रुई से भी ज्यादा सॉफ्ट बनेंगे दही भल्ले! फ्रिजर वाली ये ट्रिक जान लें, शेफ ने बताया सीक्रेट तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

त्योहार के सीजन में दही भल्ले ना बने ऐसा हो नहीं सकता। अगर आप भी दही भल्ले खाना पसंद करते हैं और उसे घर पर बनाते हैं, तो इस बार एक ट्रिक ट्राई करें। शेफ की बताई हुई फ्रिजर वाली ट्रिक से भल्ले एकदम रुई जैसे सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनेंगे।

soft fluffy dahi bhalla with freezer trick
हर बार सॉफ्ट बनेंगे दही भल्ले, नोट कर लें ये ट्रिक

त्योहार का सीजन है और ऐसे में घरों में खास डिशेज बनाई और मेहमानों को खिलाई जाती हैं। दही भल्ले स्वादिष्ट व्यंजनों में से एक है और ज्यादातर लोग इसे खाना पसंद करते हैं। घर पर दही भल्ले बनाओ तो अक्सर वह कड़े हो जाते हैं, जिन्हें खाने में मजा नहीं आता। वहीं बाजार वाले दही भल्ले एकदम सॉफ्ट और नरम बने रहते हैं। अगर आपके मन में भी यही सवाल उठता है तो इसका जवाब हम आपको देते हैं। शेफ भरत ने दही भल्ले की आसान रेसिपी शेयर की है और साथ में उन्हें नरम बनाए रखने की जबरदस्त ट्रिक भी बताई है, जिससे आपको एकदम रसीले दही भल्ले खाने को मिलेंगे। तो चलिए आपको रेसिपी और ट्रिक फटाफट बता देते हैं।

भल्ले बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स-

धुली उड़द दाल – 250 ग्राम (लगभग 1¼ कप)

धुली मूंग दाल – 50 ग्राम (¼ कप)

नमक – 6 ग्राम (1 छोटा चम्मच)

हींग – ½ ग्राम (¼ छोटा चम्मच)

जीरा – 3 ग्राम (½ छोटा चम्मच)

अजवाइन – ¼ छोटा चम्मच

पीसने के लिए करीब ¾ कप पानी

तेल

भिगोने के लिए पानी – 1.5 से 2 लीटर

नमक – 5 ग्राम (लगभग 1 बड़ा चम्मच)

काला नमक – 1 छोटा चम्मच

हींग – ¼ छोटा चम्मच

भुना जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच

गाढ़ी दही – 1 किलो (लगभग 4 कप)

चीनी- 1½ से 2 बड़े चम्मच

सॉफ्ट दही भल्ले बनाने के आसान स्टेप्स-

  • 1. सबसे पहले तो आपको मूंग और उड़द की दाल को भल्ले बनाने से एक दिन पहले ही भिगोकर रख देना है। रातभर के लिए दाल भिगोकर रखें और फिर सुबह पीस लीजिए। ध्यान रखें कि इन दालों को आपको सिर्फ ¾ कप पानी के साथ पीसना है। जी हां, शेफ भरत का कहना है कि बिना पानी के पीसेंगे तब टेक्सचर परफेक्ट मिलेगा।
  • 2. फिर आपको इस फाइन पेस्ट में नमक, हींग, जीरा, अजवाइन डालकर फेंटना है। इस बैटर को एक ही डायरेक्शन में फेंट लें और तब तक फेंटना है जब तक इसका कलर सफेद न हो जाए और ये परात-थाली से फिसलकर गिर न रहा है। बैटर ऐसा हो जाना चाहिए कि वह एक ही जगह पर टिका रहे।
  • 3. दही भल्ले बनाने से पहले उनका पानी तैयार कर लें। इसके लिए एक भगोने में 1.5 से 2 लीटर पानी डालें। इसमें नमक, काला नमक, हींग और भुना पीसा जीरा डालकर मिक्स करें। बस ऐसे आपका पानी बनकर तैयार हो जाएगा।
  • 4. अब समय आ गया है दही भल्लों को फ्राई करने का। इसके लिए आपको कड़ाही में तेल गर्म कर लेना है और छोटे-मीडियम साइज के भल्ले बनाकर तेल में डालकर तलना शुरू करें। गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लें। भल्ले तलते समय आंच हल्की धीमी रखें वरना ये ज्यादा गल जाएंगे। भल्लों को तलने के बाद फौरन तैयार किए हुए पानी में डालते जाएं।

  • 5. भल्ले सॉफ्ट बनाने की ट्रिक है कि इन्हें पहले तो 20 मिनट तक इसी पानी में रहने दीजिए। फिर इनका पानी हल्का सा निचोड़ते हुए एक ट्रे में रख दीजिए। ज्यादा दबाकर पानी न निचोड़ें वरना ये टूट सकते हैं। ट्रे में रखकर ऊपर से पन्नी से रैप कर दें और फ्रिजर में रख दें। इन्हें करीब 2-3 घंटे के लिए छोड़ दीजिए, भल्ले फ्रिजर में जम जाएंगे। उन्हें निकालकर गर्म पानी में डाल दीजिए। बस इस स्टेप से भल्ले रुई से भी ज्यादा सॉफ्ट बनेंगे।
  • 6. जब भल्ले नरम हो जाए तब उसके ऊपर दही, लाल-हरी चटनी, लाल मिर्ची, नमक डालकर सर्व करें। इस ट्रिक की मदद से आप दही भल्ले बनाकर फ्रिजर में स्टोर कर सकते हैं और जब भी खाने का मन करें गर्म पानी में डालकर सॉफ्ट कर लें और फिर दही डालकर खाएं। इससे आपके दही भल्ले इतने मुलायम बनेंगे कि मुंह में जाते ही घुलने लगेंगे। तो इस राखी आप भी दही भल्ले की ये रेसिपी ट्राई करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीहर बार सॉफ्ट बनेंगे दही भल्ले! शेफ की इस फ्रिजर ट्रिक से दूर होगी सारी परेशानी