायची पाउडर (आधा चम्मच), ठंडा दूध (1 कप), कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (3-4)।

बिना गैस जलाए बनाएं हलवाई जैसी रबड़ी

आमतौर पर रबड़ी बनाने के लिए ढेर सारे दूध को घंटों पकाना पड़ता है, फिर धीरे-धीरे दूध गाढ़ा होता है। तब कहीं जा कर थोड़ी सी रबड़ी बनती है। लेकिन इस तरीके से आप बिना गैस जलाए भी खूब गाढ़ी और मलाईदार रबड़ी बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक मिक्सर में थोड़े से पके हुए चावल, मिल्क पाउडर और ठंडा दूध डालें। रबड़ी को गाढ़ा करने के लिए इसमें थोड़े से रस्क तोड़कर डालें, साथ ही फ्लेवर के लिए इलायची का पाउडर एड कर सकते हैं।

वैसे तो रस्क और मिल्क पाउडर में चीनी होती ही है, इसलिए अलग से चीनी डालने की जरूरत नहीं पड़ती है। लेकिन फिर भी अगर आपको मीठा थोड़ा तेज पसंद है, तो इसमें गुड़ या चीनी मिला सकते हैं। अब इन सभी चीजों को मिक्सर में पीसकर एक गाढ़ा सा पेस्ट तैयार कर लें। ठंडी ठंडी रबड़ी बनकर रेडी है। इसमें किसी बाउल में करें और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू, बादाम और पिस्ता एड करें।

स्वाद की टिप- रबड़ी को आप कुछ देर के लिए फ्रिज में सेट होने रख सकते हैं। इससे ये और ज्यादा गाढ़ी और मलाईदार लगती है। साथ ही इसे सर्व करने से पहले ऊपर से केसर के कुछ धागे और चांदी का वर्क भी एड किया जा सकता है, ये पूरी तरह ऑप्शनल है।

घेवर पर लगाने के काम आएगी ये रबड़ी

अगर आप घर पर घेवर बना रहे हैं, तो उसपर लगाने के लिए इस तरह से रबड़ी बना सकते हैं। फटाफट 5 मिनट में काम हो जाएगा और घंटों दूध को पकाने की मेहनत भी बच जाएगी।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।