ना क्रीम, ना कस्टर्ड पाउडर! 1 गिलास दूध से बनाएं मार्केट जैसी डिब्बी वाली आइसक्रीम, देखें रेसिपी
Ice Cream Recipe: गर्मियों में अगर कुछ ठंडा और क्रीमी खाने का मन हो, तो मार्केट में मिलने वाली डिब्बी आइसक्रीम से बेहतर कुछ नहीं। वही रिच और मलाईदार आइसक्रीम आप घर पर भी बहुत आसानी से बना सकती हैं, जानते हैं कैसे।

गर्मियों में ठंडी-ठंडी आइसक्रीम खाने का अलग ही मजा है। खासकर वो बचपन में मिलने वाली डिब्बी वाली आइसक्रीम तो आपको याद ही होगी। उस जमाने में 5 रुपये की आ जाती थी, लेकिन आज तो उसके दाम भी बढ़ गए हैं। इसका क्रीमी स्वाद ही कुछ ऐसा था कि महंगे से महंगी आइसक्रीम मुकाबला नहीं कर सकतीं। चम्मच से मुंह में डालते ही ये पूरी तरह मेल्ट हो जाती है और इसकी खुशबू तो पूछो ही मत। डिब्बी वाली आइसक्रीम की खासियत ही इसका गाढ़ा, मलाईदार और देसी स्वाद होता है। वैसे आप घर पर भी सेम यही आइसक्रीम बना सकती हैं, वो भी बिल्कुल सस्ते में। इसके लिए आपको मार्केट वाली चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। ज्यादातर चीजें जो आपके घर में मौजूद हैं, उनसे ही परफेक्ट क्रीमी और रिच फ्लेवर वाली आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी।
डिब्बी वाली आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री
बचपन में मिलने वाली डिब्बी वाली आइसक्रीम घर में बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- फुल क्रीम दूध (1 गिलास), गेहूं का आटा (1 चम्मच), मिल्क पाउडर (2 चम्मच), चीनी (1 कप), वनीला एसेंस या स्ट्रॉबेरी फ्लेवर, फूड कलर (ऑप्शनल)।
घर पर बनाएं मार्केट में मिलने वाली डिब्बी वाली आइसक्रीम
घर पर ही आप मार्केट जैसी डिब्बी वाली क्रीमी और टेस्टी आइसक्रीम बना सकती हैं। इसके लिए आपको किसी कंडेंस्ड मिल्क या क्रीम की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस घर पर रखी कुछ चीजों से ही वो मलाईदार, रिच और क्रीमी टेस्ट आ जाएगा। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दूध गर्म होने के लिए रख दें। आइसक्रीम बनाने के लिए हमेशा फुल क्रीम दूध इस्तेमाल करें, इससे ही वो गाढ़ा और क्रीमी फ्लेवर आता है।
जैसे ही दूध में एक उबाल आ जाए, इसमें स्वादानुसार चीनी एड करें। दूध को चलाते हुए चीनी को अच्छे से पकने दें, जबतक वो पूरी तरह पिघल ना जाए। अब एक कटोरी में 1 चम्मच गेहूं का आटा और 2 चम्मच मिल्क पाउडर में थोड़ा सा दूध मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। चीनी मेल्ट होने के बाद दूध में धीरे-धीरे ये घोल एड करें। लगातार चलाती रहें ताकि दूध में किसी तरह की गुठलियां ना पड़ें। अब 5-7 मिनट के लिए दूध को और पका लें, फिर इस गाढ़े मिक्सचर को ठंडा होने के लिए रख दें।
जैसे ही ये मिक्सचर ठंडा हो जाए इसे मिक्सर ग्राइंडर में एक बार अच्छे से पीस लें। फिर इसे फ्रीजर में रखें और लगभग 2-3 घंटे यानी आइसक्रीम के 50% तक जमने के बाद दोबारा मिक्सर ग्राइंडर में एक बार ब्लेंड कर लें। अब इस मिक्सचर को छोटी कटोरी या डिब्बी में ट्रांसफर करें, इसमें एक-एक बूंद अपना मनपसंद फ्लेवर एड करें, जैसे वनीला, चॉकलेट या स्ट्रॉबेरी। चाहें तो एक-एक बूंद फूड कलर भी डाल सकती हैं, ये पूरी तरह ऑप्शनल है। अब इसे फ्रीजर में 7-8 घंटे या रातभर के लिए जमने छोड़ दें। डिब्बी वाली आइसक्रीम बनकर तैयार है।
(Credit- @RakshakiRasoi1_You Tube)
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन


