ना फटेगी, ना जलेगी! एकदम खिली-खिली बनेगी साबूदाना की खीर, शेफ आरती ने बताया परफेक्ट तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

साबूदाना की खीर व्रत में खूब खाई जाती है और ऐसे भी लोग इसे खाते हैं। लेकिन कई बार खीर चिपकी हुई बनती है, जिससे खाने का मजा खराब हो जाता है। हम आपके लिए साबूदाना की खिली-खिली खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं।

Sabudana kheer recipe
खिली-खिली साबूदाना की खीर कैसे बनाएं

साबूदाना की खीर-खिचड़ी खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है और ये व्रत का खास व्यंजन होता है, लेकिन अगर खीर चिपकी हुई बने तो खाने का मजा किरकिरा हो जाता है। साबूदाना भिगोते समय या फिर बनाते समय अक्सर हम कुछ ऐसी गलतियां कर जाते हैं, जिसकी वजह से उसका असर खीर पर पड़ता है। फिर आप चाहे कितना भी दूध डाल दीजिए खीर चिपकी हुई बनती है और अलग नहीं हो पाती। अगर आप भी साबूदाना की खीर बनाने के दौरान यही परेशानी झेलते हैं, तो हम आपके लिए सिंपल और सही रेसिपी लेकर आए हैं। शेफ आरती मदान ने बिना जले और फटे खिली-खिली साबूदाना की खीर बनाने का तरीका बताया है, जो आप भी जान लीजिए।

साबूदाना की खीर के लिए सामग्री

1 लीटर दूध

½ कप साबूदाना

¼ कप चीनी

1 बड़ा चम्मच काजू

1 बड़ा चम्मच बादाम

1 बड़ा चम्मच किशमिश

1 बड़ा चम्मच पिस्ता

¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर

साबूदाना की खीर बनाने का परफेक्ट तरीका

1. सबसे पहले आपको साबूदाना को एक पानी से धोकर उसे भीगने के लिए करीब 1 घंटा रख देना है। आप बनाने से पहले 1 घंटा पानी में भिगो दीजिए, ऐसा करने से साबूदाना का स्टार्च निकल जाएगा और खीर खिली-खिली बनेगी।

2.फिर 1 पैन लें और उसमें 1 लीटर दूध को डालकर करीब 4-5 मिनट तक पका लें। दूध को चलाते हुए उबालें, इससे उसमें थोड़ा गाढ़ापन आएगा। अब भिगोया हुआ साबूदाना उबलते हुए दूध में डालकर चलाएं।

3. ध्यान रखना है कि साबूदाना डालने के बाद आपको लगातार चलाते रहना है, अगर आप चलाएंगे नहीं तो गाढ़ापन भी आएगा और साबूदाना चिपक जाएगा। ज्यादातर लोग यही गलती करते हैं, जिससे खीर चिपकी हुई बनती है।

4. अब आपको कटे हुए काजू, बादाम, पिस्ता, किशमिश और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से चलाते हुए करीब 5 मिनट तक फिर से पका लेना है। फिर आखिर में चीनी मिलाएं, ऐसा करने से साबूदाना के टेक्सचर से दूध में हल्का गाढ़ापन आएगा लेकिन इसमें और दूध या पानी न मिलाएं।

5. सभी चीजों को मिलाने के बाद आपके करीब 5-10 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर खीर को चलाते हुए पकाना है। फिर बस आपकी खिली-खिली खीर बनकर तैयार हो जाएगी और आप व्रत में इसका स्वाद चखें। इस खीर को आप ऐसे भी बनाकर खा सकते हैं, बच्चों को भी ये पसंद आएगी।

खीर बनाने के खास टिप्स-

साबूदाना का टेक्सचर और हल्का करने के लिए आप 2-3 घंटे तक इसे पानी में भिगो सकते हैं। साथ ही चीनी हमेशा आखिर में डालें, इससे खीर गाढ़ी नहीं होगी। चीनी जल्दी डालने पर दूध में गाढ़ापन आ जाएगा और फिर खीर भी गाढ़ी हो जाएगी। खीर को ठंडा होने पर और गाढ़ा होने का ध्यान रखें, इसलिए गैस से उतारते समय उसे बहुत ज्यादा गाढ़ा न करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीखिली-खिली बनाएं साबूदाना की खीर, दूध में पकाते समय करें ये काम, जानें रेसिपी