ना क्रीम, ना मिल्क पाउडर! दूध में ब्रेड घोलकर बनाएं मार्केट जैसी मैंगो आइसक्रीम, नोट कर लें रेसिपी
गर्मियों के मौसम में ठंडी-ठंडी मैंगो आइसक्रीम खाना भला किसे नहीं पसंद। इसे आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं, बस थोड़े से दूध और ब्रेड के साथ। इससे सिंपल और टेस्टी रेसिपी शायद ही आपको कहीं मिलेगी इसलिए जरूर नोट कर लें।

गर्मियों के मौसम में दो ही चीजें ऐसी हैं, जिनका इंतजार हर किसी को रहता है। मीठा पका हुआ रसीला आम और ठंडी-ठंडी आइसक्रीम। जाहिर है ये दोनों साथ में मिल जाएं तो मजा दोगुना हो जाता है। जी हां, हम आम की आइसक्रीम की बात कर रहे हैं, जो बच्चों से ले कर बड़ों तक सभी की फेवरिट होती है। वैसे इसे आप घर पर भी बना सकते हैं, वो भी बिल्कुल आसानी से। आपको ना कोई मिल्क पाउडर, कंडेंस्ड मिल्क या कॉर्न फ्लोर चाहिए। बस आम, दूध, ब्रेड और चीनी से इतनी क्रीमी और टेस्टी मैंगो आइसक्रीम बनकर तैयार होती है कि एक आपको यकीन नहीं होगा कि ये घर पर बनी है। इस सिंपल सी रेसिपी से आप पूरी फैमिली के लिए ठंडी ठंडी आम की आइसक्रीम बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइए तो फटाफट से इसकी रेसिपी जान लेते हैं।
घर पर बनाएं मार्केट जैसी क्रीमी मैंगो आइसक्रीम
घर पर बाजार जैसी गाढ़ी और मलाईदार आम की आइसक्रीम बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- दूध (आधा लीटर), वाइट ब्रेड स्लाइसेज (5-6), एक बड़े साइज का मीठा पका हुआ आम और स्वादानुसार चीनी।
ब्रेड और दूध से बनाएं आम की टेस्टी आइसक्रीम
घर पर मैंगो आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध उबलने के लिए चढ़ाएं। कोशिश करें कि दूध थोड़ा गाढ़ा ही इस्तेमाल करें, इससे आइसक्रीम भी क्रीमी बनती है। अगर पैकेट वाला दूध ले रहे हैं, तो फुल क्रीम मिल्क इस्तेमाल कर सकते हैं। जब तक दूध गर्म हो रहा है, तब तक ब्रेड की स्लाइसेज लें और उनके ब्राउन किनारों को काट कर अलग निकाल दें। आप चाहें तो इन्हें इस्तेमाल भी कर सकते हैं, इन्हें सिर्फ इसलिए नहीं डाला जाता क्योंकि आइसक्रीम का रंग थोड़ा सा ब्राउन हो सकता है।
अब दूध में जैसे ही एक उबाल आ जाए, इन ब्रेड की स्लाइसेज को उसमें डालें और चलाते हुए पका लें। तब तक पकाएं, जब तक ब्रेड अच्छे से दूध में मिक्स नहीं हो जाता और एक गाढ़ा सा मिक्सचर बनकर तैयार नहीं हो जाता। अब इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें। तब तक आम को धो कर उसका गूदा एक बाउल में निकाल कर रख लें।
दूध ब्रेड वाला मिक्सचर जैसे ही ठंडा हो जाए, उसे एक मिक्सर में डालें। साथ में आम का गूदा और थोड़ी सी चीनी जरूरत के हिसाब से एड करें। इन्हें पीसकर एक गाढ़ा सा स्मूद पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। आइसक्रीम का बेस रेडी है। इसे किसी कंटेनर में या कुल्फी मोल्ड में डालें और फ्रिजर में जमने के लिए रख दें। लगभग 6-7 घंटे या रातभर के लिए इसे फ्रिज में जमने दें, बिल्कुल गाढ़ी और क्रीमी मैंगो आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी।
स्वाद की टिप: आप चाहें तो आइसक्रीम को जमाने से पहले उसपर थोड़े से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश या पिस्ता) भी गार्निश कर सकते हैं। इनसे आइसक्रीम का टेस्ट और भी ज्यादा अच्छा आता है।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


