रात भर भिगोने का झंझट नहीं! नाश्ते में बनाएं प्रोटीन रिच मूंग दाल डोसा, शेफ पारुल ने बताई रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुबह नाश्ते में कुछ हेल्दी और टेस्टी बनाना है तो ये प्रोटीन रिच मूंग दाल डोसा की रेसिपी जरूर ट्राई कर के देखें। इसे रात भर के लिए भिगोकर रखने का झंझट नहीं है। बहुत की कुरकुरा डोसा बनता है और तवे पर चिपकता भी नहीं है।

Moong Dal Dosa
मूंग दाल डोसा

सुबह के नाश्ते में रोज-रोज हेल्दी क्या बनाएं, समझ ही नहीं आता। ऐसे में आप ये इंस्टेंट मूंग दाल का डोसा ट्राई कर सकते हैं। अमूमन डोसा बनाने के लिए एक रात पहले तैयारी कर के रखनी पड़ती है, ताकि बैटर अच्छे से फर्मेंट हो जाए। लेकिन ये मूंग दाल डोसा आप इंस्टेंट बना सकते हैं। सिर्फ 3-4 घंटे के लिए दाल भिगोकर रखनी होती है और बहुत ही कुरकुरा सा डोसा बनकर तैयार होता है। ये डोसा प्रोटीन से भरपूर तो है ही, साथ ही स्वाद में भी जबरदस्त लगता है। बेस्ट बात है कि इसे बनाने के लिए आपको कोई ईनो, दही या सोडा की जरूरत नहीं पड़ेगी। तो चलिए फटाफट से इसकी रेसिपी जान लेते हैं, जिसे इंस्टाग्राम पर शेफ पारुल ने शेयर किया है।

इंस्टेंट मूंग दाल डोसा बनाने के लिए सामग्री

नाश्ते में प्रोटीन रिच मूंग दाल डोसा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- पीली मूंग दाल (2 कप), चावल (1/4 कप), चना दाल (1 चम्मच), अदरक (1 इंच), नमक (1 चम्मच), चुटकी भर हींग, भिगोकर रखी हुई कश्मीरी लाल मिर्च (2), जीरा (1 चम्मच)।

डोसा के साथ चटनी के लिए सामग्री- तेल (1 चम्मच), कच्ची मूंगफली (4-5 चम्मच), भुना चना (1 चम्मच), सूखा नारियल (6-7 टुकड़े), लहसुन (4-5 कलियां), करी पत्ता, धनिया पत्ता, हरी मिर्च (2)। तड़के के लिए तेल (1 चम्मच), राई (1 चम्मच), जीरा (आधा चम्मच), चुटकी भर हींग, सूखी लाल मिर्च (2-3), करी पत्ता।

नाश्ते में बनाएं कुरकुरा और प्रोटीन रिच मूंग दाल डोसा

मूंग दाल डोसा बनाने के लिए सबसे जरूरी है दाल-चावल का सही अनुपात। अगर आप दो कप मूंग दाल (बिना छिलके वाली) ले रहे हैं, तो एक कप चावल लें। साथ में 1 चम्मच के करीब चना दाल भी एड कर लें। तीनों ही चीजों को बढ़िया से धो लें और भिगोकर रख दें। सिर्फ 4-5 घंटे में ये अच्छे से फूल जाएंगे।

अब एक मिक्सर में भिगोकर रखे हुए दाल-चावल डालें। साथ में एक अदरक का टुकड़ा, भिगोकर रखी हुई कश्मीरी लाल मिर्च, नमक, चुटकी भर हींग और थोड़ा सा साबुत जीरा भी। इन सभी को अच्छे से पीस लें और एक गाढ़ा सा बैटर बनाकर तैयार कर लें। अब बैटर में थोड़ा सा नमक डालें और बस ये पूरी तरह से रेडी है।

गैस पर एक तवा चढ़ाएं। जैसे ही ये हल्का गर्म होने लगे एक चमचे की मदद से बैटर को तवे पर अच्छी तरह फैला लें। शुरुआत में डोसा को हिलाएं नहीं। जैसे ही ये एक साइड से हल्का कुरकुरा होने लगे और बीच से ड्राई होने लगे, थोड़ा सा तेल या घी अप्लाई करें। ये बैटर ही ऐसा ही डोसा तवे को अपने आप छोड़ने लगेगा और बिल्कुल भी नहीं चिपकेगा।

डोसा के लिए बनाएं इंस्टेंट चटनी

पैन में थोड़ा सा तेल करें। इसमें साबुत जीरा, मूंगफली, भुना चना, करी पत्ता और सूखे नारियल के टुकड़े डालकर हल्का रोस्ट कर लें।इन सारी चीजों को मिक्सर के जार में डालें, साथ में हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, हरा धनिया डालकर पीस लें। चटनी में आप एक स्पेशल तड़का भी लगा सकते हैं। इसके लिए तड़का पैन में तेल गर्म करें और राई के दाने, जीरा, सूखी लाल मिर्च, हरी मिर्च और करी पत्ता डालकर चटका लें। अब इस तड़के को चटनी में एड करें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीना सोडा, ना फर्मेंटेशन! नाश्ते में बनाएं प्रोटीन रिच मूंग दाल डोसा, देखें रेसिपी