
लहसुन का अचार बनाने की बिल्कुल नई रेसिपी, स्वाद आएगा जोरदार
Garlic Achar Recipe: सर्दियों में काफी सारे लोग लहसुन का अचार खाना पसंद करते हैं। लेकिन एक जैसे अचार को खाकर बोर हो चुके हैं तो इस बार बिल्कुल नये तरीके से बनाएं लहसुन का अचार। नोट कर लें बिल्कुल आसान सी रेसिपी।
रोज के खाने का स्वाद बढ़ाना हो और साथ ही सेहत भी सही रखनी हो तो इंस्टेंट अचार बनाकर खाएं। ताजे मसालों में लिपटे ये अचार हेल्थ को किसी तरह से नुकसान नहीं पहुंचाते। हालांकि इन अचार को खाने की मात्रा और इसमे लाल मिर्च का इस्तेमाल कम होना चाहिए। जैसे सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और जोड़ों के दर्द में आराम पाने के लिए लहसुन खाना फायदेमंद होता है। लेकिन इसे आप यूं ही कच्चा खाने की बजाय स्वादिष्ट तरीके से खाएं। जैसे भाप में पकाकर बने ये लहसुन के टेस्टी अचार। जिनका स्वाद लाजवाब होता है और बनाने में बिल्कुल आसान होते हैं। तो चलिए आप भी नोट कर लें पकाकर बने लहसुन के अचार की रेसिपी।
लहसुन का अचार बनाने की सामग्री
200 ग्राम लहसुन
लाल मिर्च पाउडर एक चम्मच
हल्दी आधा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च एक चम्मच
अमचूर पाउडर एक चम्मच
नमक स्वादानुसार
तड़के के लिए
सरसों का तेल सौ मिली
राई एक चम्मच
मेथी दाना एक चम्मच
साबुत लाल मिर्च दो
हींग आधा चम्मच
करी पत्ता
लहसुन का अचार बनाने की रेसिपी
-सबसे पहले लहसुन को छीलकर गीले कपड़े से पोछ लें। जिससे कि गंदगी ना रह जाए।
-अब स्टीमर की प्लेट पर लहसुन को रखें और 5-6 मिनट के लिए स्टीम करें।
-लहसुन के हल्का सा स्टीम होने के बाद इसे पैन पर निकाल लें।
-गैस की फ्लेम को धीमा करके लहसुन को हल्का सा ड्राई हो जाने दें।
-साथ ही इसमे सारे मसाले भी मिला लें।
-अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी पाउडर और साथ में हल्दी भी मिला दें।
-सबसे आखिर में नमक डालकर मिक्स करें।
-साथ में नींबू का रस भी डाल दें।
-अब तड़का बनाने के लिए पैन में सरसों का तेल गर्म करें।
-जब तेल गर्म हो जाए तो इसमे राई , हींग, सूखी लाल मिर्च डालें। साथ ही करी पत्ता डालकर इस तेल को मसाले में लिपटे हुए लहसुन के ऊपर डाल दें।
-बस तैयार है टेस्टी और चटपटा लहसुन का अचार।
-इसे रोटी और पराठे के साथ खाएं।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




