रात के चावल बच गए हैं? सिर्फ 4-5 चीजें मिलाकर बनाएं टेस्टी आइसक्रीम, बच्चे बार-बार मांगेंगे!
Ice Cream Recipe: आइसक्रीम खाने का मन हो तो रात के बचे हुए चावल में 4-5 चीजें मिलाकर आप घर पर ही रिच एंड क्रीमी आइसक्रीम बनाकर तैयार कर सकते हैं। रेसिपी काफी सिंपल है और बिल्कुल मार्केट जैसी आइसक्रीम बनती है। एक बार जरूर ट्राई करें।

गर्मियों में घर की बनी हुई आइसक्रीम खाना सभी को पसंद होता है। हालांकि इसमें इतने फैंसी इंग्रेडिएंट्स जैसे व्हिप्ड क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क का यूज होता है कि मार्केट से आइसक्रीम लाना ही सिंपल ऑप्शन लगता है। लेकिन क्या हो अगर घर की बची-कुची चीजों से भी एकदम मार्केट जैसी आइसक्रीम बना ली जाए? जी हां, अगर आपके यहां भी रात के चावल अक्सर बच जाते हैं, तो सुबह उन्हें फेंकने से बढ़िया है कि आप आइसक्रीम बनाकर तैयार कर लें। बचे हुए चावल की आइसक्रीम सुनने में अटपटी लग सकती है, लेकिन खाने में ये इतनी टेस्टी होती है कि कोई बता नहीं सकता कि इसे आपने घर पर बनाया है। खासकर ये तो आपको भी कहीं से नहीं लगेगा कि ये बचे हुए चावल से बनी है। तो चलिए फटाफट से ये समर स्पेशल रेसिपी सीख लेते हैं।
चावल से आइसक्रीम बनाने के लिए सामग्री
रात के बचे हुए चावल से आप मार्केट जैसी क्रीमी और रिच आइसक्रीम बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा चीजों की भी जरूरत नहीं। बस दो तीन चम्मच बचे हुए चावल ले लें और मिल्क पाउडर (2 चम्मच), फुल क्रीम दूध (1 कप), चीनी (2 चम्मच), हरी इलायची (3-4) और पका हुआ आम। आम का साइज बड़ा है तो एक आम काफी है, छोटे आम हैं तो दो ले सकते हैं।
बचे हुए चावल से आइसक्रीम कैसे बनाएं?
बचे हुए चावल से आइसक्रीम बनाना काफी सिंपल है। इसके लिए बस एक मिक्सर में थोड़े से चावल लें, उसमें दो चम्मच मिल्क पाउडर और फ्लेवर के लिए 3-4 हरी इलायची डाल दें। मिल्क पाउडर पहले से ही मीठा होता है, इसलिए चीनी थोड़ी काम मात्रा में मिलाएं। अब इसमें लगभग एक कप गाढ़ा दूध डालें। आप कच्चा या उबला हुआ कैसा भी दूध इस्तेमाल कर सकते हैं।
चूंकि गर्मियों का सीजन है तो आइसक्रीम में आम का फ्लेवर देना तो बनता है। यकीन मानिए एक मीठा पका हुआ आम आपकी आइसक्रीम के स्वाद को बदलकर रख देगा। इसके लिए आम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। थोड़ा सा आम बचाकर रख लें, इसे और भी बारीक टुकड़ों में काटें। आइसक्रीम खाते हुए ये टुकड़े मुंह में आते हैं तो काफी टेस्टी लगते हैं।
अब बाकी चीजों के साथ मिक्सर में आम के टुकड़े डालें और सभी चीजों को अच्छे से ब्लेंड कर लें। एक गाढ़ा सा आइसक्रीम बेस बनकर तैयार हो जाएगा। इसे एक बर्तन में निकाल लें, इसमें बारीक कटे हुए आम के टुकड़े मिलाएं और मिक्स कर लें। अब इस बैटर को किसी ढक्कन वाले कंटेनर में ट्रांसफर करें और फ्रिजर में 6-7 घंटे या रातभर के लिए सेट होने छोड़ दें। आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाएगी। इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, ऊपर से ड्राई फ्रूट्स या टूटी-फ्रूटी से गार्निश करें।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


