मसालेदार और बिना लहसुन! ऐसी आलू भुजिया पहले नहीं खाई होगी, नोट कर लें रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आपको चाय के साथ कुछ करारा खाने का मन करता है, तो घर पर बिना लहसुन के स्वादिष्ट आलू भुजिया बना सकते हैं। यह स्वाद में बिल्कुल बाजार जैसी लगती है और बनाना भी बेहद आसान है।

Homemade Aloo Bhujia recipe

शाम की चाय हो या अचानक कुछ चटपटा खाने का मन करे, आलू भुजिया लगभग हर घर की पसंद होती है। ज्यादातर लोग इसे बाजार से खरीदकर खाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर पर भी बिल्कुल बाजार जैसी करारी और मसालेदार आलू भुजिया बना सकते हैं?

खास बात यह है कि इस रेसिपी में लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता, इसलिए बिना लहसुन-प्याज खाने वाले लोग भी इसका स्वाद ले सकते हैं। एक बार घर पर बनी ताजी और कुरकुरी आलू भुजिया खा ली, तो बाजार वाली भुजिया भी फीकी लगने लगेगी। आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका।

आलू भुजिया बनाने के लिए सामग्री

चार उबले हुए आलू

एक कप बेसन

आधा कप चावल का आटा

एक छोटा चम्मच सोंठ पाउडर

एक छोटा चम्मच जीरा पाउडर

आधा छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर

एक छोटा चम्मच चाट मसाला

आधा छोटा चम्मच काला नमक

स्वादानुसार नमक

एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी

आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

एक छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

एक बड़ा चम्मच तेल

तलने या सेंकने के लिए तेल

बनाने का तरीका

  • मसाला बनाएं: एक कटोरी में सोंठ पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर, चाट मसाला, काला नमक, साधारण नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।

Aloo Bhujia Making
  • भुजिया का आटा: सबसे पहले उबले हुए आलुओं को अच्छी तरह मसल लें, ध्यान रखें कि आलू में गुठलियां ना रहें। अब इसमें बेसन, चावल का आटा और तैयार मसाला डालें। इसके बाद एक बड़ा चम्मच तेल भी डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें।

Aloo Bhujia Dough
  • अब बनाएं करारी भुजिया: तैयार आटे को जवे बनाने वाली मशीन में भर लें। अब मशीन की मदद से सीधे गर्म तेल में या बेकिंग ट्रे पर भुजिया निकालें। अगर तल रहे हैं, तो मध्यम आंच पर सुनहरा और करारा होने तक तलें। अगर कम तेल में बनाना चाहते हैं, तो बेक भी कर सकते हैं।

Aloo Bhujia Recipe
  • स्टोरेज: जब भुजिया पूरी तरह ठंडी हो जाए, तब इसे एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख दें।

भुजिया को ज्यादा करारा बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  1. आलू को पूरी तरह ठंडा होने दें, गर्म आलू से आटा चिपचिपा हो सकता है।
  2. चावल का आटा जरूर डालें, इससे भुजिया ज्यादा कुरकुरी बनती है।
  3. मध्यम आंच पर ही तलें, तेज आंच पर भुजिया ऊपर से जल सकती है और अंदर से नरम रह सकती है।

Aloo Bhujia Recipe

किन चीजों के साथ खा सकते हैं?

शाम की चाय के साथ

दही या रायते के ऊपर डालकर

चाट और भेल में मिलाकर

बच्चों के टिफिन में

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।