Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीnew year 2026 recipe know how to make tasty pineapple laddoo recipe at home by poonam devnani
नए साल पर मीठे में बनाएं पाइनेपल लड्डू , पूनम देवनानी ने शेयर की बेहद टेस्टी रेसिपी

नए साल पर मीठे में बनाएं पाइनेपल लड्डू , पूनम देवनानी ने शेयर की बेहद टेस्टी रेसिपी

संक्षेप:

Pineapple Laddoo Recipe At Home : यह रेसिपी बनाने में बेहद आसान और खाने में इतनी टेस्टी है कि घर आए मेहमान इसकी खुशबू और स्वाद को लंबे समय तक याद रखेंगे। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाए जाते हैं टेस्टी और ईजी हलवाई स्टाइल पाइनेपल लड्डू रेसिपी।

Jan 01, 2026 04:28 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नया साल 2026 अपने साथ नई उमंग, नई खुशियां और नए सपने लेकर आता है। यही वजह है कि हर कोई साल के पहले दिन का स्वागत गर्मजोशी के साथ करना पसंद करता है। अगर आप भी नए साल का स्वागत घर पर कुछ मीठा बनाकर करना चाहते हैं लेकिन वहीं पुरानी लड्डू बर्फी को डेजर्ट की प्लेट में जगह नहीं देना चाहते हैं तो ट्राई करें पूनम देवनानी की रिफ्रेशिंग और टेस्टी पाइनेपल लड्डू रेसिपी। इस रेसिपी में आपको अनानास की हल्की खटास और मिठास का अनूठा कॉम्बो चखने को मिलेगा। यह रेसिपी बनाने में बेहद आसान और खाने में इतनी टेस्टी है कि घर आए मेहमान अनानास के खट्टे-मीठे जायके और नारियल की सोंधी खुशबू के अनोखे कॉम्बिनेशन को लंबे समय तक याद रखेंगे। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाए जाते हैं टेस्टी और ईजी हलवाई स्टाइल पाइनेपल लड्डू रेसिपी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पाइनेपल लड्डू बनाने के लिए सामग्री

-1 पाइनेपल

-1 बड़ा चम्मच घी

-10-15 केसर के धागे

-डेढ़ कप सूखा नारियल

-आधा कप मिल्कमेड

ये भी पढ़ें:भूल जाएंगे हर अचार-सॉस का स्वाद, ट्राई करें दादी-नानी रेसिपी वाली चना साग चटनी

पाइनेपल लड्डू बनाने का तरीका

पाइनेपल लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक फ्रेश अनानास के छिलके उतारकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। इसके बाद इन टुकड़ों को मिक्सी में डालकर उनकी बारीक स्मूथ प्यूरी तैयार कर लें। पाइनेपल की प्यूरी बनाते समय इस बात का ध्यान रखें कि प्यूरी में अनानास के बड़े टुकड़े न रहें। अब एक कड़ाही में थोड़ा सा घी डालकर गरम करें। जब घी पिघल जाए, तो उसमें पाइनेपल प्यूरी डालकर पकाएं। प्यूरी का रंग हल्का लगे तो आप इसमें 10 से 15 केसर के धागे भिगोकर डाल दें। ऐसा करने से लड्डू का रंग और खुशबू दोनों बढ़िया हो जाते हैं।

जब प्यूरी थोड़ी पक जाए और उसका पानी सूखने लगे, तो इसमें आधा कप सूखा नारियल और लड्डू के क्रीमी टेक्सचर के लिए आधा कप मिल्कमेड डालें। ये दोनों चीजें लड्डू को अच्छी बाइंडिंग और स्वाद देंगी। लड्डू के मिश्रण को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि वह गाढ़ा होकर एक डो फॉर्म में न आ जाए। जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद करके मिश्रण को एक प्लेट में निकालकर हल्का ठंडा होने दें। जब मिश्रण हाथ से छूने लायक ठंडा हो जाए, तो हथेलियों पर थोड़ा घी लगाकर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। इन लड्डुओं को सूखे नारियल के बुरादे में लपेटकर ऊपर से गार्निश करने के लिए एक-एक पिस्ता लगा दें। आपके पाइनेपल लड्डू बनकर तैयार हैं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।