गैस जलाने की जरूरत नहीं! ठेले वाले जैसा मसाला पोहा सिर्फ 15 मिनट में बनाएं, नोट करें रेसिपी
शेफ भरत ने एक कमाल का तरीका शेयर किया है, जिससे आप बिना गैस जलाए या इंडक्शन ऑन किए भी बहुत टेस्टी सा पोहा बनाकर रेडी कर सकते हैं। गैस खत्म हो जाए तो भी फटाफट से ये नाश्ता बनाकर पूरी फैमिली को खिलाया जा सकता है।

पोहा एक पॉपुलर इंडियन ब्रेकफास्ट है। जब भी हल्की भूख लगे और कुछ समझ ना आए तो फटाफट से पोहा बनाया जा सकता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बिना गैस जलाए भी आप मसाला पोहा बना सकते हैं? जी हां, शेफ भरत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कमाल का तरीका शेयर किया है, जिससे आप बिना गैस जलाए या इंडक्शन ऑन किए भी बहुत टेस्टी सा पोहा बनाकर रेडी कर सकते हैं। ये तरीका उन दिनों के लिए परफेक्ट है, जब आपका कुछ कुकिंग करने का मन ना हो लेकिन घर का बना कुछ हेल्दी खाना हो। वहीं गैस खत्म हो जाए तो भी फटाफट से ये नाश्ता बनाकर पूरी फैमिली को खिलाया जा सकता है। रेसिपी बेहद सिंपल है लेकिन उतनी ही टेस्टी भी। तो चलिए फटाफट से नोट कर लेते हैं।
स्टेप 1: पोहे को अच्छे से साफ करना है जरूरी
सबसे पहले अपनी जरूरत के हिसाब से एक बर्तन में पोहा निकालें। अब साफ पानी से इसे लगभग दो से तीन बार अच्छी तरह वॉश करें, ताकि इसमें मौजूद कोई भी गंदगी अच्छे से साफ हो जाए। इसके बाद आपको पोहे का सारा पानी अच्छी तरह बाहर निकाल देना है।
स्टेप 2: नमक, चीनी, हल्दी डालकर भिगोएं पोहा
अब साफ पोहे में स्वादानुसार नमक, थोड़ी सी चीनी और हल्दी मिला लें। साथ में थोड़ा सा पानी भी डालें, जिसमें आपको पोहा भिगोकर रखना है। ध्यान रहे पानी की मात्रा सिर्फ इतनी होनी चाहिए कि पोहा अच्छी तरह फूल जाए और उस पानी को सोख ले। बहुत ज्यादा पानी डालने से पोहा खराब हो जाएगा। इसे भिगोकर आपको 15 मिनट तक रखना है, जिससे ये एकदम नरम और खिला-खिला हो जाएगा।
स्टेप 3: पोहे में मिलाएं सब्जियां
पोहा का स्वाद तभी आता है, जब इसमें खूब सारी सब्जियां भी एड की हों। अब चूंकि गैस नहीं जला रहे हैं तो ताजी कच्ची सब्जियों का ही इस्तेमाल होगा। इसके लिए आप पोहा में बारीक कटी हुई प्याज, टमाटर, गाजर, हरी मिर्च और हरा धनिया एड कर सकती हैं। इससे पोहे में क्रंच एड होता है और रिफ्रेशिंग टेस्ट आता है।
स्टेप 4: मसाले और नींबू मिलाना है जरूरी
सब्जियां मिलाने के बाद पोहे में थोड़ा सा जीरावन मसाला मिलाएं। इससे एकदम स्ट्रीट स्टाइल पोहा बनता है। अब ऊपर से ताजा नींबू निचोड़ दें और सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। आपका सादा पोहा बनकर तैयार है, इसे आप यूं भी सर्व कर सकते हैं।
स्टेप 5: सादा पोहे को बनाएं मसाला पोहा
अब सब्जियां और मसाले डालकर आपका सादा तो तैयार हो गया। लेकिन इसे मसाला पोहा बनाने के लिए कुछ और चीजें मिला सकते हैं। जैसे थोड़ी सी भुनी हुई मूंगफली अगर आपके पास रखी हैं, तो वो एड कर दें। साथ में चटपटा नमकीन मिक्सचर डालकर मिक्स करें। बहुत ही क्रंची और चटपटा सा मसाला पोहा बनकर तैयार होता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


