बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं! 1 कप चावल के आटे से बनाएं 21 उकड़ीचे मोदक, आसान है रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

गणेश चतुर्थी आ रही है और ऐसे में भगवान गणेश को प्रसाद में मोदक चढ़ाए जाएंगे। अगर आप घर पर मोदक बनाने वाले हैं, तो ट्रेडिशनल उकड़ीचे मोदक बनाएं। कबिता सिंह ने उसकी आसान रेसिपी शेयर की है।

Ukadiche Modak recipe
बाजार जैसे उकड़ीचे मोदक घर पर बनाएं

गणपति बप्पा मोरया...गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है और ये खास पर्व बिना मोदक के अधूरा माना जाता है। गणेश जी को मोदक काफी पसंद है और प्रसाद में यही चढ़ाया जाता है। अगर आप भी भगवान को चढ़ाने के लिए मोदक बाजार से खरीदने का सोच रही हैं, तो थोड़ा रुक जाइये। बाजार वाले महंगे मोदक खरीदने से अच्छा है कि आप घर पर झटपट बना लीजिए। मोदक बनाने में कोई रॉकेट साइंस नहीं है और आप सिर्फ 1 कप चावल से 21 मोदक बनाकर रख सकते हैं। अगर ज्यादा बनाने हैं तो चावल का रेशियो बढ़ा लीजिए। शेफ कबिता सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर ट्रेडिशनल उकड़ीचे मोदक बनाने की रेसिपी बताई है। उकड़ीचे मोदक भगवान गणेश के सबसे प्रिय माने जाते हैं और इसे पारंपरिक मिठाई भी माना जाता है।

उकड़ीचे मोदक के लिए सामग्री

मोदक की उकड़ के लिए

1 कप बारीक चावल का आटा

1¼ कप पानी

1 छोटा चम्मच घी

¼ छोटा चम्मच नमक

स्टफिंग के लिए

1 कप ताजा कसा हुआ नारियल

½ कप कद्दूकस किया हुआ गुड़

½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

1 छोटा चम्मच घी

उकड़ीचे मोदक बनाने की विधि

1. सबसे पहले आपको उकड़ बनानी है। इसके लिए आप पैन में पानी, नमक और घी डालकर उबाल लें। उबाल आने पर चावल का आटा डालें और तुरंत अच्छी तरह मिलाएं। कलछी ऐसे चलाएं कि आटे में गुलठी न पड़े। फिर गैस बंद करके पैन को ढक दें और करीब 5 मिनट रहने दें।

2. चावल का आटा जब तक सेट होगा, तब तक आप स्टफिंग तैयार कर लीजिए। कड़ाही में घी गर्म करें और इसमें कसा हुआ नारियल डालकर भूनें। इसे तब तक भून लें जब तक नमी पूरी तरह से खत्म न हो जाए। साथ में इलायची पाउडर मिक्स करें और उसके बाद आपको इसमें कसा हुआ गुड़ का बुरादा डालकर मिलाना है। अगर आपको ज्यादा मीठा पसंद है, तो गुड़ की मात्रा बढ़ा लें। अच्छे से मिलाने के बाद गैस बंद करें और स्टफिंग ठंडी होने दें।

3. इसके बाद आपको चावल का आटा गूंथना है। हाथों पर थोड़ा घी लगाकर उसे अच्छी तरह मसलते हुए नरम और चिकना आटा तैयार करें। आटा सूखने न दें, इसलिए इसे गीले कपड़े से ढककर रखें।

4. फिर आपको मोदक बनाने हैं। आप हाथों से मोदक बना सकते हैं या फिर उसका सांचा ले सकते हैं। सांचे पर घी लगाकर आटे की लोई को अंदर की ओर डालें और फिर स्टफिंग भरें। इसके बाद छोटा सा आटा लेते हुए उसे बंद कर दें। ऐसे आप सांचे से मोदक बना सकते हैं। हाथों से बनाना है तो छोटी सी लोई बेल लें और उस पर स्टफिंग भरें। फिर मोदक के आकार में हाथों से राउंड और नीचे से बंद करें।

5. इस तरह से आप 1 कप चावल के आटे से 21 छोटे-छोटे मोदक बनाकर तैयार कर सकते हैं। अगर आपको ज्यादा बनाने हैं, तो चावल का आटा 2 कप ले लीजिए। पारंपरिक उकड़ीचे मोदक बनाने की रेसिपी काफी सरल है, ट्राई जरूर करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीबाजार जैसे उकड़ीचे मोदक घर पर बनाएं, 1 कप चावल के आटे से तैयार होंगे 21 मोदक