ना ईनो, ना सोडा, ना दही! भटूरे का आटा ये 1 चीज डालकर लगाएं, हलवाइयों जैसे फूले-फूले बनेंगे

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Bhature Recipe: घर पर भटूरे सही से फूलते नहीं या फिर ईनो, सोडा, दही का झंझट नहीं पालना है; तो एक बार इस तरह से बनाकर देखें। गुब्बारे जैसे फूले-फूले भटूरे खा कर मजा ही आ जाएगा।

ना ईनो, ना सोडा, ना दही! भटूरे का आटा ये 1 चीज डालकर लगाएं, हलवाइयों जैसे फूले-फूले बनेंगे

छोले भटूरे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। खासतौर से घर के बने हुए भटूरों की तो बात ही कुछ और होती है। हालांकि असली मजा तब है जब भटूरे एकदम फूले-फूले, अंदर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्प बनें। इसके लिए आटे में यीस्ट, सोडा, दही, ईनो जैसी चीजें मिलाए जाती हैं, जिससे भटूरे का ये परफेक्ट टेक्सचर आता है। हालांकि कई बार तो पूरी रेसिपी फॉलो करने पर भी भटूरे फूलते नहीं और फिर कई बार ये चीजें घर में मौजूद भी नहीं होतीं। आज हम आपके लिए इन दोनों प्रॉब्लम्स का सॉल्यूशन ले कर आए हैं। इस तरीके से आप बिना सोडा, दही, ईनो या यीस्ट के बिल्कुल परफेक्ट भटूरे बना लेंगी। इसमें ना ज्यादा टाइम लगेगा और आपके भटूरे भी गुब्बारे की तरह फूलेंगे।

भटूरे बनाने के लिए सामग्री

हलवाइयों जैसे फूले-फूले भटूरे बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- दूध (1 कप), नींबू का रस, मैदा (2 कप), देसी घी (1 चम्मच), नमक (स्वादानुसार)

हलवाइयों जैसे फूले-फूले भटूरे बनाने की विधि

बिना सोडा, ईनो, यीस्ट और दही के भी आप बिल्कुल हलवाइयों जैसे फूले-फूले भटूरे बना सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले एक पैन में एक कप दूध चढ़ा दें। जब इसमें उबाल आ जाए तो गैस की फ्लेम धीमी करें और 1 चम्मच नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें। इससे दूध फट जाएगा। इस दूध को ठंडा होने के लिए रख दें। ये भटूरे में खमीर उठाने के काम आएगा।

अब एक परात में मैदा ले लें। उसमें थोड़ा सा देसी घी और स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब जो दूध आपने फाड़कर रखा हुआ था, उसे थोड़ा थोड़ा डालते हुए आटे को अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर जरूरत के हिसाब से थोड़ा सा नॉर्मल पानी मिलाएं और आटे को गूंथ लें। आपको आटा गीला ही रखना है, यानी हल्का सा चिपचिपा ही रहने दें।

इसके बाद सबसे जरूरी स्टेप है आटे में खमीर उठाना। इसके लिए आपको आटे को परात पर जोर-जोर से पटकना है। आपने हलवाइयों को देखा ही होगा कि कैसे वो पटक-पटक कर आटा लगाते हैं। थोड़ी सी देर में आटा एकदम परफेक्ट हो जाएगा, इसका चिपचिपापन भी कम हो जाएगा।

अब आटे पर हल्का सा तेल लगाएं और इसे किसी क्लिंग रैप या प्लास्टिक की सफेद पन्नी में अच्छी तरह रैप पर के लगभग एक घंटे के लिए रेस्ट करने छोड़ दें। आप देखेंगी कि एकदम परफेक्ट खमीर उठा है। इसके बाद आटे से लोइयां बना लें, इनपर हल्की सी मैदा लगाकर बेल लें। तेल को हुई फ्लेम पर गर्म करें, फिर भटूरा तलने के लिए डालें। इसे हल्का दबाते हुए फ्राई करें, बिल्कुल गुब्बारे की तरह फूलेंगे।

(Images Credit- Pinterest)

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।