ब्रेड से खूब कुरकुरे और टेस्टी बनते हैं आलू-प्याज के पकौड़े, 10 मिनट वाली रेसिपी नोट कर लें!
Bread ki Pakodi Recipe: कुछ टेस्टी सा खाने का मन हो या हल्की भूख, ब्रेड वाली आलू-प्याज की पकौड़ी एक परफेक्ट स्नैक ऑप्शन हैं। एक बार ये पकौड़ी आपने टेस्ट कर ली, तो बेसन वाली पकौड़ी खाना भूल जाएंगे।

कुछ चटपटा और बढ़िया सा खाने की क्रेविंग हो या फिर शाम की हल्की भूख, ब्रेड की पकौड़ी एक परफेक्ट ऑप्शन हैं। आपने नॉर्मल बेसन वाली पकौड़ी तो खूब खाई होंगी, लेकिन अगर अभी ब्रेड वाली पकौड़ी ट्राई नहीं की है तो यकीन मानिए आप बहुत कुछ मिस कर रहे हैं। बाहर से ये इतनी क्रिस्पी बनती हैं और इनके अंदर की आलू-प्याज स्टफिंग का तो कहना ही क्या। फटाफट से कुछ टेस्टी बनाना है तो सिर्फ 4 ब्रेड की स्लाइसेज ले कर आप पकौड़ी बना सकते हैं। इसके लिए तो बेसन की भी जरूरत नहीं पड़ती। अब वैसे भी गर्मियां की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं। बच्चे कुछ ना कुछ बढ़िया खाने की डिमांड करते ही रहेंगे। ऐसे में जल्दी से बनने वाली क्रिस्पी और मसालेदार ब्रेड की पकौड़ी परफेक्ट ऑप्शन रहेंगी। तो चलिए फटाफट से इनकी रेसिपी जान लेते हैं।
ब्रेड पकौड़ी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
इस रेसिपी को बनाने के लिए आपको इन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- 4 ब्रेड स्लाइसेज, 1 आलू (कद्दूकस किया हुआ), 1 बारीक कटी हुई प्याज, लहसुन और अदरक (बारीक कटा हुआ), हरी मिर्च, कॉर्न फ्लोर (3 चम्मच), नमक (स्वादानुसार), चाट मसाला, गरम मसाला, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर और तलने के लिए तेल।
ब्रेड की क्रिस्पी पकौड़ी बनाने की विधि
ब्रेड की क्रिस्पी और टेस्टी पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले 4 ब्रेड की स्लाइसेज लें और उन्हें पानी में सोक कर लें। इसके बाद इन्हें हाथों से निचोड़ते हुए सारा पानी पूरी तरह से बाहर निकाल दें। ये आपस में इकट्ठा हो जाएंगे, फिर इन्हें चाकू से छोटे टुकड़ों में काट लें। अब बारी है इनमें कुछ मसाले मिलाकर स्टफिंग तैयार करने की। इसके लिए बारीक कटा हुआ अदरक, लहसुन, हरी मिर्च इसमें एड करें। साथ में बारीक और लंबी कटी हुई प्याज और कद्दूकस किया हुआ आलू मिलाएं।
पकौड़ी को कुरकुरा बनाने के लिए थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर एड करें। कॉर्न फ्लोर नहीं है, तो चावल का आटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मसालों में स्वादानुसार नमक, चाट मसाला, गरम मसाला, जीरा पाउडर और थोड़ा सा हल्दी पाउडर एड करें। हरी मिर्च नहीं डाल रहे हैं, तो थोड़ी सी कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर एड कर सकते हैं। इन सभी चीजों को आपस में अच्छे से मिक्स करें और पकौड़े की स्टफिंग तैयार कर लें।
इस मिक्सचर को हाथ में ले कर छोटी-छोटी बॉल्स बनाते हुए पकौड़ी की शेप दें। अब कढ़ाही में तेल गर्म होने के लिए रख दें। तेल हल्का गर्म हो जाए तो गैस की फ्लेम मीडियम करें और पकौड़ी डाल कर फ्राई कर लें। इन्हें गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें। ब्रेड की क्रिस्पी पकौड़ी बनकर तैयार हैं। इन्हें हरी चटनी या टोमैटो केचअप के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
लेखक के बारे में
Anmol Chauhanअनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


